हमारा आंगन हमारे बच्चे उत्सव का BKT में भव्य आयोजन
लखनऊ के बक्शी का तालाब में बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा आज हमारा आंगन हमारे बच्चे उत्सव का भव्य आयोजन किया गया। क्षेत्रीय ग्राम विकास संस्थान बीकेटी के सभागार में आयोजित बेसिक शिक्षा विभाग तथा बाल विकास पुष्टाहार द्वारा सम्मिलित कार्यक्रम में निपुण बच्चों, आंगनबाड़ी कार्यकत्री, तथा प्रत्येक न्याय पंचायत से एक शिक्षिका को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
lucknow
5:22 PM, Jan 29, 2026
Share:


BKT बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा आज हमारा आंगन हमारे बच्चे उत्सव का भव्य आयोजन by
उत्तर प्रदेश।लखनऊ के बक्शी का तालाब में बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा आज हमारा आंगन हमारे बच्चे उत्सव का भव्य आयोजन किया गया। क्षेत्रीय ग्राम विकास संस्थान बीकेटी के सभागार में आयोजित बेसिक शिक्षा विभाग तथा बाल विकास पुष्टाहार द्वारा सम्मिलित कार्यक्रम में निपुण बच्चों, आंगनबाड़ी कार्यकत्री, तथा प्रत्येक न्याय पंचायत से एक शिक्षिका को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। खंड शिक्षा अधिकारी बक्शी का ताला प्रीती शुक्ला ने बताया निपुण भारत के अंतर्गत पूर्व प्राथमिक शिक्षा पर आधारित प्रयासों में जन समुदाय को जागरूक करने हेतु इस उत्सव का आयोजन किया गया है।
BDO पूजा पांडे बच्चों व शिक्षकों को संबोधित कर सम्मानित किया गया by - bma7.in
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख बीकेटी उषा सिंह, रामेंद्र सिंह मोनू, रेनू शुक्ला सीडीपीओ, पूजा पांडे खंड विकास अधिकारी बीकेटी द्वारा उपस्थित बच्चों व शिक्षकों को संबोधित कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम प्रभारी एआरपी क्षमा तिवारी ने बताया की विकासखंड के प्रतेक न्याय पंचायत के निपुण बच्चों को प्रमाण पत्र व स्टेशनरी किट देकर मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानित किया गया है।
प्राथमिक विद्यालय बेहटा ,भैंसामऊ व सोनवा के बच्चों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया by - bma7.in
कार्यक्रम में यह लोग रहे शामिल
उत्सव में प्राथमिक विद्यालय बेहटा ,प्राथमिक विद्यालय भैंसामऊ व प्राथमिक विद्यालय सोनवा के बच्चों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। शिक्षिका रुबी गुप्ता व अंजू द्वारा टीएलएम प्रदर्शनी व उसमें आंगनबाड़ी द्वारा पौष्टिक इंस्टॉल लगाया गया।कार्यक्रम में एआरपी अनुपम कुमार गुप्ता, कुमकुम तिवारी ,वंदना श्रीवास्तव, क्षमा तिवारी,वंदना मिश्रा आरती , शिप्रा तिवारी, ज्ञानेंद्र शंकर त्रिपाठी, कौशलेंद्र सिंह अक्षय मिश्रा व नंदिनी राठौर सहित शिक्षक व आंगनबाड़ी कार्यकत्री या उपस्थित रहीं।

लेखक के बारे में
मुस्कान सिंह
रिपोर्टर