ब्रेकिंग न्यूज़
UP - गाजियाबाद में निवेश के नाम पर डॉक्टर समेत दो से ठगे 34.25 लाख रुपये, केस दर्जUP - गाजियाबाद में युवक की मौत मामले में डॉक्टर पर लगाया लापरवाही का आरोपUP - गाजियाबाद में महिला को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में पति गिरफ्तारUP - गाजियाबाद में परिवहन मंत्री के सामने उठा स्कूली वाहनों में ओवरलोडिंग का मुद्दाUP - गाजियाबाद में गर्मी की छुट्टी मनाने मामा के घर आई किशोरी लापताUP - गाजियाबाद में ट्रक की टक्कर से पलटा ई-रिक्शा, वृद्ध की मौतUP - गाजियाबाद में सोम बाजार में गोली चलाने वाले दो गिरफ्तारUP - गाजियाबाद में बुजुर्ग के हत्यारोपी बेटे की तलाश में धूल फांक रही पुलिसUP - गाजियाबाद में घर से लापता मासूम का मिला शव, मामा पर दुष्कर्म के बाद हत्या का आरोपUP - गाजियाबाद में शादी तय होने पर छोड़ा घर, कहा- जितना खर्च किया दे दूंगीUP - गाजियाबाद में हेरिटेज रन में एलआर कॉलेज के छात्र ने पूरी की हाफ मैराथॉन UP - नोएडा में सैलरी बढ़ाने की मांग को लेकर जबरदस्त प्रदर्शनUP - गाजियाबाद में निवेश के नाम पर डॉक्टर समेत दो से ठगे 34.25 लाख रुपये, केस दर्जUP - गाजियाबाद में युवक की मौत मामले में डॉक्टर पर लगाया लापरवाही का आरोपUP - गाजियाबाद में महिला को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में पति गिरफ्तारUP - गाजियाबाद में परिवहन मंत्री के सामने उठा स्कूली वाहनों में ओवरलोडिंग का मुद्दाUP - गाजियाबाद में गर्मी की छुट्टी मनाने मामा के घर आई किशोरी लापताUP - गाजियाबाद में ट्रक की टक्कर से पलटा ई-रिक्शा, वृद्ध की मौतUP - गाजियाबाद में सोम बाजार में गोली चलाने वाले दो गिरफ्तारUP - गाजियाबाद में बुजुर्ग के हत्यारोपी बेटे की तलाश में धूल फांक रही पुलिसUP - गाजियाबाद में घर से लापता मासूम का मिला शव, मामा पर दुष्कर्म के बाद हत्या का आरोपUP - गाजियाबाद में शादी तय होने पर छोड़ा घर, कहा- जितना खर्च किया दे दूंगीUP - गाजियाबाद में हेरिटेज रन में एलआर कॉलेज के छात्र ने पूरी की हाफ मैराथॉन UP - नोएडा में सैलरी बढ़ाने की मांग को लेकर जबरदस्त प्रदर्शन
धर्म/न्यूज़/nsui and other organizations protest against sealing of gate of lal baradari masjid

LU में लाल बारादरी मस्जिद के गेट को सील के विरोध में NSUI और कई संगठनों का प्रदर्शन

लखनऊ विश्वविद्यालय में लाल बारादरी मस्जिद के गेट को सील किए जाने के विरोध में रविवार से तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा इस ऐतिहासिक इमारत को "जर्जर और असुरक्षित" बताकर सील करने के फैसले के बाद विभिन्न छात्र संगठन आमने-सामने आ गए हैं। जिसको लेकर मामला गरमाया है।

lucknow

2:59 PM, Feb 23, 2026

Share:

 LU में लाल बारादरी मस्जिद के गेट को सील के विरोध में NSUI और कई संगठनों का प्रदर्शन
logo

photo by- google

Latest खबरों के लिए फॉलो करें:

Yt Icon

उत्तर प्रदेश।लखनऊ विश्वविद्यालय में लाल बारादरी मस्जिद के गेट को सील किए जाने के विरोध में रविवार से तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा इस ऐतिहासिक इमारत को "जर्जर और असुरक्षित" बताकर सील करने के फैसले के बाद विभिन्न छात्र संगठन आमने-सामने आ गए हैं। जिसको लेकर मामला गरमाया है।

एनएसयूआई और अन्य संगठनों का प्रदर्शन

बताया जा रहा है कि, एनएसयूआई, समाजवादी छात्र सभा और एआईएसए जैसे संगठनों के छात्रों ने रविवार दोपहर को लाल बारादरी के सामने प्रदर्शन किया। छात्रों ने प्रशासन द्वारा लगाई गई बैरिकेडिंग तोड़ दी और रात भर कुलपति कार्यालय का घेराव भी किया।

नमाज और मानव श्रृंखला

मस्जिद के गेट बंद होने के कारण छात्रों ने इमारत के बाहर ही नमाज अदा की। इस दौरान एक विशेष दृश्य सामने आया जब हिंदू छात्रों ने नमाज पढ़ रहे मुस्लिम छात्रों की सुरक्षा के लिए उनके चारों ओर एक मानव श्रृंखला बनाई, जिसे सोशल मीडिया पर "गंगा-जमुनी तहजीब" का उदाहरण बताया गया।

एबीवीपी का रुख

एबीवीपी के छात्र संगठनों ने इस प्रदर्शन का विरोध किया है। ABVP का कहना है कि प्रशासन ने सुरक्षा कारणों से इमारत को बंद किया है और NSUI जैसे संगठन माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। ABVP ने चेतावनी दी है कि यदि इमारत के बाहर नमाज पढ़ी गई, तो वे भी वहां पूजा-पाठ और हनुमान चालीसा का पाठ करेंगे।

प्रशासनिक तर्क और सुरक्षा व्यवस्था

विश्वविद्यालय प्रशासन और रजिस्ट्रार के अनुसार, लाल बारादरी का ढांचा कमजोर हो चुका है और कभी भी गिर सकता है, इसलिए इसे सुरक्षा की दृष्टि से सील किया गया है। स्थिति की संवेदनशीलता को देखते हुए परिसर में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। दो थानों की पुलिस और प्रॉक्टोरियल बोर्ड के सदस्य स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं ताकि कोई बड़ी हिंसक झड़प न हो।

मुस्कान सिंह

लेखक के बारे में

मुस्कान सिंह

रिपोर्टर

सम्बंधित खबर

विज्ञापन

विज्ञापन

Logo

Office Address:Bargadi Magath BKT, Lucknow, (227202)

Contact Us :+91 9415122881

Email:bmaassociation24@gmail.com

Subscribe Now
Youtube

BMA7

Follow Us

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright BMA7 2025. All rights reserved.