ब्रेकिंग न्यूज़
UP - गाजियाबाद में फैक्टरी का ताला तोड़कर लाखों का सामान चोरीUP - गाजियाबाद में निगम ने इंदिरापुरम में शुरू किया निर्माण कार्यUP - गाजियाबाद में माॅल में अवैध हुक्काबार पर छापा, चार गिरफ्तारUP - गाजियाबाद में कुत्ते ने किया हमला, तालाब में गिरा बुजुर्गUP - गाजियाबाद में नंदग्राम भूखंडीय योजना में 77 प्लॉटों पर 750 आवेदक UP - गाजियाबाद में देर रात खुले नाले में गिरने से गई मजदूर की जानUP - गाजियाबाद में घरेलू विवाद में की खुदकुशी की कोशिशUP - नोएडा में चाकू से वार कर बेरहमी से उतारा मौत के घाट UP - एयरपोर्ट के साथ ही टेक ऑफ करेगा नोएडा-ग्रेनो का विकास, बनेगा AI कॉरिडोरUP - नोएडा में उद्घाटन के लिए जेवर एयरपोर्ट पहुंचे पीएम मोदी, हवाई अड्डे का कर रहे निरीक्षणUP - गाजियाबाद में फैक्टरी का ताला तोड़कर लाखों का सामान चोरीUP - गाजियाबाद में निगम ने इंदिरापुरम में शुरू किया निर्माण कार्यUP - गाजियाबाद में माॅल में अवैध हुक्काबार पर छापा, चार गिरफ्तारUP - गाजियाबाद में कुत्ते ने किया हमला, तालाब में गिरा बुजुर्गUP - गाजियाबाद में नंदग्राम भूखंडीय योजना में 77 प्लॉटों पर 750 आवेदक UP - गाजियाबाद में देर रात खुले नाले में गिरने से गई मजदूर की जानUP - गाजियाबाद में घरेलू विवाद में की खुदकुशी की कोशिशUP - नोएडा में चाकू से वार कर बेरहमी से उतारा मौत के घाट UP - एयरपोर्ट के साथ ही टेक ऑफ करेगा नोएडा-ग्रेनो का विकास, बनेगा AI कॉरिडोरUP - नोएडा में उद्घाटन के लिए जेवर एयरपोर्ट पहुंचे पीएम मोदी, हवाई अड्डे का कर रहे निरीक्षण
राजनीति/न्यूज़/nobel laureate konstantin novoselov met the chief minister

मुख्यमंत्री से मिले नोबेल पुरस्कार विजेता कॉन्स्टेंटिन नोवोसेलोव

नोबेल पुरस्कार विजेता कॉन्स्टेंटिन नोवोसेलोव ने बुधवार सुबह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। इस दौरान लोहम कंपनी के सीईओ रजत वर्मा और कंपनी के चीफ ऑफ स्टॉफ आयुष सबात भी मौजूद रहे। तीनों अतिथियों ने निवेश के लिए उत्तर प्रदेश के सकारात्मक माहौल की सराहना की।

lucknow

3:51 PM, Mar 11, 2026

Share:

मुख्यमंत्री से मिले नोबेल पुरस्कार विजेता कॉन्स्टेंटिन नोवोसेलोव
logo

मुख्यमंत्री से मिले नोबेल पुरस्कार विजेता कॉन्स्टेंटिन नोवोसेलोव सौ0 bma7.in

Latest खबरों के लिए फॉलो करें:

Yt Icon

उत्तर प्रदेश। लखनऊ। नोबेल पुरस्कार विजेता कॉन्स्टेंटिन नोवोसेलोव ने बुधवार सुबह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। इस दौरान लोहम कंपनी के सीईओ रजत वर्मा और कंपनी के चीफ ऑफ स्टॉफ आयुष सबात भी मौजूद रहे। तीनों अतिथियों ने निवेश के लिए उत्तर प्रदेश के सकारात्मक माहौल की सराहना की।

लोहम कंपनी के सीईओ व चीफ ऑफ स्टाफ ने भी की मुलाकात

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नोबेल पुरस्कार विजेता कॉन्स्टेंटिन नोवोसेलोव, लोहम के सीईओ रजत वर्मा और चीफ ऑफ स्टाफ आयुष सबात का उत्तर प्रदेश में स्वागत किया।बैठक में उत्तर प्रदेश को देश में एडवांस्ड मटेरियल रिसर्च और इंजीनियरिंग का प्रमुख हब बनाने की संभावनाओं पर चर्चा हुई। इस क्रम में लोहम द्वारा प्रदेश में भारत की पहली “रेयर अर्थ टू मैग्नेट” इंटीग्रेटेड फैसिलिटी स्थापित करने की योजना पर भी विस्तार से चर्चा हुई। इस फैसिलिटी के स्थापित होने से देश में उच्च तकनीक आधारित मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा मिलेगा।नोबेल पुरस्कार विजेता कोंस्टेंटिन नोवोसेलोव, जो ग्रैफीन की खोज के लिए विश्व प्रसिद्ध हैं, लोहम कंपनी के साथ स्ट्रैटेजिक एडवाइजर और सहयोगी के रूप में कार्य कर रहे हैं। उनका उद्देश्य उन्नत मटेरियल साइंस को औद्योगिक स्तर पर बैटरी तकनीक और ऊर्जा क्षेत्र में लागू करना है।

उत्तर प्रदेश को एडवांस्ड मटेरियल रिसर्च और इंजीनियरिंग का प्रमुख हब बनाने की संभावनाओं पर हुई चर्चा

लोहम और नोवोसेलोव के सहयोग का मुख्य फोकस दो महत्वपूर्ण क्षेत्रों पर है। पहला, 2D मटेरियल (जैसे ग्रैफीन) का उपयोग कर अगली पीढ़ी की लिथियम-आयन बैटरियों की क्षमता, सुरक्षा व लाइफ को बढ़ाना। दूसरा, बैटरियों और परमानेंट मैग्नेट का उन्नत रीसाइक्लिंग सिस्टम विकसित कर महत्वपूर्ण खनिजों की बेहतर रिकवरी सुनिश्चित करना, जिससे सर्कुलर इकॉनमी को मजबूती मिलेगी। यह सहयोग भारत के “मेक इन इंडिया” और ग्रीन एनर्जी विजन के लिए भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

मुस्कान सिंह

लेखक के बारे में

मुस्कान सिंह

रिपोर्टर

सम्बंधित खबर

विज्ञापन

विज्ञापन

Logo

Office Address:Bargadi Magath BKT, Lucknow, (227202)

Contact Us :+91 9415122881

Email:bmaassociation24@gmail.com

Subscribe Now
Youtube

BMA7

Follow Us

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright BMA7 2025. All rights reserved.