अनु और आर्यवर्धन की शादी के लिए गोपाल ने की हां,क्या हो पाएंगी इनकी शादी ?
सीरियल तुम से तुम तक में अनु और आर्यवर्धन की शादी के लिए अुन के पापा गोपाल मान गए है। जिसके बाद से ही अनु और आर्यवर्धन की खुशिंयो का कोई ठिकाना नही है। आर्यवर्धन ने अनु के पापा को अपनी और अनु की शादी के लिए मानने के लिए न जाने कितनी मेहनत की है। ताकि,अनु के पापा को यह विश्वास हो सके कि,अनु के लायक अगर कोई है तो वह सिर्फ आर्यवर्धन है।
lucknow
6:24 PM, Mar 11, 2026
Share:


photo by- google
उत्तर प्रदेश।सीरियल तुम से तुम तक में अनु और आर्यवर्धन की शादी के लिए अुन के पापा गोपाल मान गए है। जिसके बाद से ही अनु और आर्यवर्धन की खुशिंयो का कोई ठिकाना नही है। आर्यवर्धन ने अनु के पापा को अपनी और अनु की शादी के लिए मानने के लिए न जाने कितनी मेहनत की है। ताकि,अनु के पापा को यह विश्वास हो सके कि,अनु के लायक अगर कोई है तो वह सिर्फ आर्यवर्धन है। क्योंकि,आर्यवर्धन को अच्छे से मालूम है कि,अनु आर्यवर्धन से ही प्यार करती है। अगर अनु की शादी किसी और से हो भी जाती है। तब भी अनु आर्यवर्धन के अलावा,किसी और से प्यार नही कर पाएंगी और अनु की लाइफ बर्बाद हो जाएंगी।
अनु और आर्यवर्धन अपनी शादी को लेकर खुश
जब से अनु के पापा ने इन दोनो की शादी के लिए हां कह दी है। तब से इन दोनो के बीच एक अलग— सा कनेक्शन हो गया है। अब इन दोनो को किसी का डर नही है। बस इन दोनो के मन में यही बात है कि,जल्दी से वह दिन आए। जब इन दोनो की शादी हो जाए और यह लोग अपनी नई लाइफ एक — दूसरे के साथ बिताएं। लेकिन इन दोनो की खुशियो से झलने वालो की कमी नही है। मीरा को जब से यह बात मालूम हुई कि,अनु और आर्यवर्धन की शादी के लिए अनु के पापा गोपाल मान गए है। तब से मीरा इन दोनो को देखकर जल रही है। वही दूसरी ओर आर्यवर्धन का भाई और उसकी पत्नी मांसी इस शादी को लेकर पूरी तरह से विरोध में है। उनका कहना है कि,इस शादी के बाद आर्यवर्धन की इज्जत लोगो के बीच खराब हो जाएंगी।
ये भी पढ़ें: सारस की उड़ान बनी नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की पहचान
क्या यह शादी होगी
आर्यवर्धन की मां अनु के घर पर शादी का सगुन लेकर जाती है। जहां पर पूरे मौहल्ले वालो का यह बात मालूम हो जाती है। आर्यवर्धन और अनु का चक्कर चल रहा है और उनकी शादी के लिए गोपाल ने हां कह दी है। जिसको लेकर पूरे मौहल्ले में हंगामा मचा होता है। लेकिन अनु और आर्यवर्धन इस बात से अंजाम है कि,उनके पीछे मीरा के द्वारा कई सारी योजनाएं बनाई जा रही है। ताकि,इन दोनो की शादी को होने से रोका जा सके। अब देखने वाली बात तो यह होगी कि,क्या अनु और आर्यवर्धन समाज को चुनौती देकर शादी कर पाते है या फिर हार जाते है।

लेखक के बारे में
मुस्कान सिंह
रिपोर्टर