नशे की हालत में पान मसाला विक्रेता ने किया सुसाइड,पुलिस जांच में जुटी
लखनऊ के हजरतगंज इलाके से एक सुसाइड की घटना सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि,55 वर्षीय अमित जायसवाल लंबे समय से नशे की लत से जूझ रहे थे।जिसके चलते शनिवार रात घर लौटने के बाद उन्होंने यह आत्मघाती कदम उठाया। सुबह परिवार को घटना की जानकारी हुई, जिसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। अमित अपने पीछे पत्नी और दो बच्चों को छोड़ गए।
lucknow
7:15 PM, Apr 19, 2026
Share:


पान मसाला विक्रेता ने नशे की हालत में दी जान photo by- google
उत्तर प्रदेश। लखनऊ के हजरतगंज इलाके से एक सुसाइड की घटना सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि,55 वर्षीय अमित जायसवाल लंबे समय से नशे की लत से जूझ रहे थे।जिसके चलते शनिवार रात घर लौटने के बाद उन्होंने यह आत्मघाती कदम उठाया। सुबह परिवार को घटना की जानकारी हुई, जिसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। अमित अपने पीछे पत्नी और दो बच्चों को छोड़ गए।
परिवार के पैरों के नीचे हट गई जमीन
पिता के अनुसार, अमित नशे की लत से जूझ रहा था। उन्होंने बताया कि, शनिवार की रात भी वह नशे की स्थिति में घर लौटा था और अपने कमरे में चला गया था।अमित की पत्नी ने ही सबसे पहले इस घटना को देखा। सुबह जब वह कमरे में पहुंचीं और स्थिति देखी, तो उनके शोर मचाने पर परिवार के अन्य सदस्य वहां जमा हुए। अमित की पत्नी ने ही सबसे पहले इस घटना को देखा। सुबह जब वह कमरे में पहुंचीं और स्थिति देखी, तो उनके शोर मचाने पर परिवार के अन्य सदस्य वहां जमा हुए।
पुलिस मौके पर मौजूद
घटना को लेकर परिजनो के द्वारा 112 पर कॉल करके पुलिस को जानकारी दी गई। उसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के माध्यम से मौत के सटीक समय और कारणों की पुष्टि की जाती है। पुलिस की फॉरेंसिक और जांच टीमों ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया है ताकि साक्ष्य जुटाए जा सकें और घटना की प्रकृति को स्पष्ट किया जा सके।
पुलिस जांच में जुटी
पुलिस ने परिवार के सदस्यों और पड़ोसियों के बयान दर्ज किए हैं ताकि, घटना के पीछे के संभावित कारणों और परिस्थितियों को समझा जा सके।पुलिस इस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि कोई अन्य बाहरी कारक तो शामिल नहीं था। प्राथमिक जांच में अक्सर तनाव या व्यक्तिगत समस्याओं जैसे पहलुओं पर गौर किया जाता है।

लेखक के बारे में
मुस्कान सिंह
रिपोर्टर