ब्रेकिंग न्यूज़
UP-योगी मंत्रिमंडल का हुआ विस्तार, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सहित आठ मंत्रियों ने ली शपथ UP - देवारिया में कार-बाइक की आमने-सामने टक्कर, तीन युवक घायलUP - देवारिया में दो महिलाओं ने पति पर दर्ज कराई रिपोर्टUP - देवारिया में लड़की भगाने के आरोपी पर प्राथमिकी दर्जUP - देवारिया में आठ मामलों में दो का हुआ निस्तारणUP - देवारिया में किशोरी को भगाने का आरोप, पुलिस से शिकायतUP - देवारिया में प्रधान संघ ने विधायक को सौंपा ज्ञापनUP - देवारिया में पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाश गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली- घायल; दूसरा नाबालिगUP - गोरखपुर में 2 बाइक आमने-सामने टकराई, दो युवकों ने गंवाई जान UP - काशी विश्वनाथ मंदिर में भीड़ ज्यादा होने पर तैयार रखें वैकल्पिक मार्गUP - हिमाचल बोर्ड रिजल्ट में कांगड़ा की अनमोल ने किया टॉपUP - गायिजाबाद में शिकायत के बाद निगम ने नाले पर किए अतिक्रमण को हटाया UP - गायिजाबाद में महिला को झांसे में लेकर ठगों ने कुंडल व अंगूठी निकलवाईUP - गायिजाबाद में एसी सर्विस सेंटर में लगी भीषण आग, बुजुर्ग की मौत, ढाई करोड़ का नुकसानUP - प्रयागराज में मेडिकल कॉलेज में जूनियर महिला डॉक्टरों के साथ रैगिंग का वीडियो वायरलUP - प्रयागराज में भोजपुरी अभिनेत्री हत्याकांड में सारनाथ थाना प्रभारी तलब, मां ने सीबीआई जांच की लगाई है गुहारUP - प्रयागराज में हाईकोर्ट ने एकलपीठ का आदेश किया रद्द, क्लैट-यूजी 2026 की मूल मेरिट लिस्ट बहालUP - गोरखपुर में महिला की हत्या का आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तारUP - वाराणसी में मनीष हत्याकांड में इनामी आरोपियों ने कोर्ट में किया सरेंडरUP - सीतापुर रोड पर पाइपलाइन मरम्मत शुरू, यातायात प्रभावित होने की आशंकाUP - लखनऊ से नोएडा अब सिर्फ एक घंटे में, 15 जून से शुरू होगी सीधी फ्लाइटUP - कन्नौज में शादी में जा रहे दंपती व मासूम को ट्रैक्टर ने मारी टक्करUP - कन्नौज में आरोपी के घर में डांस करते हुए छात्रा का वीडियो वायरलUP - कन्नौज में टीबी मरीज से घूस के आरोप की जांच करने पहुंची स्वास्थ्य टीम UP - कन्नौज में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के आदेश दरकिनार कर सचिव ने किया भुगतानUP - कन्नौज में न्यायिक व्यवस्थाओं में सुधार के लिए एसडीएम को दिया ज्ञापनUP - कन्नौज में तिलक समारोह से लौटते वक्त हादसा, थार पलटने से भाजपा युवा नेता की मौतUP - कानपुर के आयकर विभाग में कामकाज ठप करने की तैयारी, मुख्यालय के बाहर अफसरों और कर्मियों का 'वाक आउट'UP - कानपुर के उर्सला में दिव्यांगों के लिए बनेगा पुनर्वास केंद्रUP - कानपुर के यमुना में डूबने वाले भाई-बहन का एक साथ अंतिम संस्कारUP - कानपुर में महफूज ने 400 कारोबारियों के 3200 करोड़ ट्रांसफर कराए, 25 लाख की लूट ने खोल दिया काला राज UP - गोरखपुर में प्राइवेट कर्मी ने फंदे से लटककर दी जानUP - वाराणसी में गिट्टी लदे ट्रक ने महिला को कुचला, सड़क पर बिखर गए चिथड़े, लोगों ने किया चक्काजामUP - वाराणसी में नाव से सेल्फी लेते समय डूबने से डीयू के पूर्व छात्र की मौतUP - सरकारी नौकरियों में सीएम फेलो को मिलेगी उम्र में छूट, 100 अंकों की मेरिट से होगा चयनUP - डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का सख्त एक्शन, पांच डॉक्टर किए बर्खास्तUP-योगी मंत्रिमंडल का हुआ विस्तार, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सहित आठ मंत्रियों ने ली शपथ UP - देवारिया में कार-बाइक की आमने-सामने टक्कर, तीन युवक घायलUP - देवारिया में दो महिलाओं ने पति पर दर्ज कराई रिपोर्टUP - देवारिया में लड़की भगाने के आरोपी पर प्राथमिकी दर्जUP - देवारिया में आठ मामलों में दो का हुआ निस्तारणUP - देवारिया में किशोरी को भगाने का आरोप, पुलिस से शिकायतUP - देवारिया में प्रधान संघ ने विधायक को सौंपा ज्ञापनUP - देवारिया में पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाश गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली- घायल; दूसरा नाबालिगUP - गोरखपुर में 2 बाइक आमने-सामने टकराई, दो युवकों ने गंवाई जान UP - काशी विश्वनाथ मंदिर में भीड़ ज्यादा होने पर तैयार रखें वैकल्पिक मार्गUP - हिमाचल बोर्ड रिजल्ट में कांगड़ा की अनमोल ने किया टॉपUP - गायिजाबाद में शिकायत के बाद निगम ने नाले पर किए अतिक्रमण को हटाया UP - गायिजाबाद में महिला को झांसे में लेकर ठगों ने कुंडल व अंगूठी निकलवाईUP - गायिजाबाद में एसी सर्विस सेंटर में लगी भीषण आग, बुजुर्ग की मौत, ढाई करोड़ का नुकसानUP - प्रयागराज में मेडिकल कॉलेज में जूनियर महिला डॉक्टरों के साथ रैगिंग का वीडियो वायरलUP - प्रयागराज में भोजपुरी अभिनेत्री हत्याकांड में सारनाथ थाना प्रभारी तलब, मां ने सीबीआई जांच की लगाई है गुहारUP - प्रयागराज में हाईकोर्ट ने एकलपीठ का आदेश किया रद्द, क्लैट-यूजी 2026 की मूल मेरिट लिस्ट बहालUP - गोरखपुर में महिला की हत्या का आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तारUP - वाराणसी में मनीष हत्याकांड में इनामी आरोपियों ने कोर्ट में किया सरेंडरUP - सीतापुर रोड पर पाइपलाइन मरम्मत शुरू, यातायात प्रभावित होने की आशंकाUP - लखनऊ से नोएडा अब सिर्फ एक घंटे में, 15 जून से शुरू होगी सीधी फ्लाइटUP - कन्नौज में शादी में जा रहे दंपती व मासूम को ट्रैक्टर ने मारी टक्करUP - कन्नौज में आरोपी के घर में डांस करते हुए छात्रा का वीडियो वायरलUP - कन्नौज में टीबी मरीज से घूस के आरोप की जांच करने पहुंची स्वास्थ्य टीम UP - कन्नौज में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के आदेश दरकिनार कर सचिव ने किया भुगतानUP - कन्नौज में न्यायिक व्यवस्थाओं में सुधार के लिए एसडीएम को दिया ज्ञापनUP - कन्नौज में तिलक समारोह से लौटते वक्त हादसा, थार पलटने से भाजपा युवा नेता की मौतUP - कानपुर के आयकर विभाग में कामकाज ठप करने की तैयारी, मुख्यालय के बाहर अफसरों और कर्मियों का 'वाक आउट'UP - कानपुर के उर्सला में दिव्यांगों के लिए बनेगा पुनर्वास केंद्रUP - कानपुर के यमुना में डूबने वाले भाई-बहन का एक साथ अंतिम संस्कारUP - कानपुर में महफूज ने 400 कारोबारियों के 3200 करोड़ ट्रांसफर कराए, 25 लाख की लूट ने खोल दिया काला राज UP - गोरखपुर में प्राइवेट कर्मी ने फंदे से लटककर दी जानUP - वाराणसी में गिट्टी लदे ट्रक ने महिला को कुचला, सड़क पर बिखर गए चिथड़े, लोगों ने किया चक्काजामUP - वाराणसी में नाव से सेल्फी लेते समय डूबने से डीयू के पूर्व छात्र की मौतUP - सरकारी नौकरियों में सीएम फेलो को मिलेगी उम्र में छूट, 100 अंकों की मेरिट से होगा चयनUP - डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का सख्त एक्शन, पांच डॉक्टर किए बर्खास्त
राजनीति/न्यूज़/kshatriya community s display of strength on maharana pratap jayanti former minister arvind singh gop gave message of unity

महाराणा प्रताप जयंती पर क्षत्रिय समाज का शक्ति प्रदर्शन; पूर्व मंत्री अरविंद सिंह गोप ने दिया एकजुटता का संदेश

चिनहट स्थित उत्तरधौना में राष्ट्र गौरव वीरवर महाराणा प्रताप की 486वीं जयंती के अवसर पर एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया। लोकबंधु राज नारायण मेमोरियल इंटर कॉलेज के प्रांगण में आयोजित इस समारोह में क्षत्रिय समाज के साथ-साथ विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों, शिक्षाविदों और समाजसेवियों का समागम हुआ।

lucknow

7:05 PM, May 10, 2026

Share:

महाराणा प्रताप जयंती पर क्षत्रिय समाज का शक्ति प्रदर्शन; पूर्व मंत्री अरविंद सिंह गोप ने दिया एकजुटता का संदेश
logo

नमक रोटी खाकर मनाया महाराणा प्रताप का जन्म जयंती सौ0 bma7.in

Latest खबरों के लिए फॉलो करें:

Yt Icon

लखनऊ। चिनहट स्थित उत्तरधौना में राष्ट्र गौरव वीरवर महाराणा प्रताप की 486वीं जयंती के अवसर पर एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया। लोकबंधु राज नारायण मेमोरियल इंटर कॉलेज के प्रांगण में आयोजित इस समारोह में क्षत्रिय समाज के साथ-साथ विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों, शिक्षाविदों और समाजसेवियों का समागम हुआ।

मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित पूर्व मंत्री अरविंद सिंह गोप ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि, आज के दौर में क्षत्रिय समाज को दलगत राजनीति की सीमाओं को लांघकर एकजुट होने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि जब तक समाज अपनी सामूहिक शक्ति को नहीं पहचानेगा, तब तक समग्र विकास संभव नहीं है। उन्होंने महाराणा प्रताप के शौर्य को याद करते हुए युवाओं से उनके स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति के आदर्शों को आत्मसात करने का आह्वान किया।विशिष्ट अतिथि पवन सिंह चौहान ने शिक्षा को प्रगति का सबसे सशक्त हथियार बताया। उन्होंने कहा कि, आपसी एकता और उच्च शिक्षा के माध्यम से ही समाज नई ऊंचाइयों को छू सकता है।

Img

क्षत्रिय चेतना परिषद ने आयोजित किया जयंती समारोह सौ0 bma7.in  

कार्यक्रम का आयोजन क्षत्रिय चेतना परिषद, उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में किया गया। कॉलेज के प्रबंधक शिव कुमार सिंह और परिषद के वरिष्ठ उपाध्यक्ष देबी बख्श सिंह एडवोकेट के नेतृत्व में आयोजित इस समारोह को भव्य रूप देने में परिषद के अध्यक्ष सुशील कुमार सिंह और कोषाध्यक्ष कमलेश कुमार सिंह परमार का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम की अध्यक्षता भारतीय क्षत्रिय समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल सिंह गहलोत द्वारा की गई।

आयोजन की एक प्रमुख विशेषता यहाँ की परंपरागत मेहमाननवाजी रही। कॉलेज प्रबंधन द्वारा अतिथियों के लिए चने की रोटी, चोखा और चटनी के साथ निर्मल जल की विशेष व्यवस्था की गई थी, जिसकी उपस्थित जनसमूह ने खूब सराहना की। प्रबंधक शिव कुमार सिंह के साथ वरिष्ठ समाजसेवी प्रदीप सिंह और उत्तरधौना के पूर्व प्रधान संदीप सिंह 'रिंकू' पूरे समय अतिथियों के स्वागत और व्यवस्थाओं को सुचारू बनाने में जुटे रहे।समाज के विभिन्न वर्गों की भागीदारीसमारोह में भारी संख्या में क्षत्रिय समाज के लोग शामिल हुए। वक्ताओं ने एक स्वर में कहा कि, महाराणा प्रताप किसी एक समाज के नहीं बल्कि पूरे राष्ट्र के गौरव हैं। उनके द्वारा मुगलों के विरुद्ध किया गया संघर्ष आज भी अन्याय के खिलाफ लड़ने की प्रेरणा देता है। कार्यक्रम के अंत में महाराणा प्रताप के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर समाज की उन्नति और राष्ट्र की सेवा का संकल्प लिया गया।

 शिवकुमार सिंह मुख्य आयोजक, महेंद्र कुमार सिंह झीन बाबू पूर्व विधायक, कृष्ण कुमार सिंह (बाबू सिंह) संरक्षक, सुशील कुमार सिंह एडवोकेट अध्यक्ष क्षत्रिय चेतना परिषद, देवी बख्श सिंह एडवोकेट वरिष्ठ उपाध्यक्ष क्षत्रिय चेतना परिषद, कमलेश कुमार सिंह कोषाध्यक्ष क्षत्रिय चेतना परिषद, कौशल कुमार सिंह एडवोकेट उपाध्यक्ष क्षत्रिय चेतना परिषद, उदय प्रताप सिंह लल्लन उपाध्यक्ष क्षत्रिय चेतना परिषद, उदय भानु सिंह भदौरिया महामंत्री क्षत्रिय चेतना परिषद,अजय कुमार सिंह, सन्तोष सिंह, अमित सिंह युवराज, बलवीर सिंह, रंजीत सिंह, अखिलेश प्रताप सिंह, हिम्मत बहादुर सिंह, सियाराम सिंह, अमित सिंह, मंत्री क्षत्रिय चेतना परिषद अंशुमान प्रताप सिंह अध्यक्ष युवा परिषद्, रंजीत सिंह भदौरिया, अरुण सिंह मन्नू मंत्री युवा परिषद्  रंजीत सिंह सहित क्षत्रिय समाज के लोग उपस्थित रहे।

मुस्कान सिंह

लेखक के बारे में

मुस्कान सिंह

रिपोर्टर

सम्बंधित खबर

विज्ञापन

विज्ञापन

Logo

Office Address:Bargadi Magath BKT, Lucknow, (227202)

Contact Us :+91 9415122881

Email:bmaassociation24@gmail.com

Subscribe Now
Youtube

BMA7

Follow Us

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright BMA7 2025. All rights reserved.