ब्रेकिंग न्यूज़
UP - गाजियाबाद में फैक्टरी का ताला तोड़कर लाखों का सामान चोरीUP - गाजियाबाद में निगम ने इंदिरापुरम में शुरू किया निर्माण कार्यUP - गाजियाबाद में माॅल में अवैध हुक्काबार पर छापा, चार गिरफ्तारUP - गाजियाबाद में कुत्ते ने किया हमला, तालाब में गिरा बुजुर्गUP - गाजियाबाद में नंदग्राम भूखंडीय योजना में 77 प्लॉटों पर 750 आवेदक UP - गाजियाबाद में देर रात खुले नाले में गिरने से गई मजदूर की जानUP - गाजियाबाद में घरेलू विवाद में की खुदकुशी की कोशिशUP - नोएडा में चाकू से वार कर बेरहमी से उतारा मौत के घाट UP - एयरपोर्ट के साथ ही टेक ऑफ करेगा नोएडा-ग्रेनो का विकास, बनेगा AI कॉरिडोरUP - नोएडा में उद्घाटन के लिए जेवर एयरपोर्ट पहुंचे पीएम मोदी, हवाई अड्डे का कर रहे निरीक्षणUP - गाजियाबाद में फैक्टरी का ताला तोड़कर लाखों का सामान चोरीUP - गाजियाबाद में निगम ने इंदिरापुरम में शुरू किया निर्माण कार्यUP - गाजियाबाद में माॅल में अवैध हुक्काबार पर छापा, चार गिरफ्तारUP - गाजियाबाद में कुत्ते ने किया हमला, तालाब में गिरा बुजुर्गUP - गाजियाबाद में नंदग्राम भूखंडीय योजना में 77 प्लॉटों पर 750 आवेदक UP - गाजियाबाद में देर रात खुले नाले में गिरने से गई मजदूर की जानUP - गाजियाबाद में घरेलू विवाद में की खुदकुशी की कोशिशUP - नोएडा में चाकू से वार कर बेरहमी से उतारा मौत के घाट UP - एयरपोर्ट के साथ ही टेक ऑफ करेगा नोएडा-ग्रेनो का विकास, बनेगा AI कॉरिडोरUP - नोएडा में उद्घाटन के लिए जेवर एयरपोर्ट पहुंचे पीएम मोदी, हवाई अड्डे का कर रहे निरीक्षण
बड़ी खबर/न्यूज़/husband who murdered his wife with an axe arrested within 48 hours incident in nigohan area of lucknow

पत्नी की कुल्हाड़ी से हत्या करने वाला पति 48 घंटे में गिरफ्तार,लखनऊ के निगोहां क्षेत्र की घटना

लखनऊ के निगोहां थाना क्षेत्र में पत्नी की हत्या कर फरार चल रहे आरोपी पति को पुलिस ने 48 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली है।

lucknow

5:32 PM, Mar 10, 2026

Share:

  पत्नी की कुल्हाड़ी से हत्या करने वाला पति 48 घंटे में गिरफ्तार,लखनऊ के निगोहां क्षेत्र की घटना
logo

पत्नी की कुल्हाड़ी से हत्या करने वाला पति 48 घंटे में गिरफ्तार सौ0 bma7.in

Latest खबरों के लिए फॉलो करें:

Yt Icon

उत्तर प्रदेश। लखनऊ के निगोहां थाना क्षेत्र में पत्नी की हत्या कर फरार चल रहे आरोपी पति को पुलिस ने 48 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली है।

पुलिस के द्वार दी गई जानकारी

पुलिस के मुताबिक, ग्राम शेखनखेड़ा मजरा उतरांवां में 8 मार्च को घरेलू विवाद के चलते राजेश रावत ने अपनी पत्नी राजेश्वरी के सिर पर कुल्हाड़ी से कई वार कर हत्या कर दी थी। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था। मृतका के बेटे गुलशन कुमार की तहरीर पर निगोहां थाना में मुकदमा दर्ज किया गया था।

आरोपी पति ने बताई हत्या की वजह

जांच के दौरान पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर मंगलवार को आरोपी राजेश रावत को पतौना से अकंताखेड़ा जाने वाले मार्ग से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह शराब का आदी है और जमीन बेचने को लेकर पत्नी से अक्सर विवाद होता था। घटना वाले दिन भी शराब के नशे में विवाद बढ़ गया, जिसके बाद उसने गुस्से में कुल्हाड़ी से वार कर पत्नी की हत्या कर दी।

आरोपी को भेजा गया जेल

बताया जा रहा है कि, पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर कीकर के जंगल से हत्या में इस्तेमाल कुल्हाड़ी बरामद कर ली है। इसके अलावा,पुलिस के द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करते हुए जेल भेज दिया गया है।

मुस्कान सिंह

लेखक के बारे में

मुस्कान सिंह

रिपोर्टर

सम्बंधित खबर

विज्ञापन

विज्ञापन

Logo

Office Address:Bargadi Magath BKT, Lucknow, (227202)

Contact Us :+91 9415122881

Email:bmaassociation24@gmail.com

Subscribe Now
Youtube

BMA7

Follow Us

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright BMA7 2025. All rights reserved.