नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने की CM योगी से मुलाक़ात
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी क्रिस्टोफ श्नेलमैन के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की है। बताया जा रहा है कि,प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को भारत सरकार द्वारा जारी एयरोड्रम लाइसेंस की कॉपी सौंपी, जो हवाई अड्डे के संचालन की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि है।
noida
2:13 PM, Mar 10, 2026
Share:


नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी क्रिस्टोफ श्नेलमैन ने की CM योगी से मुलाक़ात सौ0 bma7.in
उत्तर प्रदेश। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी क्रिस्टोफ श्नेलमैन के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की है। बताया जा रहा है कि,प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को भारत सरकार द्वारा जारी एयरोड्रम लाइसेंस की कॉपी सौंपी, जो हवाई अड्डे के संचालन की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि है।
प्रगति रिपोर्ट
सीओ श्नेलमैन ने मुख्यमंत्री को जेवर एयरपोर्ट के निर्माण कार्य की वर्तमान स्थिति और आगामी चरणों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।लाइसेंस प्राप्त होने के बाद अब वाणिज्यिक उड़ानों की शुरुआत और औपचारिक उद्घाटन की प्रक्रिया तेज हो जाएगी।
ये भी पढ़ें: सारस की उड़ान बनी नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की पहचान
सुरक्षा मानक
वर्तमान में हवाई अड्डे का 'एयरोड्रम सुरक्षा कार्यक्रम' नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यूरो (BCAS) द्वारा समीक्षा के अधीन है। सुरक्षा मंजूरी मिलते ही उद्घाटन की तारीख तय करने के लिए संबंधित एजेंसियों के साथ समन्वय किया जाएगा। इस हवाई अड्डे का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किए जाने की संभावना है और मुख्यमंत्री ने इसे उत्तर प्रदेश के विकास का प्रतीक बताया है।

लेखक के बारे में
मुस्कान सिंह
रिपोर्टर