कलयुगी बेटे ने पिता को उतारा मौत के घाट, लखनऊ के मोहनलालगंज क्षेत्र की घटना
लखनऊ के मोहनलालगंज कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित खुजेहटा गांव में सोमवार को एक बेटे ने मामूली विवाद के बाद अपने पिता की लाठी से पीट-पीटकर हत्या कर दी। कलयुगी बेटे के द्वारा अपने पिता की हत्या करने को लेकर लोगो के बीच हड़कप मचा हुआ है। जिसको लेकर पूरे इलाके में सनसनी फैली हुई है।
lucknow
12:59 PM, Mar 9, 2026
Share:


कलयुगी बेटे ने पिता को उतारा मौत के घाट सौ0 bma7.in
उत्तर प्रदेश। लखनऊ के मोहनलालगंज कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित खुजेहटा गांव में सोमवार को एक बेटे ने मामूली विवाद के बाद अपने पिता की लाठी से पीट-पीटकर हत्या कर दी। कलयुगी बेटे के द्वारा अपने पिता की हत्या करने को लेकर लोगो के बीच हड़कप मचा हुआ है। जिसको लेकर पूरे इलाके में सनसनी फैली हुई है।
घटना का कारण
पुलिस की प्रारंभिक जांच के अनुसार, पिता और पुत्र के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। विवाद बढ़ने पर गुस्साए बेटे ने घर में रखी लाठी से पिता पर ताबड़तोड़ वार किए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।हत्या को अंजाम देने के बाद आरोपी बेटा मौके से फरार हो गया है। ग्रामीणों की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने की प्रक्रिया पूरी की और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
ये भी पढ़ें: सारस की उड़ान बनी नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की पहचान
आरोपी का पकड़ूे की तैयारी
बताया जा रहा है कि,इस मामले को लेकर पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है और मामले की गहनता से जांच कर रही है। पुलिस आसपास के लगे सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी की खोज करने की कोशिश कर रही है। इसके अलावा,पुलिस पूरी तरह से अलर्ट मोड पर है।

लेखक के बारे में
मुस्कान सिंह
रिपोर्टर