ब्रेकिंग न्यूज़

UP- हरियाणा के आईडीएफसी फर्स्ट बैंक में धोखाधड़ी, मास्टरमाइंड बैंक मैनेजर सहित चार लोग गिरफ्तार

UP- भोपाल की लड़कियों से बार-बार दुष्कर्म, अहमदाबाद-मुंबई का कनेक्शन, हिंदू युवतियों का शोषण

UP- संसद के संबोधन में बोले डोनाल्ड ट्रंप, हम ईरान के पास परमाणु हथियार नहीं होने देंगे

UP- दिलचस्प हैं ग्रुप-2 के समीकरण, क्या सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई कर सकता है पाकिस्तान?

UP- नीले ड्रम हत्याकांड में नया खुलासा, नौ साल पहले ही बाप-बेटे में दरार, मानवेंद्र का दूसरी महिला से रिश्ता

UP- इस्राइल रवाना होने से पहले पीएम मोदी के बोल, दोनों देशों के बीच मजबूत और रणनीतिक साझेदारी

UP - लखनऊ मेंपढ़ाई के दबाव की वजह से बेटे ने की बाप की हत्या

UP - लखनऊ में गुटखे के प्रचार को लेकर हाईकोर्ट सख्त

UP - लखनऊ में लविवि में जर्जर बारादरी मामले में एक बार फिर माहौल गरमाया

UP - बंगाल एसआईआर पर सुप्रीम कोर्ट का अहम आदेश

DELHI - दिल्ली में विमान की आपात लैंडिंग

UP- मेरठ में कपड़ा कारोबारी का मकान बना आग का गोला, तीन बच्चों समेत छह की मौत

DELHI- रांची से दिल्ली के लिए रवाना हुई एयर एम्बुलेंस क्रैश, मरीज सहित सात लोगों की मौत

UP- बाप को उतारा मौत के घाट, ड्रम में मिला धड़, कारोबारी हत्याकांड से मचा हड़कंप

UP- एआई प्रदर्शन में यूथ कांग्रेस अध्यक्ष उदय भानु चिब गिरफ्तार, आठ आरोपी लगे पुलिस के हाथ

DELHI- दिल्ली में क्या चिंगारी दिखने पर इमरजेंसी लैंडिंग, उतारनी पड़ी 150 यात्रियों वाली उड़ान

UP - चंदौली में टैंकर और पिकअप की आमने-सामने टक्कर,हड़कप मचा

UP - पुलिस के काशी पहुंचने पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद बोले- कहीं भाग नहीं रहा हूं, पूरा सहयोग करूंगा

UP - सीएम योगी सिंगापुर दौरे पर

UP- दिल्ली शहर में उतर गई मेट्रो, नमो भारत और मेरठ मेट्रो का शुरू संचालन

UP- पंजाब के गुरदासपुर में सेकेंड लाइन ऑफ डिफेंस में तैनात दो जवानों की हत्या से उठे सवाल

UP- अमेरिका का मोस्ट वांटेड, मैक्सिको के सबसे खूंखार ताकतवर ड्रग कार्टेल की मौत

UP- नेपाल में यात्रियों की बस नदी में जा गिरी, 18 लोगों की मौत, विदेशी पर्यटक भी थे सवार

UP- दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारत को 76 रनों से मिली हार, टीम मैनेजमेंट पर उठे सवाल

UP- कौशल विकास में खुलेंगे निवेश के द्वार, कई कंपनियां उत्सुक

UP- चांदी की कीमतों में 14500 रुपये की बढोत्तरी, सोना की कीमत बढकर हुई 1.60 लाख

UP - गोरखपुर में नाबालिग छात्रा को बदनाम करने की धमकी

UP - गोरखपुर में पिकअप की ठोकर से बाइक सवार छात्र की मौत

UP - वाराणसी में 10 मिनट की देरी से पहुंची छात्रा का छूट गया पेपर

UP - वाराणसी में एमएस ने एमसीएच विंग से बाहर फिंकवाईं जांच किट

UP - वाराणसी में काठियावाड़ी कुर्ता और मुंडू में महादेव, बांधनी-पटोला में सजेंगी मां गौरा

UP - वाराणसी में मंडलीय शाक भाजी एवं पुष्प प्रदर्शनी में दिखी उन्नत खेती की तस्वीर

UP - वाराणसी में दालमंडी में व्यापारियों से मिलने जा रही सपा नेत्री पूजा यादव को पुलिस ने किया गिरफ्तार

UP - स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने अदालत के आदेश का स्वागत किया

UP - विधानसभा चुनाव से पहले यूपी में हो सकता है बड़ा राजनीतिक बदलाव

TAMIL NADU - तमिलनाडु से पकड़े गए छह संदिग्ध, ISI और बांग्लादेश के आतंकी संगठनों से जुड़े तार

बड़ी खबर/न्यूज़/international crafts fair will be organized in haryana from 31 january to 14 february 2026

अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेला 31 जनवरी से 14 फरवरी 2026 तक हरियाणा में होगा आयोजित

भारतीय लोक परंपराओं और शिल्प कला के वैश्विक उत्सव सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेले का 39वां संस्करण 31 जनवरी से 14 फरवरी, 2026 तक हरियाणा में पूरी भव्यता के साथ आयोजित किया जा रहा है। इस प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय मंच पर वर्ष 2026 में उत्तर प्रदेश को थीम स्टेट के रूप में चुना गया है। उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग अपनी प्राचीन सभ्यता, लोक कलाओं, विशिष्ट हस्तशिल्प व हथकरघा एवं वस्त्र परंपराओं, लोक नृत्य-

haryana

5:04 PM, Jan 2, 2026

Share:

अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेला 31 जनवरी से 14 फरवरी 2026 तक हरियाणा में  होगा आयोजित
logo

PHOTO BY- GOOGLE

Latest खबरों के लिए फॉलो करें:

Yt Icon

उत्तर प्रदेश।भारतीय लोक परंपराओं और शिल्प कला के वैश्विक उत्सव सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेले का 39वां संस्करण 31 जनवरी से 14 फरवरी, 2026 तक हरियाणा में पूरी भव्यता के साथ आयोजित किया जा रहा है। इस प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय मंच पर वर्ष 2026 में उत्तर प्रदेश को थीम स्टेट के रूप में चुना गया है। उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग अपनी प्राचीन सभ्यता, लोक कलाओं, विशिष्ट हस्तशिल्प व हथकरघा एवं वस्त्र परंपराओं, लोक नृत्य-संगीत, स्थानीय व्यंजनों आदि के माध्यम से न केवल प्रदेश की पहचान प्रस्तुत करेगा। बल्कि कारीगरों की सृजनशीलता को भी दर्शकों के सामने प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करेगा।

संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह के द्वारा दी गई जानकारी

उत्तर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि, इस वर्ष सूरजकुंड मेला कई मायनों में खास होगा। राज्य की हस्तशिल्प एवं हथकरघा परंपराओं को एक सशक्त मंच प्रदान करने के उद्देश्य से एक जनपद एक उत्पाद (ओडीओपी) आधारित 40 हस्तशिल्प स्टॉलों को स्थापित किया जायेगा। इसके अलावा, फिरोजाबाद की कांच की चूड़ियां, कन्नौज के इत्र, आजमगढ़ की ब्लैक पॉटरी, वाराणसी-लखनऊ-भदोही की जरी-जरदोजी और चिकनकारी सहित अन्य जिलों के उत्पादों को प्रदर्शित किया जाएगा। सूरजकुंड मेला 2026 में संस्कृति, खानपान सहित सुविधाओं का दायरा पहले से कहीं ज्यादा बड़ा रखा गया है।

प्रतिदिन सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक पांच से छह सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन

उन्होने ने बताया कि, सूरजकुंड मेले के दौरान प्रतिदिन सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक पांच से छह सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, जिनमें उत्तर प्रदेश की लोक नृत्य, लोक संगीत एवं पारंपरिक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां होंगी, जो दर्शकों को राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से रूबरू कराएंगी। इन प्रस्तुतियों में प्रतिदिन लगभग 50 से 100 कलाकारों की सहभागिता रहेगी। मेले के दौरान तीन विशेष अवसरों (सप्ताहांत) पर उत्तर प्रदेश की पारंपरिक एवं समकालीन वेशभूषा, आभूषण और फैशन को प्रदर्शित करने वाला फैशन शो भी आयोजित किया जाएगा, जो आगंतुकों के लिए विशेष आकर्षण होगा।

स्टॉलों के साथ-साथ मेला क्षेत्र में सांस्कृतिक माहौल तैयार

उत्तर प्रदेश के स्टॉलों के साथ-साथ मेला क्षेत्र में सांस्कृतिक माहौल तैयार किया जाएगा। पाथवे पर मूंज बुनाई, धान की बालियों, खुर्जा पॉटरी और ब्लैक पॉटरी से प्रेरित डिजाइन उकेरे जाएंगे। प्रत्येक जिले और शिल्प के लिए विशेष साइनेज और क्यूआर कोड लगाए जाएंगे, जिनके माध्यम से आगंतुक शिल्प निर्माण प्रक्रिया, कारीगरों की प्रोफाइल, जिले की पहचान और सतत विकास से जुड़ी जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। यहां हर जिला अपनी कला के साथ सांस्कृतिक दूत की भूमिका निभाएगा।

प्रमुख सचिव पर्यटन एवं संस्कृति अमृत अभिजात के द्वारा दी गई जानकारी

प्रमुख सचिव पर्यटन एवं संस्कृति अमृत अभिजात ने बताया कि सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेला 2026 उत्तर प्रदेश के लिए अपनी समृद्ध लोक परंपराओं, हस्तशिल्प विरासत और सांस्कृतिक विविधता को वैश्विक मंच पर प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने का सुनहरा अवसर है। थीम स्टेट के रूप में उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों के ओडीओपी आधारित हस्तशिल्प स्टॉल कला, कारीगरों की सृजनशीलता को जीवंत रूप में प्रस्तुत करेंगे। ईको फ्रेंडली साज-सज्जा, डिजिटल तकनीक और क्षेत्रीय व्यंजनों के माध्यम से यह आयोजन वोकल फॉर लोकल और सतत पर्यटन की हमारी प्रतिबद्धता को सशक्त करेगा।

मुस्कान सिंह

लेखक के बारे में

मुस्कान सिंह

रिपोर्टर

सम्बंधित खबर

विज्ञापन

विज्ञापन

Logo

Office Address:Bargadi Magath BKT, Lucknow, (227202)

Contact Us :+91 9415122881

Email:bmaassociation24@gmail.com

Subscribe Now
Youtube

BMA7

Follow Us

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright BMA7 2025. All rights reserved.