लखनऊ के मोहनलालगंज क्षेत्र में मां-बेटे की बेरहमी से हत्या
लखनऊ के मोहनलालगंज थाना क्षेत्र के सिसेंडी कस्बे में डबल मर्डर की वारदात ने पूरे इलाके को दहला दिया है। बताया जा रहा है कि, सोमवार देर शाम हुई इस घटना में एक विधवा महिला और उनके दिव्यांग बेटे की उनके ही घर के भीतर बेरहमी से हत्या कर दी गई।
lucknow
11:55 AM, Mar 10, 2026
Share:


लखनऊ के मोहनलालगंज क्षेत्र में मां-बेटे की बेरहमी से हत्या सौ0 bma7.in
उत्तर प्रदेश। लखनऊ के मोहनलालगंज थाना क्षेत्र के सिसेंडी कस्बे में डबल मर्डर की वारदात ने पूरे इलाके को दहला दिया है। बताया जा रहा है कि, सोमवार देर शाम हुई इस घटना में एक विधवा महिला और उनके दिव्यांग बेटे की उनके ही घर के भीतर बेरहमी से हत्या कर दी गई।
घटना का विवरण
मृतकों की पहचान 45-50 वर्षीय रेशमा बानो और उनका 18-19 वर्षीय बेटा शादाब के रूप में हुई है जो कि,जन्म से ही देख नहीं सकता था। महिला का शव घर के भीतर बिस्तर के पास अर्धनग्न अवस्था में मिला। आशंका जताई जा रही है कि हत्यारों ने संघर्ष के बाद उनका गला दबाया या उन्हें पानी के टब में डुबोया।बेटे का शव पानी से भरे एक टब के पास मिला। जिसमें उसका सिर डूबा हुआ था। पुलिस को संदेह है कि,गला घोंटने के बाद मौत पक्की करने के लिए उसका सिर पानी में डुबोया गया।
होली के फाग का गायन के चक्कर में नही सुनाई दी आवाज
ये भी पढ़ें: सारस की उड़ान बनी नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की पहचान
बताया जा रहा है कि, यह वारदात सोमवार शाम करीब 6:30 से 7:30 बजे के बीच हुई। उस समय गांव में पंचायत सचिवालय के पास होली के फाग का गायन चल रहा था। जिसके शोर के कारण किसी को चीख-पुकार सुनाई नहीं दी और यह दर्दनाक घटना घटित हो गई।
जांच और वर्तमान स्थिति
सूचना मिलने पर मोहनलालगंज पुलिस, फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए हैं।पुलिस संपत्ति विवाद, लूटपाट या किसी पुरानी रंजिश के कोण से जांच कर रही है। रिश्तेदारों के अनुसार, घर का दरवाजा बाहर से बंद पाया गया था। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है ताकि मौत के सटीक कारणों और महिला के साथ हुई किसी अन्य संभावित दरिंदगी का पता लगाया जा सके। पुलिस फिलहाल आसपास के CCTV फुटेज खंगाल रही है और मृतका के करीबियों से पूछताछ कर रही है।

लेखक के बारे में
मुस्कान सिंह
रिपोर्टर