प्रयागराज में कोल्ड स्टोरेज की बिल्डिंग का हिस्सा ढहा,20 मजदूरों के दबे होने की आशंका
प्रयागराज के फाफामऊ क्षेत्र में सोमवार को एक बड़ा हादसा होने की खबर उजागर हुई है। बताया जा रहा है कि,फाफामऊ के रुदापुर गांव स्थित 'आदर्श कोल्ड स्टोरेज' की बिल्डिंग का एक हिस्सा अचानक ढह गया। जिसकी वजह चोरो ओर हड़कप मच गया है। इस मामले को लेकर लोगो के बीच तेजी से चर्चा बनी हुई है।
prayagraj
6:45 PM, Mar 23, 2026
Share:


प्रयागराज में कोल्ड स्टोरेज की बिल्डिंग का हिस्सा ढहा सौ0 bma7.in
उत्तर प्रदेश। प्रयागराज के फाफामऊ क्षेत्र में सोमवार को एक बड़ा हादसा होने की खबर उजागर हुई है। बताया जा रहा है कि,फाफामऊ के रुदापुर गांव स्थित 'आदर्श कोल्ड स्टोरेज' की बिल्डिंग का एक हिस्सा अचानक ढह गया। जिसकी वजह चोरो ओर हड़कप मच गया है। इस मामले को लेकर लोगो के बीच तेजी से चर्चा बनी हुई है।
हादसे को लेकर राहत कार्य जारी सौ0 bma7.in
हताहत और बचाव
सूत्रों के अनुसार,मलबे में करीब 20 मजदूरों के दबे होने की आशंका थी। वही दूसरी ओर सुनने में आया है कि,हादसे मे पांच लोगो की मौत हो चुकी है, जबकि 9 घायल मजदूरों को मलबे से निकालकर स्वरूप रानी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।हादसे के बाद स्टोर से अमोनिया गैस का भारी रिसाव हुआ। जो लगभग एक किमी के दायरे में फैल गया, जिससे इलाके में भगदड़ मच गई।
ये भी पढ़ें: सारस की उड़ान बनी नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की पहचान
डीएम मनीष कुमार वर्मा के द्वारा दी गई जानकारी सौ0 bma7.in
प्रशासनिक कार्रवाई
प्रयागराज के डीएम मनीष कुमार वर्मा ने राहत-बचाव कार्य का जायजा लिया और पूरे मामले की मजिस्ट्रेटिक जांच के आदेश दिए हैं।एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमें मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी हुई हैं।पुलिस ने कोल्ड स्टोरेज के मैनेजर और कुछ कर्मचारियों को हिरासत में लिया है। यह कोल्ड स्टोरेज समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक अंसार अहमद का बताया जा रहा है।

लेखक के बारे में
मुस्कान सिंह
रिपोर्टर