कलयुगी बेटे ने पिता को उतारा मौत के घाट,यूपी के मऊ की घटना
मऊ से एक दिल दहला देने वाली घटना उजागर हुई है। बताया जा रहा है कि,घोसी कोतवाली क्षेत्र के रेवरीडीह गांव में एक बेटे ने अपने पिता की लोहे की रॉड से हमला करके हत्या कर दी। जिसको लेकर पूरे इलाके में लोगो के बीच डर का माहौल हो गया है।
mau
5:19 PM, Apr 3, 2026
Share:


कलयुगी बेटे ने पिता की लोहे की रॉड से ताबड़तोड़ वार करके की हत्या photo by- google
उत्तर प्रदेश। मऊ से एक दिल दहला देने वाली घटना उजागर हुई है। बताया जा रहा है कि,घोसी कोतवाली क्षेत्र के रेवरीडीह गांव में एक बेटे ने अपने पिता की लोहे की रॉड से हमला करके हत्या कर दी। जिसको लेकर पूरे इलाके में लोगो के बीच डर का माहौल हो गया है।
रिश्तो का कोई मोल नहीं
इस घटना को लेकर लोगो के मन में कई प्रकार के सवाल खड़े हो रहे है। कलयुग के युग में ऐसी घटनाओ का आना तो अब आम बात हो गई,लेकिन लोगो का रिश्तो पर से विश्वास उठता जा रहा है। क्योंकि,जब खून के रिश्ते ही एक - दूसरे के खून के प्यासे बैठे हुए है तो क्या ही बताया जाए।
हत्या का कारण
मृतक की पहचान 55 वर्षीय बसाऊ राम के रूप में हुई है। हैरानी वाली बात तो यह है कि, आरोपी उनका बड़ा बेटा हरिकेश है।यह वारदात गुरुवार की सुबह लगभग 4:00 बजे हुई।बताया जा रहा है कि, हरिकेश अपनी पत्नी को मायके से वापस लाने के लिए पिता पर दबाव बना रहा था। बुधवार शाम को इसी बात पर पिता ने उसे डांट दिया था, जिससे नाराज होकर उसने सोते समय पिता के सिर पर सरिया मोड़ने वाली लोहे की रॉड से ताबड़तोड़ वार कर दिए।
पुलिस कार्रवाई
मृतक की पत्नी चंदा देवी की तहरीर पर पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी हरिकेश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और शुक्रवार को उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस और ग्रामीणों के अनुसार, आरोपी हरिकेश मानसिक रूप से अस्वस्थ बताया जा रहा है और उसका इलाज चल रहा था।

लेखक के बारे में
मुस्कान सिंह
रिपोर्टर