ब्रेकिंग न्यूज़
UP - गाजियाबाद में चोरी की बाइक के साथ तीन गिरफ्तारUP - गाजियाबाद में चोरों ने शीशे तोड़कर लैपटॉप-घड़ी चोरी किएUP - गाजियाबाद में कनावनी से लापता बच्चे का शव नोएडा हिंडन में मिलाUP - गाजियाबाद में वलर बस की टक्कर से एक्सप्रेसवे पर खड़े तीन युवकों की मौतUP - उत्तर प्रदेश के कई जिलो में बारिश और गरज — चमक की चेतावनीUP - कानपुर के चकेरी में बरगद का पेड़ काटने पर बवाल,लोगों का प्रदर्शनUP - गोरखपुर में सीएम योगी ने जनता दर्शन में लोगो की सुनी समस्याएंUP - अप्रैल के ऑल टाइम रिकॉर्ड से चार डिग्री कम रहा काशी का पाराUP - वाराणसी में फ्लैट में अकेली रहने वाली महिला की हुई मौत UP - अमेठी में दो बाइकों की भिड़ंत में पति की मौत, पत्नी-बेटा घायल, अन्य तीन युवक घायलUP - यूपी सरकार में मंत्रिमंडल विस्तार और भाजपा संगठन में नियुक्तियां इसी हफ्तेUP - महिला आरक्षण के मामले में गिरगिट की तरह रंग बदल रही कांग्रेसUP - देवरिया में 70 पाउच देसी शराब के साथ एक गिरफ्तारUP - देवरिया में मौसम में उतार-चढ़ाव के चलते बढ़े वायरल संक्रमण के मामलेUP - देवरिया में सेंध काटकर लाखों की चोरी नकदी व गहने ले गए चोरUP - देवरिया में पिकअप की टक्कर से युवक घायलUP - देवरिया में महिला की फावड़ा से हत्या, पुलिस ने एक नामजद को लिया हिरासत में UP - बरहज के लक्ष्मीपुर में मजिस्ट्रेटियल जांच शुरू, गांव को किया गया सीलUP - गोरखपुर में जतना दर्शन में सीएम योगी ने लोगो को दिया भरोसा, कहा - आयुष्मान कार्ड बनवाएंगे, विवेकाधीन कोष से भी होगी मददUP - सीएम योगी बोले- सुशासन की पहली शर्त होती है सुरक्षा , ट्रेनिंग से बना बेहतर माहौलUP - वाराणसी में बॉम्बे हाईकोर्ट ने खारिज की अबू सलेम की याचिका, जेल में 25 साल काटने पर तुरंत रिहाई की मांग UP - वाराणसी में जमीन पर निर्माण का कागज मांगने पर अधिवक्ताओं का हंगामाUP - लखनऊ में रिश्ते के मामा ने किशोरी से किया दुष्कर्म, गिरफ्तार UP - लखनऊ में क्रिकेटरों के गुटखा कंपनियों के प्रचार पर कोर्ट सख्त, उपभोक्ता प्राधिकरण पर लगाया 5500 रुपये का हर्जानाUP - लखनऊ अग्निकांड में दो बच्चों की मौत, दो सौ से ज्यादा घर-झोपड़ियां राखUP - गाजियाबाद में चोरी की बाइक के साथ तीन गिरफ्तारUP - गाजियाबाद में चोरों ने शीशे तोड़कर लैपटॉप-घड़ी चोरी किएUP - गाजियाबाद में कनावनी से लापता बच्चे का शव नोएडा हिंडन में मिलाUP - गाजियाबाद में वलर बस की टक्कर से एक्सप्रेसवे पर खड़े तीन युवकों की मौतUP - उत्तर प्रदेश के कई जिलो में बारिश और गरज — चमक की चेतावनीUP - कानपुर के चकेरी में बरगद का पेड़ काटने पर बवाल,लोगों का प्रदर्शनUP - गोरखपुर में सीएम योगी ने जनता दर्शन में लोगो की सुनी समस्याएंUP - अप्रैल के ऑल टाइम रिकॉर्ड से चार डिग्री कम रहा काशी का पाराUP - वाराणसी में फ्लैट में अकेली रहने वाली महिला की हुई मौत UP - अमेठी में दो बाइकों की भिड़ंत में पति की मौत, पत्नी-बेटा घायल, अन्य तीन युवक घायलUP - यूपी सरकार में मंत्रिमंडल विस्तार और भाजपा संगठन में नियुक्तियां इसी हफ्तेUP - महिला आरक्षण के मामले में गिरगिट की तरह रंग बदल रही कांग्रेसUP - देवरिया में 70 पाउच देसी शराब के साथ एक गिरफ्तारUP - देवरिया में मौसम में उतार-चढ़ाव के चलते बढ़े वायरल संक्रमण के मामलेUP - देवरिया में सेंध काटकर लाखों की चोरी नकदी व गहने ले गए चोरUP - देवरिया में पिकअप की टक्कर से युवक घायलUP - देवरिया में महिला की फावड़ा से हत्या, पुलिस ने एक नामजद को लिया हिरासत में UP - बरहज के लक्ष्मीपुर में मजिस्ट्रेटियल जांच शुरू, गांव को किया गया सीलUP - गोरखपुर में जतना दर्शन में सीएम योगी ने लोगो को दिया भरोसा, कहा - आयुष्मान कार्ड बनवाएंगे, विवेकाधीन कोष से भी होगी मददUP - सीएम योगी बोले- सुशासन की पहली शर्त होती है सुरक्षा , ट्रेनिंग से बना बेहतर माहौलUP - वाराणसी में बॉम्बे हाईकोर्ट ने खारिज की अबू सलेम की याचिका, जेल में 25 साल काटने पर तुरंत रिहाई की मांग UP - वाराणसी में जमीन पर निर्माण का कागज मांगने पर अधिवक्ताओं का हंगामाUP - लखनऊ में रिश्ते के मामा ने किशोरी से किया दुष्कर्म, गिरफ्तार UP - लखनऊ में क्रिकेटरों के गुटखा कंपनियों के प्रचार पर कोर्ट सख्त, उपभोक्ता प्राधिकरण पर लगाया 5500 रुपये का हर्जानाUP - लखनऊ अग्निकांड में दो बच्चों की मौत, दो सौ से ज्यादा घर-झोपड़ियां राख
राजनीति/न्यूज़/he had deep devotion towards shri gorakshpeeth atal ji had a close relationship with mahant avedyanath

श्रीगोरक्षपीठ के प्रति थी गहरी श्रद्धा, महंत अवेद्यनाथ से था अटल जी का आत्मीय नाता

भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को याद करना केवल एक प्रधानमंत्री को स्मरण करना नहीं है। यह उस व्यक्तित्व को याद करना है, जिसने सत्ता से पहले संवेदना और राजनीति से पहले संबंधों को महत्व दिया। श्रीगोरक्षपीठ से उनका जुड़ाव इसी भावभूमि पर खड़ा था। यह रिश्ता औपचारिक मुलाकातों का नहीं, बल्कि विश्वास, श्रद्धा और साझा वैचारिक चेतना का था।

lucknow

7:42 PM, Dec 24, 2025

Share:

श्रीगोरक्षपीठ के प्रति थी गहरी श्रद्धा, महंत अवेद्यनाथ से था अटल जी का आत्मीय नाता
logo

PHOTO BY- GOOGLE

Latest खबरों के लिए फॉलो करें:

Yt Icon

उत्तर प्रदेश।लखनऊ। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को याद करना केवल एक प्रधानमंत्री को स्मरण करना नहीं है। यह उस व्यक्तित्व को याद करना है, जिसने सत्ता से पहले संवेदना और राजनीति से पहले संबंधों को महत्व दिया। श्रीगोरक्षपीठ से उनका जुड़ाव इसी भावभूमि पर खड़ा था। यह रिश्ता औपचारिक मुलाकातों का नहीं, बल्कि विश्वास, श्रद्धा और साझा वैचारिक चेतना का था। गोरखनाथ मंदिर और गोरक्षपीठ अटल जी के लिए केवल एक धार्मिक स्थल नहीं, बल्कि भारतीय परंपरा और सांस्कृतिक आत्मा का प्रतीक थे।

प्रोटोकॉल पर भारी पडी महंत अवेद्यनाथ के प्रति अलट जी की श्रद्धा

इतिहास में 22 मार्च 2004 का दिन इस रिश्ते की गहराई को सबसे स्पष्ट रूप में सामने लाता है। लोकसभा चुनाव के प्रचार के सिलसिले में अटल जी उस दिन महराजगंज में जनसभा को संबोधित कर चुके थे। कार्यक्रम के बाद उन्हें दिल्ली लौटना था और गोरखपुर का संबंध केवल एयरपोर्ट तक सीमित था। लेकिन गोरखपुर पहुंचते ही उन्होंने अचानक गोरखनाथ मंदिर जाने का निर्णय लिया। यह कोई तयशुदा कार्यक्रम नहीं था, बल्कि मन से निकला आग्रह था। प्रधानमंत्री के इस फैसले से प्रशासनिक तंत्र असहज हो उठा। सुरक्षा और प्रोटोकॉल का हवाला दिया गया, लेकिन अटल जी ने शांति और दृढ़ता के साथ कहा कि वे महंत अवेद्यनाथ से अवश्य मिलेंगे।

व्हीलचेयर के सहारे गोरक्षनाथ मंदिर पहुंचे अटल जी

उस समय अटल जी के घुटने में काफी दर्द था। वह वाहन से उतरकर व्हीलचेयर के सहारे मंदिर परिसर तक पहुंचे। मंदिर में प्रवेश करते ही उन्होंने पहले गुरु गोरक्षनाथ का दर्शन पूजन किया और फिर गोरक्षपीठाधीश्वर महंत अवेद्यनाथ से भेंट कर उनका आशीर्वाद लिया। मंदिर से जुड़े लोगों के अनुसार, उस दिन दोनों के बीच जो संवाद हुआ, वह केवल शिष्टाचार नहीं था। श्रीरामजन्मभूमि सहित राष्ट्रीय और सामाजिक विषयों पर गंभीर चर्चा हुई। श्रीरामजन्मभूमि आंदोलन में अग्रणी भूमिका निभाने और जन्मभूमि यज्ञ समिति के अध्यक्ष के रूप में महंत अवेद्यनाथ के योगदान के प्रति अटल जी के मन में गहरा सम्मान था। यह सम्मान केवल राजनीतिक सहमति का परिणाम नहीं था, बल्कि संघर्ष और वैचारिक दृढ़ता की स्वीकृति था। इसी कारण दोनों के बीच का संबंध समय के साथ और प्रगाढ़ होता गया।

1989 का दौर इस रिश्ते की एक महत्वपूर्ण कसौटी बना। जनता दल और भाजपा के गठबंधन के कारण गोरखपुर संसदीय सीट जनता दल के खाते में चली गई। संत समाज के आग्रह पर महंत अवेद्यनाथ ने चुनाव लड़ने का निर्णय लिया। उस समय भाजपा नेतृत्व ने यह स्पष्ट किया कि वह खुलकर सहयोग नहीं कर पाएंगे। इसके बावजूद महंत अवेद्यनाथ चुनाव मैदान में उतरे और भारी मतों से विजयी होकर संसद पहुंचे। इस राजनीतिक परिस्थिति का अटल जी और महंत अवेद्यनाथ के संबंधों पर कोई असर नहीं पड़ा। मतभेदों के बीच भी सम्मान और संवाद बना रहा।

भाई की शादी में सहबाला बनकर आये थे पहली बार गोरखपुर आये थे अटल जी

गोरखपुर से था अटल का पारिवारिक लगाव: गोरखपुर से अटल जी का रिश्ता केवल आध्यात्मिक या वैचारिक नहीं था, वह गहरे पारिवारिक भाव से भी जुड़ा था। 1940 में वह पहली बार यहां अपने बड़े भाई की बारात में सहबाला बनकर आए थे। तब किसी ने नहीं सोचा था कि यह बालक एक दिन देश का प्रधानमंत्री बनेगा। गोरखपुर में उनके भाई की ससुराल होने के कारण यह शहर उनके लिए हमेशा घर जैसा रहा। जीवन के हर पड़ाव पर, चाहे वह राजनीति का संघर्ष हो या प्रधानमंत्री पद की जिम्मेदारी, गोरखपुर उनके जीवन में विशेष स्थान रखता रहा।

महराजगंज में चुनाव प्रचार के लिए आये अटल अचानक पहुंचे गोरक्षपीठ

प्रधानमंत्री बनने के बाद प्रोटोकॉल ने उनकी निजी यात्राओं को सीमित जरूर किया, लेकिन भावनात्मक जुड़ाव कभी कम नहीं हुआ। 1998 में गोरखपुर में एक जनसभा के दौरान उन्होंने स्वयं कहा था कि इस शहर से उनका विशेष नाता है, क्योंकि यहां उनकी ससुराल है और यहां के लोगों से उनका आत्मीय संबंध है। श्री गोरक्षपीठ और अटल बिहारी वाजपेयी का संबंध सत्ता और संत के बीच का औपचारिक संवाद नहीं था। यह विश्वास, विचार और श्रद्धा की साझी यात्रा थी। उनकी जयंती पर जब देश उन्हें स्मरण करता है, तो गोरखपुर और गोरक्षपीठ उन्हें उस नेता के रूप में याद करते हैं, जिसने प्रोटोकॉल से पहले श्रद्धा को और राजनीति से पहले रिश्तों को महत्व दिया।

अनिल कुमार सिंह

लेखक के बारे में

अनिल कुमार सिंह

वरिष्ठ संवाददाता

सम्बंधित खबर

विज्ञापन

विज्ञापन

Logo

Office Address:Bargadi Magath BKT, Lucknow, (227202)

Contact Us :+91 9415122881

Email:bmaassociation24@gmail.com

Subscribe Now
Youtube

BMA7

Follow Us

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright BMA7 2025. All rights reserved.