चारबाग रेलवे परिसर में भाकपा लिबरेशन के सैकड़ों कार्यकर्ता विधानसभा घेराव के लिए एकत्र
लखनऊ के चारबाग रेलवे परिसर में सोमवार को भाकपालिबरेशन के सैकड़ों कार्यकर्ता विधानसभा घेराव के लिए एकत्र हुए हैं। उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए कार्यकर्ता अपनी मांगों को लेकर राज्य की विधानसभा की ओर मार्च करने की तैयारी में हैं।
lucknow
2:41 PM, Feb 23, 2026
Share:


चारबाग रेलवे परिसर में भाकपा लिबरेशन के सैकड़ों कार्यकर्ता विधानसभा घेराव के लिए एकत्र सौ0 bma7.in
उत्तर प्रदेश।लखनऊ के चारबाग रेलवे परिसर में सोमवार को भाकपालिबरेशन के सैकड़ों कार्यकर्ता विधानसभा घेराव के लिए एकत्र हुए हैं। उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए कार्यकर्ता अपनी मांगों को लेकर राज्य की विधानसभा की ओर मार्च करने की तैयारी में हैं।
प्रदर्शन का उद्देश्य
बताया जा रहा है कि, कार्यकर्ता मुख्य रूप से "बुलडोजर राज" के खिलाफ और शैक्षणिक संस्थानों में जाति-आधारित भेदभाव को समाप्त करने के लिए यूजीसी इक्विटी रेगुलेशन 2026 को तत्काल लागू करने की मांग कर रहे हैं।प्रदर्शन कर्मियों की मांग है कि,गरीबों के लिए जमीन और जीविका की रक्षा और मनरेगा को मजबूत करना और रोजगार का अधिकार सुनिश्चित करना।आशा और अन्य स्कीम वर्करों को सरकारी कर्मचारी का दर्जा और उचित वेतन देना और वनाधिकारों की रक्षा और गरीबों को कर्ज से मुक्ति शामिल है।
पुलिस बल की तैनाती
इस मामले को लेकर चारबाग और विधानसभा के आसपास भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है ताकि कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ने से रोका जा सके। भाकपा ने आरोप लगाया है कि, प्रदेश के कई जिलों में उनके नेताओं को हाउस अरेस्ट भी किया गया है।
भाकपा के पदाधिकारियों नेतृत्व में प्रदर्शन
भाकपा के पदाधिकारियों के अनुसार, यह मार्च लोकतांत्रिक अधिकारों और संविधान की रक्षा के लिए किया जा रहा है।इस प्रदर्शन के कारण चारबाग और विधानसभा मार्ग पर यातायात प्रभावित होने की संभावना है। जिसको लेकर हडक़प मचा हुआ है।
सुरक्षा व्यवस्था पर तीखी नोकझोंक
चारबाग रेलवे स्टेशन परिसर और विधानसभा के आसपास भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस ने कार्यकर्ताओं को चारबाग से आगे बढ़ने से रोकने के लिए बैरिकेडिंग की है, जिसके कारण प्रदर्शनकारियों और सुरक्षा बलों के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई है।

लेखक के बारे में
मुस्कान सिंह
रिपोर्टर