कक्षा 9 वीं की छात्रा के साथ छेड़छाड़ और मारपीट,लखनऊ के इटौंजा क्षेत्र की घटना
लखनऊ के इटौंजा थाना क्षेत्र के परसहिया गांव में एक शर्मनाक घटना उजागर हुई है। बताया जा रहा है कि,कक्षा 9 की छात्रा के साथ हुई छेड़छाड़ और मारपीट की घटना में एक आरोपी को पकड़ गया है। जिसको लेकर लोगो के बीच तेजी से चर्चा बनी हुई है। यह मामला पूरे इलाके में गरमाया हुआ है।
lucknow
3:04 PM, Feb 24, 2026
Share:


sketch by-google
उत्तर प्रदेश।लखनऊ के इटौंजा थाना क्षेत्र के परसहिया गांव में एक शर्मनाक घटना उजागर हुई है। बताया जा रहा है कि,कक्षा 9 की छात्रा के साथ हुई छेड़छाड़ और मारपीट की घटना में एक आरोपी को पकड़ गया है। जिसको लेकर लोगो के बीच तेजी से चर्चा बनी हुई है। यह मामला पूरे इलाके में गरमाया हुआ है।
पुलिस मौके पर मौजूद
बताया जा रहा है कि, रात के समय दबंगों ने छात्रा के घर में घुसकर उसके साथ छेड़छाड़ की। इस घटना को लेकर जब परिजनों ने इसका विरोध किया। तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की। जिसके बाद आरोपी मौके पर से फरार हो गए। घटना को लेकर परिजनो के द्वारा 112 पर कॉल करके पुलिस को सूचना दी गई। उसके बाद सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पीड़िता के पिता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
कानून प्रशासन हुआ सख्त
पुलिस ने तुरंत कार्यवाही करते हुए मामले के एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य संभावित आरोपियों की तलाश और मामले की विस्तृत जांच जारी है। सूत्रो के अनुसार इस क्षेत्र में हाल ही में महिलाओं और छात्राओं की सुरक्षा से जुड़ी अन्य घटनाएं भी सामने आई हैं। जैसे कि, पीजीआई इलाके में किशोरी से छेड़छाड़ के बाद एक आरोपी की गिरफ्तारी और सुशांत गोल्फ सिटी में एक ट्यूटर द्वारा छात्रा के शोषण का मामला सामने आया है। पुलिस प्रशासन 'मिशन शक्ति' के तहत ऐसी घटनाओं पर अंकुश लगाने का प्रयास कर रहा है।

लेखक के बारे में
मुस्कान सिंह
रिपोर्टर