16 जनवरी से मौसम में दिखे नए रंग,इन जिलों में जारी की गई चेतावनी
उत्तर प्रदेश में कड़ाके की ठंड और कोहरे का सितम कम होने का नाम नहीं ले रहा हैं मौसम विभाग ने 16 जनवरी के लिए ताजा बुलेटिन जारी करते हुए राज्य के कई जिलों में घने से बहुत घने कोहरे की चेतावनी दी है. विभाग ने कोहरे की स्थिति को देखते हुए राज्य के बड़े हिस्से में ऑरेंज' और येलो अलर्ट जारी किया है।
uttar pradesh
1:24 PM, Jan 16, 2026
Share:

photo by- google
उत्तर प्रदेश में कड़ाके की ठंड और कोहरे का सितम कम होने का नाम नहीं ले रहा हैं मौसम विभाग ने 16 जनवरी के लिए ताजा बुलेटिन जारी करते हुए राज्य के कई जिलों में घने से बहुत घने कोहरे की चेतावनी दी है. विभाग ने कोहरे की स्थिति को देखते हुए राज्य के बड़े हिस्से में ऑरेंज' और येलो अलर्ट जारी किया है।
इन जनपदो में अलर्ट
मौसम विभाग ने इन जिलों में विजिबिलिटी शून्य के करीब रहने की संभावना जताई है।देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं एवं आसपास के इलाके.कोल्ड डे की स्थिति बनी हुई है।
मौसम वैज्ञानिकों के द्वारा दी गई जानकारी
मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, घने कोहरे के कारण सूर्य की रोशनी पर्याप्त रूप से नहीं पहुंच पाएगी। जिससे दिन के तापमान में भी भारी गिरावट आ सकती है। प्रशासन ने लोगों को हाईवे पर वाहन चलाते समय सावधानी बरतने और फॉग लाइट का अनिवार्य रूप से उपयोग करने की सलाह दी है।

लेखक के बारे में
मुस्कान सिंह
रिपोर्टर