रहीमाबाद पुलिस की नजरों में चोरी की घटना नहीं रखती कोई मायने
लखनऊ के रहीमाबाद थाना क्षेत्र में पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर काफी ज्यादा सवाल खड़े हो रहे है। बताया जा रहा है कि, क्षेत्र में चोरी की कई घटनाएं हुई हैं, लेकिन पुलिस द्वारा रिपोर्ट दर्ज न किए जाने के कारण स्थानीय जनता में असंतोष है। जिसको लेकर पूरे इलाके में हड़कप मचा हुआ है।
lucknow
4:26 PM, Mar 26, 2026
Share:


photo by- google
उत्तर प्रदेश। लखनऊ के रहीमाबाद थाना क्षेत्र में पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर काफी ज्यादा सवाल खड़े हो रहे है। बताया जा रहा है कि, क्षेत्र में चोरी की कई घटनाएं हुई हैं, लेकिन पुलिस द्वारा रिपोर्ट दर्ज न किए जाने के कारण स्थानीय जनता में असंतोष है। जिसको लेकर पूरे इलाके में हड़कप मचा हुआ है।
मेडिकल स्टोर से मोबाइल चोरी
मेडिकल स्टोर पर आए एक युवक का फोन चोरी हो गया है। यह पूरी घटना स्टोर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पीड़ित ने थाने में नामजद तहरीर दी है।पीड़ित की पहचान ग्राम जिन्दौर निवासी नूर आलम उर्फ नूरी के रूप में हुई है। जिनके घर के बाहर खड़े डम्पर से बैटरी चोरी हुई थी। इस मामले में भी तहरीर दी गई थी, लेकिन अब तक एफआईआर दर्ज नहीं हुई है।
ये भी पढ़ें: सारस की उड़ान बनी नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की पहचान
मवईकलां में सार्वजनिक संपत्ति की चोरी
यह घटना 16 फरवरी की बताई गई,जहां पर ग्राम पंचायत मवईकलां के अंत्येष्टि स्थल से टोंटी और गेट चोरी हो गए। कार्यवाहक प्रधान द्वारा शिकायत दिए जाने के बावजूद कोई कानूनी कार्रवाई नहीं हुई है। चोरो के बढ़ते जा रहे आतंक को लेकर ग्रामीणो में डर का माहौल पैदा हो गया है। जिसके बाद से ही लोग अपने घरो के बाहर निकलने के लिए सौ बार सोच रहे है।

लेखक के बारे में
मुस्कान सिंह
रिपोर्टर