चारधाम यात्रा-2026 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुरू
उत्तराखंड सरकार ने चारधाम यात्रा-2026 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया आज, 6 मार्च 2026 से सुबह 7 बजे से आधिकारिक रूप से शुरू कर दी है। राज्य सरकार द्वारा सुरक्षित और व्यवस्थित यात्रा सुनिश्चित करने के लिए सभी तीर्थयात्रियों हेतु पंजीकरण अनिवार्य किया गया है। जिसको लेकर लोगो के द्वारा बेहद ही खुशी जताई जा रही है।
uttarakhand
12:50 PM, Mar 6, 2026
Share:


photo by- google
उत्तर प्रदेश।उत्तराखंड सरकार ने चारधाम यात्रा-2026 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया आज, 6 मार्च 2026 से सुबह 7 बजे से आधिकारिक रूप से शुरू कर दी है। राज्य सरकार द्वारा सुरक्षित और व्यवस्थित यात्रा सुनिश्चित करने के लिए सभी तीर्थयात्रियों हेतु पंजीकरण अनिवार्य किया गया है। जिसको लेकर लोगो के द्वारा बेहद ही खुशी जताई जा रही है।
पंजीकरण और यात्रा की मुख्य तिथियां
बताया जा रहा है कि,ऑनलाइन पंजीकरण 6 मार्च 2026 से सुबह 7:00 बजे से शुरू है और ऑफलाइन पंजीकरण 17 अप्रैल 2026 से ऋषिकेश और हरिद्वार जैसे प्रमुख केंद्रों पर शुरू होगा।यमुनोत्री और गंगोत्री धाम 19 अप्रैल 2026 (अक्षय तृतीया),केदारनाथ धाम 22 अप्रैल 2026, सुबह 8:00 बजे,बदरीनाथ धाम 23 अप्रैल 2026, सुबह 6:15 बजे का समय होगा।
पंजीकरण के माध्यम
ये भी पढ़ें: सारस की उड़ान बनी नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की पहचान
श्रद्धालु निम्नलिखित आधिकारिक माध्यमों से अपना पंजीकरण निःशुल्क करा सकते है जैसे कि,वेबसाइट Tourist Care Uttarakhand Portal,मोबाइल ऐप गूगल प्ले स्टोर या ऐप स्टोर से 'Tourist Care Uttarakhand' ऐप डाउनलोड करें।व्हाट्सएप पर इस नंबर पर +91-8394833833 पर 'Yatra' लिखकर भेजें।टोल-फ्री नंबर किसी भी सहायता के लिए 0135-1364 या 0135-3520100 पर संपर्क करें।
आवश्यक दस्तावेज
पंजीकरण के लिए आधार कार्ड, वोटर आईडी, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस या पासपोर्ट जैसे वैध सरकारी पहचान पत्र और ओटीपी सत्यापन के लिए एक सक्रिय मोबाइल नंबर की आवश्यकता होगी। पंजीकरण के बाद, श्रद्धालुओं को एक QR कोड वाला पंजीकरण पत्र (e-Pass) प्राप्त होगा, जिसे यात्रा के दौरान साथ रखना अनिवार्य है।

लेखक के बारे में
मुस्कान सिंह
रिपोर्टर