गोरखपुर में आयोजित जनता दर्शन,सीएम योगी ने सुनी 200 लोगों की समस्याएं
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरूवार को गोरखपुर प्रवास के दौरान गोरखनाथ मंदिर के महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन में 'जनता दर्शन' का आयोजन किया है। बताया जा रहा है कि,इस कार्यक्रम के दौरान उन्होंने लगभग 200 लोगों से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात की और उनकी शिकायतों को सुना है।
gorakhpur
1:24 PM, Apr 16, 2026
Share:


गोरखनाथ मंदिर के महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन में 'जनता दर्शन' का आयोजन सौ0 bma7.in
उत्तर प्रदेश। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरूवार को गोरखपुर प्रवास के दौरान गोरखनाथ मंदिर के महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन में 'जनता दर्शन' का आयोजन किया है। बताया जा रहा है कि,इस कार्यक्रम के दौरान उन्होंने लगभग 200 लोगों से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात की और उनकी शिकायतों को सुना है।
कार्यवाही करने के आदेश
जनता के दौरान सीएम योगी ने लोगो की समस्याओ को लेकर अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि, वे जन-समस्याओं को प्राथमिकता दें और उनका समयबद्ध, निष्पक्ष और संतोषजनक समाधान सुनिश्चित करें। ताकि,जो लोग सीएम योगी से बड़ी ही उम्मीद के साथ न्याय की मांग करने आए थे। उनके मन में कोई भी गलत भाव हो कि,सरकार के द्वारा सहायता नहीं दी जाती है।
सीएम योगी जनता दर्शन में आए लोगो से बात करते हुए सौ0 bma7.in
चिकित्सा सहायता
गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए आर्थिक मदद मांगने आए लोगों को आश्वस्त करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि धन के अभाव में किसी का इलाज नहीं रुकेगा। उन्होंने अधिकारियों को अस्पताल से इस्टीमेट प्राप्त कर शासन को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
अपराध और भू-माफिया
अवैध कब्जे और आपराधिक मामलों से संबंधित शिकायतों पर मुख्यमंत्री ने पुलिस अधिकारियों को सख्त कार्रवाई करने और भू-माफियाओं के खिलाफ कठोर रुख अपनाने का निर्देश दिया।मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को जनता की हर समस्या के प्रति संवेदनशील रहने और पीड़ितों को तत्काल राहत पहुँचाने पर जोर दिया।
बच्चो को प्यार करते हुए सीएम योगी का दिखा एक नया रूप सौ0 bma7.in
मुख्यमंत्री ने बच्चो को किया दुलार
बताया जा रहा है कि, कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने वहां आए बच्चों को दुलारा और उन्हें आशीर्वाद स्वरूप चॉकलेट भी भेंट की। यह पल बहुत ही खुशियों वाला महसूस हो रहा था।क्योकि,सीएम योगी जब बच्चो से मिलकर उनसे बात करते है तो वो भी बच्चे बन जाते है। जिससे उनकी एक नई झलक देखने को मिल जाती है।

लेखक के बारे में
मुस्कान सिंह
रिपोर्टर