गाजियाबाद में अरविन्द केमिकल्स और सरल स्क्रैप गोदाम में लगी भीषण आग
गाजियाबाद के मेरठ रोड स्थित मैनापुर औद्योगिक क्षेत्र में गुरुवार रात को अरविन्द केमिकल्स और सरल स्क्रैप गोदाम में भीषण आग लग गई। बताया जा रहा है कि,आग सबसे पहले पेंट फैक्ट्री में लगी और तेजी से फैलते हुए बगल में स्थित सरल स्क्रैप गोदाम को भी अपनी चपेट में ले लिया।स्थिति को नियंत्रित करने के लिए गाजियाबाद, हापुड़, मेरठ और गौतमबुद्ध नगर से 20 दमकल गाड़ियां बुलाई गईं।
ghaziabad
6:50 PM, Mar 6, 2026
Share:


photo by- google
उत्तर प्रदेश।गाजियाबाद के मेरठ रोड स्थित मैनापुर औद्योगिक क्षेत्र में गुरुवार रात को अरविन्द केमिकल्स और सरल स्क्रैप गोदाम में भीषण आग लग गई। बताया जा रहा है कि,आग सबसे पहले पेंट फैक्ट्री में लगी और तेजी से फैलते हुए बगल में स्थित सरल स्क्रैप गोदाम को भी अपनी चपेट में ले लिया।स्थिति को नियंत्रित करने के लिए गाजियाबाद, हापुड़, मेरठ और गौतमबुद्ध नगर से 20 दमकल गाड़ियां बुलाई गईं।
बचाव कार्य
आग इतनी भीषण थी कि, फैक्ट्री का टिन-शेड ढांचा और एक दीवार ढह गई। दमकल कर्मियों ने जेसीबी मशीन की मदद से दीवारों को तोड़कर अंदर पानी पहुँचाया। लगभग 6 घंटे की मशक्कत और फोम केमिकल के इस्तेमाल के बाद आग पर काबू पा लिया गया है।इस घटना में अभी तक किसी के हताहत होने या जनहानि की सूचना नहीं है।
ये भी पढ़ें: सारस की उड़ान बनी नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की पहचान
नुकसान व जांच
बताया जा रहा है कि,आग से करोड़ों का माल जलकर राख होने का अनुमान है। मुख्य अग्निशमन अधिकारी के अनुसार, आग लगने के सटीक कारणों की जांच की जा रही है। सबसे अच्छी बात यह रही है कि,इस हादसे में किसी को भी कोई जनहानि नही हुई है जो कि,राहत की बात बताई जा रही है।

लेखक के बारे में
मुस्कान सिंह
रिपोर्टर