ब्रेकिंग न्यूज़
UP - गाजियाबाद में फैक्टरी का ताला तोड़कर लाखों का सामान चोरीUP - गाजियाबाद में निगम ने इंदिरापुरम में शुरू किया निर्माण कार्यUP - गाजियाबाद में माॅल में अवैध हुक्काबार पर छापा, चार गिरफ्तारUP - गाजियाबाद में कुत्ते ने किया हमला, तालाब में गिरा बुजुर्गUP - गाजियाबाद में नंदग्राम भूखंडीय योजना में 77 प्लॉटों पर 750 आवेदक UP - गाजियाबाद में देर रात खुले नाले में गिरने से गई मजदूर की जानUP - गाजियाबाद में घरेलू विवाद में की खुदकुशी की कोशिशUP - नोएडा में चाकू से वार कर बेरहमी से उतारा मौत के घाट UP - एयरपोर्ट के साथ ही टेक ऑफ करेगा नोएडा-ग्रेनो का विकास, बनेगा AI कॉरिडोरUP - नोएडा में उद्घाटन के लिए जेवर एयरपोर्ट पहुंचे पीएम मोदी, हवाई अड्डे का कर रहे निरीक्षणUP - गाजियाबाद में फैक्टरी का ताला तोड़कर लाखों का सामान चोरीUP - गाजियाबाद में निगम ने इंदिरापुरम में शुरू किया निर्माण कार्यUP - गाजियाबाद में माॅल में अवैध हुक्काबार पर छापा, चार गिरफ्तारUP - गाजियाबाद में कुत्ते ने किया हमला, तालाब में गिरा बुजुर्गUP - गाजियाबाद में नंदग्राम भूखंडीय योजना में 77 प्लॉटों पर 750 आवेदक UP - गाजियाबाद में देर रात खुले नाले में गिरने से गई मजदूर की जानUP - गाजियाबाद में घरेलू विवाद में की खुदकुशी की कोशिशUP - नोएडा में चाकू से वार कर बेरहमी से उतारा मौत के घाट UP - एयरपोर्ट के साथ ही टेक ऑफ करेगा नोएडा-ग्रेनो का विकास, बनेगा AI कॉरिडोरUP - नोएडा में उद्घाटन के लिए जेवर एयरपोर्ट पहुंचे पीएम मोदी, हवाई अड्डे का कर रहे निरीक्षण
क्राइम/न्यूज़/ntf unit ghazipur two smugglers arrested with illegal ganja worth rs 42 lakh

एनटीएफ यूनिट गाजीपुर: 42 लाख के अवैध गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

लखनऊ के गाजीपुर थाना क्षेत्र के अलावा यूपी के अलग-अलग जनपदों में मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले गिरोह का खुलासा कर एएनटीएफ टीम ने भुड़कुड़ा थाने की पुलिस के सहयोग से दो तस्करों को भुड़कुड़ा थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। एएनटीएफ टीम को इनके पास से 83 किलो 700 ग्राम अवैध गांजा, दो मोबाइल फोन, एक मारूति कार व 5,240 रुपए की नकदी बरामद हुई है। बरामद अवैध गांजा की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 42

lucknow

4:06 PM, Mar 25, 2026

Share:

एनटीएफ यूनिट गाजीपुर: 42 लाख के अवैध गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
logo

42 लाख के अवैध गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार सौ0 bma7.in

Latest खबरों के लिए फॉलो करें:

Yt Icon

उत्तर प्रदेश। लखनऊ के गाजीपुर थाना क्षेत्र के अलावा यूपी के अलग-अलग जनपदों में मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले गिरोह का खुलासा कर एएनटीएफ टीम ने भुड़कुड़ा थाने की पुलिस के सहयोग से दो तस्करों को भुड़कुड़ा थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। एएनटीएफ टीम को इनके पास से 83 किलो 700 ग्राम अवैध गांजा, दो मोबाइल फोन, एक मारूति कार व 5,240 रुपए की नकदी बरामद हुई है। बरामद अवैध गांजा की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 42 लाख रुपए बताई जा रही है।

आरोपी की हुई पहचान

एएनटीएफ के मुताबिक गिरफ्तार आरोपितों की पहचान आजमगढ़ जिले के बिलरियागंज थाना क्षेत्र स्थित शहाबुद्दीन पुर गांव निवासी प्रदीप यादव व बलिया जिले के सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के बंशी बाजार हडसर निवासी अभिषेक सिंह उर्फ गोलू के रूप में हुई है। जिसको अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने के आरोप में पकड़ा गया है।

मुखबिर की मदद से आरोपी गया पकड़ा

एएनटीएफ टीम के इंस्पेक्टर सुरेन्द्र नाथ सिंह के मुताबिक बुधवार को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि, कुछ लोग एक मारुति सुजुकी कार में अवैध मादक पदार्थ (गांजा) लादकर गाजीपुर जिले के भुडकुडा थाना क्षेत्र से हुए कहीं सप्लाई करने जा रहे हैं। इस सूचना पर एएनटीएफ यूनिट गाजीपुर स्थानीय पुलिस के साथ मौके पर पहुंची और घेरेबंदी कर मौके से कार सहित दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

 पूछताछ में आरोपी ने बताई बातें

पकड़े गए दोनों तस्करों ने पूछताछ में बताया कि, यह लोग लखनऊ निवासी एक बड़े तस्कर के इशारे पर गोरखधंधे को अंजाम देते हैं और यह भी बताया कि, अवैध गांजा उड़ीसा से मंगवाता है। दोनों तस्करों ने एएनटीएफ टीम को बताया कि, सरगना के कहने पर गाजीपुर सहित यूपी के अलग-अलग जिलों में सप्लाई करते हैं। एएनटीएफ के मुताबिक इस गिरोह में कितने लोग और शामिल हैं इसके बारे में जानकारी एकत्र की जा रही है। इंस्पेक्टर सुरेन्द्र नाथ सिंह ने बताया कि, बरामद अवैध गांजा की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 42 लाख रुपए बताई जा रही है।

मुस्कान सिंह

लेखक के बारे में

मुस्कान सिंह

रिपोर्टर

सम्बंधित खबर

विज्ञापन

विज्ञापन

Logo

Office Address:Bargadi Magath BKT, Lucknow, (227202)

Contact Us :+91 9415122881

Email:bmaassociation24@gmail.com

Subscribe Now
Youtube

BMA7

Follow Us

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright BMA7 2025. All rights reserved.