लखनऊ में बिल्डर दोस्त ने सस्ते फ्लैट का झांसा देकर सगे यार को लगाया 47 लाख का चूना
लखनऊ के ठाकुरगंज इलाके से धोखाधड़ी का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि, एक बिल्डर ने अपने ही दोस्त को विश्वास में लेकर उसे लाखों रुपये का चूना लगा दिया। सस्ते फ्लैट और दुकानें दिलाने के नाम पर आरोपी ने पीड़ित से करीब 47 लाख रुपये हड़प लिए। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है।
lucknow
5:34 PM, Apr 24, 2026
Share:


लखनऊ में बिल्डर दोस्त ने सस्ते फ्लैट का झांसा देकर सगे यार को लगाया 47 लाख का चूना photo by - goolge
उत्तर प्रदेश। लखनऊ के ठाकुरगंज इलाके से धोखाधड़ी का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि, एक बिल्डर ने अपने ही दोस्त को विश्वास में लेकर उसे लाखों रुपये का चूना लगा दिया। सस्ते फ्लैट और दुकानें दिलाने के नाम पर आरोपी ने पीड़ित से करीब 47 लाख रुपये हड़प लिए। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है।
लखनऊ के ठाकुरगंज थाना क्षेत्र में रहने वाले पीड़ित ने अपनी शिकायत में बताया कि,आरोपी बिल्डर उसका पुराना परिचित और मित्र है। बिल्डर ने उसे अपनी निर्माणाधीन परियोजनाओं का लालच दिया और दावा किया कि वह उसे बाजार दर से काफी कम कीमत पर प्राइम लोकेशन पर दुकानें और फ्लैट दिला देगा। दोस्त होने के नाते पीड़ित ने उसकी बातों पर भरोसा कर लिया और अपनी जमापूंजी निवेश करने का मन बना लिया।
दोस्ती की आड़ में रची गई साजिश
पीड़ित के अनुसार, बिल्डर ने अलग-अलग समय पर फ्लैट और दुकानों की बुकिंग और रजिस्ट्री के नाम पर रकम ऐंठनी शुरू की। विश्वास इतना गहरा था कि, पीड़ित ने समय-समय पर नकद और बैंक ट्रांसफर के जरिए कुल 47 लाख रुपये बिल्डर को दे दिए। जब काफी समय बीत जाने के बाद भी उसे न तो संपत्ति का कब्जा मिला और न ही रजिस्ट्री के कागजात, तो उसे संदेह हुआ।पीड़ित ने जब अपने पैसे वापस मांगे या प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री का दबाव बनाया, तो आरोपी बिल्डर बहानेबाजी करने लगा। बाद में पता चला कि जिस प्रॉपर्टी का सौदा किया गया था, वह या तो विवादित थी या पहले ही किसी और को बेची जा चुकी थी। ठगी का अहसास होने पर पीड़ित ने थाने में गुहार लगाई। आरोपी ने अंत में पीड़ित को डराना-धमकाना भी शुरू कर दिया था, जिसके बाद मामला पुलिस तक पहुँचा।
पुलिस कार्रवाई और एफआईआर
ठाकुरगंज पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी बिल्डर के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की सुसंगत धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस अब बैंक ट्रांजेक्शन और अन्य दस्तावेजों की पड़ताल कर रही है ताकि, आरोपी की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जा सके।

लेखक के बारे में
मुस्कान सिंह
रिपोर्टर