जाम से थम गया लखनऊ-सीतापुर का हाइवे, एम्बुलेंस भी फंसी; पुलिस के छूटे पसीने
बख्शी का तालाब थाना क्षेत्र में रविवार को प्रसिद्ध चंद्रिका देवी मंदिर जाने वाले मार्ग पर कई किलोमीटर लंबा भीषण जाम लग गया। जाम की स्थिति इतनी गंभीर थी कि, इसमें मरीजों को ले जा रही एम्बुलेंस भी घंटों फंसी रही, जिससे लोगों की जान पर बन आई।जाम की शुरुआत लखनऊ-सीतापुर रोड पर स्थित सेवा अस्पताल के पास से हुई, जो देखते ही देखते चंद्रिका देवी मंदिर रोड तक फैल गया। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें ल
lucknow
7:23 PM, May 3, 2026
Share:


भीषण जाम से थमी बख्शी का तालाब की रफ़्तार सौ0 bma7.in
बख्शी का तालाब थाना क्षेत्र में रविवार को प्रसिद्ध चंद्रिका देवी मंदिर जाने वाले मार्ग पर कई किलोमीटर लंबा भीषण जाम लग गया। जाम की स्थिति इतनी गंभीर थी कि, इसमें मरीजों को ले जा रही एम्बुलेंस भी घंटों फंसी रही, जिससे लोगों की जान पर बन आई।जाम की शुरुआत लखनऊ-सीतापुर रोड पर स्थित सेवा अस्पताल के पास से हुई, जो देखते ही देखते चंद्रिका देवी मंदिर रोड तक फैल गया। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। दोपहिया वाहनों से लेकर भारी वाहनों की आवाजाही पूरी तरह ठप हो गई। गर्मी और उमस के बीच घंटों जाम में फंसे यात्रियों, विशेषकर बुजुर्गों और बच्चों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
भीषण जाम को देखकर लोगो की उड़े होश सौ0 bma7.in
जाम का सबसे भयावह रूप तब देखने को मिला जब गंभीर मरीजों को लेकर जा रही एम्बुलेंस सायरन बजाती रही, लेकिन भीड़ के कारण उसे रास्ता नहीं मिल सका। स्थानीय राहगीरों और बाइक सवारों ने किसी तरह एम्बुलेंस को निकालने का प्रयास किया, लेकिन संकरी सड़क और भारी भीड़ के आगे सबकी कोशिशें नाकाम रहीं।
रोड के हर एक कोने में लगी वाहनो की भीड़ सौ0 bma7.in
भीषण की जाम सूचना मिलते ही बख्शी का तालाब थाना पुलिस और ट्रैफिक पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय पुलिस के जवानों ने मोर्चा संभालते हुए कड़ी मशक्कत के बाद यातायात को सुचारू कराने का प्रयास किया। पुलिसकर्मियों को बेतरतीब खड़े वाहनों को हटवाने और स्थिति पर काबू पाने के लिए काफी पसीना बहाना पड़ा। लेकिन पुलिस की टीम के द्वारा जनता की मुश्किलो को कम करने के लिए लगातार प्रयास किया और मार्ग को जाम मुक्त करवाया।
स्थानीय लोगो को रोड पार करने में परेशानी सौ0 bma7.in
स्थानीय लोगों का कहना है कि, चंद्रिका देवी मार्ग का संकरा होना और सड़क किनारे होने वाले अवैध अतिक्रमण इस समस्या की मुख्य जड़ हैं। इसके अलावा, छुट्टी के दिन मंदिर में उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भारी भीड़ और बेतरतीब तरीके से खड़े होने वाले टेंपो व निजी वाहनों के कारण आए दिन ऐसी स्थिति पैदा होती है।

लेखक के बारे में
मुस्कान सिंह
रिपोर्टर