लखनऊ में जुलूस और सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर महत्वपूर्ण ट्रैफिक डायवर्जन लागू
खनऊ में होली के अवसर पर 4 मार्च को रंगोत्सव के मद्देनजर व्यापक ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया गया है। जुलूसों और सुरक्षा के लिए सुबह 9 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक निम्नलिखित रूटों पर यातायात प्रतिबंधित या परिवर्तित रहेगा एक्सप्रेस ने ओमान के मस्कट से सेवाएं बहाल करने की घोषणा की है।
lucknow
1:19 PM, Mar 3, 2026
Share:


photo by- google
उत्तर प्रदेश। लखनऊ में होली के अवसर पर 4 मार्च को रंगोत्सव के मद्देनजर व्यापक ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया गया है। जुलूसों और सुरक्षा के लिए सुबह 9 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक निम्नलिखित रूटों पर यातायात प्रतिबंधित या परिवर्तित रहेगा एक्सप्रेस ने ओमान के मस्कट से सेवाएं बहाल करने की घोषणा की है।
प्रमुख प्रतिबंधित मार्ग और डायवर्जन
बताया जा रहा है कि, कैसरबाग अशोकलाट, छतरी वाला चौराहा (सकरी सेंटर), गुइन रोड और ख्यालिगंज तिराहा से नजीराबाद की ओर सामान्य यातायात पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।नजीराबाद जाने वाले वाहन लाटूश रोड, कैसरबाग बस अड्डा, श्रीराम रोड या पोस्ट ऑफिस अमीनाबाद होकर अपने गंतव्य तक जा सकेंगे।: श्रीराम रोड कोनेश्वर से चौक चौराहे की ओर ट्रैफिक डायवर्जन लागू रहेगा।अमीनाबाद, चौक और नखास जैसे व्यस्त बाजारों में ग्राहकों की सुविधा के लिए 27 फरवरी से ही नया ट्रैफिक प्लान लागू है, जिसमें अवैध पार्किंग और अतिक्रमण पर सख्त कार्रवाई की जा रही है।
ये भी पढ़ें: सारस की उड़ान बनी नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की पहचान
सुरक्षा और अन्य दिशा-निर्देश
पूरे शहर की 24x7 सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जा रही है और सुरक्षा के लिए 14 कंपनियां पीएसी तैनात की गई हैं। शराब पीकर वाहन चलाने, स्टंट करने, तेज रफ्तार और दोपहिया वाहन पर तीन सवारी बैठने वालों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। चारबाग रेलवे स्टेशन पर भीड़ के कारण रिजर्वेशन सेंटर की ओर जाने वाले कुछ रास्तों पर बैरिकेडिंग की गई है, जिससे यात्रियों को मुख्य सड़क का उपयोग करना पड़ रहा है। होली पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए 28 फरवरी से 9 मार्च तक अतिरिक्त रोडवेज बसें चलाई जा रही हैं।

लेखक के बारे में
मुस्कान सिंह
रिपोर्टर