ब्रेकिंग न्यूज़
UP - कानपुर और प्रयागराज में सबसे तेज रही लू, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्टUP - कानपुर में प्रेमी की संवेदनहीनता का हाईवे पर अंत, मां की लाश के पास बिलखते रहे दो मासूमUP - सोनभद्र में 103 मस्जिदों, 39 ईदगाहों में अदा की गई बकरीद की नमाज; ईदगाह पहुंचे डीएम व एसपीUP - वाराणसी में बीएचयू के डालमिया हॉस्टल में खाने में निकली छिपकली, आठ छात्र अस्पताल भेजे गएUP - वाराणसी में असलहा दिखाने के दौरान पुलिस पर फायरिंग, बदमाश को घायल कर किया गिरफ्तार UP - गोरखपुर में बाघागाड़ा-सिक्टौर फोरलेन पर दो ट्रकों में भीषण टक्कर, दो की जिंदा जलकर मौतUP - गोरखपुर में 26 वर्षीय युवक में महिलाओं जैसा होने लगा विकास, पत्नी छोड़कर गई मायकेUP - गोरखपुर में अलग-अलग मस्जिदों में हजारों ने पढ़ी बकरीद की नमाज, मांगी मुल्क में अमन की दुआUP - गोरखपुर में फोरलेन पर ट्रक-डंपर में भीषण भिड़ंत, लगी आग- चालक और क्लीनर जिंदा जलेKarnataka - सिद्धारमैया ने नाश्ता बैठक में सीएम पद छोड़ने का एलान किया UP - गाजियाबाद में अभय खंड में कूड़े की आग बिजली लाइन तक पहुंची, आपूर्ति बाधितUP - गाजियाबाद में जमीन का सौदा कर 40 लाख रुपये हड़पे, मामला दर्जUP - गाजियाबाद में बेसमेंट में चार्जिंग पर लगी ईवी कार में लगी आग,धुआं भरने से लोग फंसेUP - गाजीपुर में गांवों में चल रहे विकास कार्य बाधित नहीं होंगे, योजनाओं को मिलेगी गतिUP - गाजीपुर में हमीद सेतु पर आज नियंत्रित रहेगा यातायात, बेयरिंग की जांच होगीUP - गाजीपुर में जनगणना में तेजी लाने के निर्देश अब होगी दिन में तीन बार निगरानीUP - गाजीपुर में भदसा गांव में राशन वितरण ठप, वैकल्पिक व्यवस्था की मांगUP - गाजीपुर में बंद पड़े स्कूल में मिला का युवक शव, दुर्गंध आने पर पहुंचे थे लोग; परिजन बोले- हत्या की गई हैUP - वाराणसी में अपने बेटे को बचाने के लिए मां ने गंगा में फेंकी साड़ी, तीन मिनट में डूब गया युवकUP - अमेठी से सपा विधायक महाराजी प्रजापति के घर पर दबंगों का हमलाUP - गाजियाबाद में आग से 15 झुग्गियां जलीं, 5 वाहन और एक खोखा जला, जनहानि नहींUP - गाजियाबाद में बिजली समस्याओं को लेकर केबिनेट मंत्री ने की समीक्षा बैठकUP - गाजियाबाद में खराब श्रेणी में पहुंची हवा, एक्यूआई 311UP - गाजियाबाद में कंगन उतरवाकर थमा गए रद्दीUP - गोरखपुर में बुलेट सवार दबंगों ने ड्राइवर को पीटा, शीशा तोड़ लगाई आग- गांव में तनावUP - दिल्ली से गोरखपुर जा रही बस उन्नाव में पलटी, बिहार पुलिस के दरोगा समेत 7 की मौतUP - वाराणसी में ज्ञानवापी केस की आठ जुलाई को सुनवाई, मनीष हत्याकांड में पत्नी देगी धरनाUP - में टैंक में गिरने से सात वर्षीय मासूम की मौतUP - ट्रक से टकराई कैंची धाम से लाैट रही कार, चंदौली, बलिया, गाजीपुर और मिर्जापुर के चार लोगों की मौत; तीन घायलUP - 'कॉकरोच जनता पार्टी' के खिलाफ याचिका पर CJI सूर्यकांत का बड़ा बयानUP - गाजियाबाद में महापौर ने बिल्डर भवन निर्माण पर दिए जांच के निर्देशUP - गाजियाबाद में बाइकों की भिड़ंत में कबाड़ व्यापारी घायलUP - गाजियाबाद में गली में खेल रहे दो साल के मासूम को बाइक सवार ने मारी टक्करUP - गाजियाबाद में आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत और समाधान समारोह की तैयारी शुरूUP - गाजियाबाद में मुरादनगर में किसानों का प्रदर्शन, मोदीनगर में बिजलीघर पर हंगामाUP - वाराणसी में जमीन बंटवारे के तीन दिन बाद दंपती की मौतUP - लखनऊ में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, एक हफ्ते में चौथी बार बढ़े दामUP - बाराबंकी में घर के बाहर सो रहे परिवार पर चढ़ा डंपर, पिता के साथ दो बेटे और बेटी की मौतUP - भीषण गर्मी में बिजली कटौती का कहर, सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों ने सरकार पर दबाव बढ़ायाCHINA - चीन की कोयला खदान में भीषण हादसा, गैस विस्फोट में गई 82 लोगों की जाUP - बलिया में प्रोफेसर नरेंद्र कुमार शुक्ला होंगे जेएनसीयू के नए कुलपतिUP - बलिया में रुपये के लिए अस्पताल पर शव रोकने का आरोपUP - बलिया में छात्र ने उम्र घटाकर दो बार पास किया हाईस्कूलUP - बलिया में ई-रिक्शा में महिला का पर्स चोरी करने में बिहार की चार महिलाएं गिरफ्तारUP - बलिया में एमडी ने किया निरीक्षण जेई को किया निलंबितUP - बलिया में गंगा नदी में स्नान करते समय युवक की डूबकर मौतUP - बलिया में बस और बाइक की टक्कर, दो लोग घायलUP - बलिया में 120 गांवों में रात में हर घंटे कटौती, दिन भर ट्रिपिंगUP - कोर्ट से बरी बलिया के राज सिंह बोले- बंगाल पुलिस ने प्रताड़ित किया, कहा- झूठ बोलोगे तो गोली मार देंगेUP - भीषण गर्मी ने बढ़ाया कई शहरों का पारा, 45 डिग्री के पार तापमानUP - बहराइच में लाठीचार्ज के विरोध में अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शनUP - बहराइच में डीसीएम की टक्कर से बुआ की मौत, भतीजा घायलUP - बहराइच में ट्रक की टक्कर से पति की मौत, पत्नी घायलUP - बहराइच में बेटी की हत्या में पिता को आजीवन कारावासUP - बहराइच में सगे चाचा ने नौ माह की भतीजी का घोंट दिया गलाUP - सीतापुर में पत्नी की धारदार हथियार से हत्या के बाद पति ने लगाई फांसी, एक साल पहले हुई थी शादीUP - बहराइच में बेटे को बचाने के लिए तेंदुए से 10 मिनट तक भिड़ी महिला, हमले में तीन लोग घायल, गांव में दहशतUP - सीएम योगी बोले- विभाग व ठेकेदारों की गलती के लिए जनप्रतिनिधि जिम्मेदार नहीं, पीडब्ल्यूडी को सख्त चेतावनीUP - लखनऊ में बड़े मंगल के भंडारे और मोहर्रम के जुलूस के लिए भी लेनी होगी अनुमति UP - नीट पेपर लीक के खिलाफ जयपुर में बवालUP - दहेज हत्या मामले में पति को 10 साल का कठोर कारावासUP - नेशनल हाईवे पर अलग-अलग तीन हादसों में दो की मौत, छह घायलUP - अमरोह में दहेज के लिए पति ने दिया तीन तलाक, UP - अमरोह में बैंक अधिकारियों व राजस्व कर्मियों पर धोखाधड़ी और उत्पीड़न का आरोपUP - अमरोह में भाजपा तैयार करा रही विधायकों-प्रमुख दावेदारों का रिपोर्ट कार्ड UP - अमरोह में महिला अस्पताल में बच्चा चोरी का शोर, दो आरोपी पुलिस को सौंपेUP - अमरोह में हाईवे पर अज्ञात वाहन में घुसी कार, चालक समेत चार युवकों की मौत; दो युवक घायल UP - मुरादाबाद में मिट्टी खोदते समय ढांग धंसी, दो महिलाओं की जान गईUP - अमरोह में हाईवे पर अज्ञात वाहन में घुसी कार, चालक समेत चार युवकों की मौत; दो युवक घायलUP - देहरादून के अस्पताल में लगी आग; पीएम मोदी के इटली दौरे की तस्वीरेंUP - कानपुर और प्रयागराज में सबसे तेज रही लू, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्टUP - कानपुर में प्रेमी की संवेदनहीनता का हाईवे पर अंत, मां की लाश के पास बिलखते रहे दो मासूमUP - सोनभद्र में 103 मस्जिदों, 39 ईदगाहों में अदा की गई बकरीद की नमाज; ईदगाह पहुंचे डीएम व एसपीUP - वाराणसी में बीएचयू के डालमिया हॉस्टल में खाने में निकली छिपकली, आठ छात्र अस्पताल भेजे गएUP - वाराणसी में असलहा दिखाने के दौरान पुलिस पर फायरिंग, बदमाश को घायल कर किया गिरफ्तार UP - गोरखपुर में बाघागाड़ा-सिक्टौर फोरलेन पर दो ट्रकों में भीषण टक्कर, दो की जिंदा जलकर मौतUP - गोरखपुर में 26 वर्षीय युवक में महिलाओं जैसा होने लगा विकास, पत्नी छोड़कर गई मायकेUP - गोरखपुर में अलग-अलग मस्जिदों में हजारों ने पढ़ी बकरीद की नमाज, मांगी मुल्क में अमन की दुआUP - गोरखपुर में फोरलेन पर ट्रक-डंपर में भीषण भिड़ंत, लगी आग- चालक और क्लीनर जिंदा जलेKarnataka - सिद्धारमैया ने नाश्ता बैठक में सीएम पद छोड़ने का एलान किया UP - गाजियाबाद में अभय खंड में कूड़े की आग बिजली लाइन तक पहुंची, आपूर्ति बाधितUP - गाजियाबाद में जमीन का सौदा कर 40 लाख रुपये हड़पे, मामला दर्जUP - गाजियाबाद में बेसमेंट में चार्जिंग पर लगी ईवी कार में लगी आग,धुआं भरने से लोग फंसेUP - गाजीपुर में गांवों में चल रहे विकास कार्य बाधित नहीं होंगे, योजनाओं को मिलेगी गतिUP - गाजीपुर में हमीद सेतु पर आज नियंत्रित रहेगा यातायात, बेयरिंग की जांच होगीUP - गाजीपुर में जनगणना में तेजी लाने के निर्देश अब होगी दिन में तीन बार निगरानीUP - गाजीपुर में भदसा गांव में राशन वितरण ठप, वैकल्पिक व्यवस्था की मांगUP - गाजीपुर में बंद पड़े स्कूल में मिला का युवक शव, दुर्गंध आने पर पहुंचे थे लोग; परिजन बोले- हत्या की गई हैUP - वाराणसी में अपने बेटे को बचाने के लिए मां ने गंगा में फेंकी साड़ी, तीन मिनट में डूब गया युवकUP - अमेठी से सपा विधायक महाराजी प्रजापति के घर पर दबंगों का हमलाUP - गाजियाबाद में आग से 15 झुग्गियां जलीं, 5 वाहन और एक खोखा जला, जनहानि नहींUP - गाजियाबाद में बिजली समस्याओं को लेकर केबिनेट मंत्री ने की समीक्षा बैठकUP - गाजियाबाद में खराब श्रेणी में पहुंची हवा, एक्यूआई 311UP - गाजियाबाद में कंगन उतरवाकर थमा गए रद्दीUP - गोरखपुर में बुलेट सवार दबंगों ने ड्राइवर को पीटा, शीशा तोड़ लगाई आग- गांव में तनावUP - दिल्ली से गोरखपुर जा रही बस उन्नाव में पलटी, बिहार पुलिस के दरोगा समेत 7 की मौतUP - वाराणसी में ज्ञानवापी केस की आठ जुलाई को सुनवाई, मनीष हत्याकांड में पत्नी देगी धरनाUP - में टैंक में गिरने से सात वर्षीय मासूम की मौतUP - ट्रक से टकराई कैंची धाम से लाैट रही कार, चंदौली, बलिया, गाजीपुर और मिर्जापुर के चार लोगों की मौत; तीन घायलUP - 'कॉकरोच जनता पार्टी' के खिलाफ याचिका पर CJI सूर्यकांत का बड़ा बयानUP - गाजियाबाद में महापौर ने बिल्डर भवन निर्माण पर दिए जांच के निर्देशUP - गाजियाबाद में बाइकों की भिड़ंत में कबाड़ व्यापारी घायलUP - गाजियाबाद में गली में खेल रहे दो साल के मासूम को बाइक सवार ने मारी टक्करUP - गाजियाबाद में आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत और समाधान समारोह की तैयारी शुरूUP - गाजियाबाद में मुरादनगर में किसानों का प्रदर्शन, मोदीनगर में बिजलीघर पर हंगामाUP - वाराणसी में जमीन बंटवारे के तीन दिन बाद दंपती की मौतUP - लखनऊ में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, एक हफ्ते में चौथी बार बढ़े दामUP - बाराबंकी में घर के बाहर सो रहे परिवार पर चढ़ा डंपर, पिता के साथ दो बेटे और बेटी की मौतUP - भीषण गर्मी में बिजली कटौती का कहर, सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों ने सरकार पर दबाव बढ़ायाCHINA - चीन की कोयला खदान में भीषण हादसा, गैस विस्फोट में गई 82 लोगों की जाUP - बलिया में प्रोफेसर नरेंद्र कुमार शुक्ला होंगे जेएनसीयू के नए कुलपतिUP - बलिया में रुपये के लिए अस्पताल पर शव रोकने का आरोपUP - बलिया में छात्र ने उम्र घटाकर दो बार पास किया हाईस्कूलUP - बलिया में ई-रिक्शा में महिला का पर्स चोरी करने में बिहार की चार महिलाएं गिरफ्तारUP - बलिया में एमडी ने किया निरीक्षण जेई को किया निलंबितUP - बलिया में गंगा नदी में स्नान करते समय युवक की डूबकर मौतUP - बलिया में बस और बाइक की टक्कर, दो लोग घायलUP - बलिया में 120 गांवों में रात में हर घंटे कटौती, दिन भर ट्रिपिंगUP - कोर्ट से बरी बलिया के राज सिंह बोले- बंगाल पुलिस ने प्रताड़ित किया, कहा- झूठ बोलोगे तो गोली मार देंगेUP - भीषण गर्मी ने बढ़ाया कई शहरों का पारा, 45 डिग्री के पार तापमानUP - बहराइच में लाठीचार्ज के विरोध में अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शनUP - बहराइच में डीसीएम की टक्कर से बुआ की मौत, भतीजा घायलUP - बहराइच में ट्रक की टक्कर से पति की मौत, पत्नी घायलUP - बहराइच में बेटी की हत्या में पिता को आजीवन कारावासUP - बहराइच में सगे चाचा ने नौ माह की भतीजी का घोंट दिया गलाUP - सीतापुर में पत्नी की धारदार हथियार से हत्या के बाद पति ने लगाई फांसी, एक साल पहले हुई थी शादीUP - बहराइच में बेटे को बचाने के लिए तेंदुए से 10 मिनट तक भिड़ी महिला, हमले में तीन लोग घायल, गांव में दहशतUP - सीएम योगी बोले- विभाग व ठेकेदारों की गलती के लिए जनप्रतिनिधि जिम्मेदार नहीं, पीडब्ल्यूडी को सख्त चेतावनीUP - लखनऊ में बड़े मंगल के भंडारे और मोहर्रम के जुलूस के लिए भी लेनी होगी अनुमति UP - नीट पेपर लीक के खिलाफ जयपुर में बवालUP - दहेज हत्या मामले में पति को 10 साल का कठोर कारावासUP - नेशनल हाईवे पर अलग-अलग तीन हादसों में दो की मौत, छह घायलUP - अमरोह में दहेज के लिए पति ने दिया तीन तलाक, UP - अमरोह में बैंक अधिकारियों व राजस्व कर्मियों पर धोखाधड़ी और उत्पीड़न का आरोपUP - अमरोह में भाजपा तैयार करा रही विधायकों-प्रमुख दावेदारों का रिपोर्ट कार्ड UP - अमरोह में महिला अस्पताल में बच्चा चोरी का शोर, दो आरोपी पुलिस को सौंपेUP - अमरोह में हाईवे पर अज्ञात वाहन में घुसी कार, चालक समेत चार युवकों की मौत; दो युवक घायल UP - मुरादाबाद में मिट्टी खोदते समय ढांग धंसी, दो महिलाओं की जान गईUP - अमरोह में हाईवे पर अज्ञात वाहन में घुसी कार, चालक समेत चार युवकों की मौत; दो युवक घायलUP - देहरादून के अस्पताल में लगी आग; पीएम मोदी के इटली दौरे की तस्वीरें
राजनीति/न्यूज़/from bottleneck to break through state governor shows picture of up s development

बॉटलनेक से ब्रेक-थ्रू स्टेट तक, राज्यपाल ने दिखाई यूपी के विकास की तस्वीर

उत्तर प्रदेश विधानमंडल के बजट सत्र के प्रथम दिन दोनों सदनों के संयुक्त अधिवेशन में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल का अभिभाषण प्रदेश की बदली हुई पहचान का स्पष्ट घोषणापत्र बनकर सामने आया। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश ने बीते वर्षों में ‘बॉटलनेक स्टेट’ की छवि से बाहर निकलकर ‘ब्रेकथ्रू स्टेट’ के रूप में सुशासन, सुदृढ़ कानून-व्यवस्था, आर्थिक सशक्तिकरण, कृषि विस्तार, महिला सशक्तिकरण, अवसंरचना विकास और व्यापक जन

lucknow

6:24 PM, Feb 9, 2026

Share:

बॉटलनेक से ब्रेक-थ्रू स्टेट तक, राज्यपाल ने दिखाई यूपी के विकास की तस्वीर
logo

photo by- google

Latest खबरों के लिए फॉलो करें:

Yt Icon

उत्तर प्रदेश विधानमंडल के बजट सत्र के प्रथम दिन दोनों सदनों के संयुक्त अधिवेशन में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल का अभिभाषण प्रदेश की बदली हुई पहचान का स्पष्ट घोषणापत्र बनकर सामने आया। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश ने बीते वर्षों में ‘बॉटलनेक स्टेट’ की छवि से बाहर निकलकर ‘ब्रेकथ्रू स्टेट’ के रूप में सुशासन, सुदृढ़ कानून-व्यवस्था, आर्थिक सशक्तिकरण, कृषि विस्तार, महिला सशक्तिकरण, अवसंरचना विकास और व्यापक जनकल्याण के क्षेत्रों में ठोस उपलब्धियां हासिल की हैं। राज्यपाल का अभिभाषण सरकार की नीतिगत दृढ़ता, प्रशासनिक दक्षता और विकसित उत्तर प्रदेश की ओर बढ़ते आत्मविश्वासपूर्ण कदमों का तथ्यात्मक और संवैधानिक प्रस्तुतीकरण रहा।

यूपी बना देश के लिए मॉडल राज्य

राज्यपाल ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था की स्थिति आज देशभर में एक प्रभावी मानक के रूप में उभर रही है। सरकार की कठोरता और संवेदनशीलता के संतुलित दृष्टिकोण ने संगठित अपराध और माफिया तंत्र पर निर्णायक नियंत्रण स्थापित किया है। आधुनिक तकनीक के व्यापक उपयोग, पुलिस बल के सुदृढ़ीकरण, त्वरित एवं प्रभावी न्याय व्यवस्था तथा पारदर्शी प्रशासनिक प्रणालियों के माध्यम से प्रदेश में भयमुक्त और विश्वासपूर्ण वातावरण तैयार हुआ है। यही सुरक्षित परिवेश उत्तर प्रदेश को उद्योग, व्यापार, स्टार्टअप, निवेश और बड़े पैमाने पर रोजगार सृजन के लिए देश के सर्वाधिक आकर्षक और भरोसेमंद राज्यों में स्थापित कर रहा है।

जीरो टॉलरेंस, सख्त कार्रवाई

राज्यपाल ने कहा कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति ने ठोस और निर्णायक परिणाम दिए हैं। संगठित अपराध के विरुद्ध कार्रवाई में अब तक 35 माफिया व 94 सह-अपराधी दोषसिद्ध, 2 अपराधियों को मृत्युदंड, जबकि 267 अपराधी मुठभेड़ में ढेर किए गए हैं। 977 अभियुक्तों को एनएसए के तहत निरुद्ध किया गया है और माफिया तत्वों से ₹4,137 करोड़ से अधिक की अवैध संपत्ति जब्त की जा चुकी है। त्वरित पुलिसिंग के लिए यूपी-112 का रिस्पॉन्स टाइम 25 मिनट 42 सेकंड से घटकर 6 मिनट 51 सेकंड किया गया है। साइबर अपराधों से निपटने हेतु प्रदेश के सभी 75 जिलों में साइबर क्राइम थाने कार्यरत हैं, जबकि एटीएस ने 148 आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है। 146 रोहिंग्या बांग्लादेशी, पाकिस्तानी व अन्य अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है। भ्रष्टाचार पर सख्त प्रहार करते हुए भ्रष्टाचार निवारण संगठन द्वारा 999 सफल ट्रैप ऑपरेशन किए गए हैं।

मजबूत हुए संस्थान

राज्यपाल ने कहा कि सुरक्षा तंत्र की संस्थागत मजबूती की दिशा में 2017 के बाद 8 नई विधि विज्ञान प्रयोगशालाएं स्थापित की गई हैं और 6 अन्य निर्माणाधीन हैं। इसी अवधि में 2.19 लाख से अधिक पुलिस भर्तियां, 1.58 लाख कर्मियों को प्रोन्नति तथा 83,122 पदों पर भर्ती प्रक्रिया जारी है। पुलिस बल के सुदृढ़ीकरण हेतु बजट में लगभग 150 प्रतिशत की वृद्धि की गई है। 41,424 होमगार्ड पदों पर नामांकन, 6 नए जिला कारागारों सहित इटावा केंद्रीय कारागार का निर्माण, और 1,010 बंदियों की समयपूर्व रिहाई कारागार सुधारों की दिशा में अहम कदम हैं। न्याय व्यवस्था को सुलभ और प्रभावी बनाने के लिए 10 जिलों में एकीकृत न्यायालय परिसरों को स्वीकृति, प्रयागराज में डॉ. राजेंद्र प्रसाद राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय की स्थापना, 81 फास्ट ट्रैक न्यायालयों का स्थायीकरण, लोक अदालतों में 3.60 करोड़ मामलों का निस्तारण, तथा 2,609 विधिक साक्षरता शिविरों का आयोजन किया गया है, जिससे प्रदेश में त्वरित, पारदर्शी और जन-संवेदनशील न्याय व्यवस्था को नई मजबूती मिली है।

तेज कनेक्टिविटी, तेज विकास

राज्यपाल ने अवसंरचना विकास के क्षेत्र में सरकार की उपलब्धियों को रेखांकित करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में संपर्क, परिवहन और लॉजिस्टिक्स को नई दिशा दी गई है। उन्होंने बताया कि प्रदेश के 168 विकासखंड मुख्यालयों को डबल-लेन सड़कों से जोड़ा जा चुका है, जबकि 1,410 किलोमीटर लंबाई की 161 सड़कों का निर्माण कार्य पूर्ण किया गया है। राज्य सरकार ने वर्ष 2025–26 तक 46,600 किलोमीटर सड़कों के सुदृढ़ीकरण का लक्ष्य निर्धारित किया है, वहीं अब तक लगभग 28,000 किलोमीटर सड़कों का नवीनीकरण पूरा हो चुका है। अंतर्राज्यीय और अंतरराष्ट्रीय सीमाओं से जुड़े प्रमुख मार्गों को न्यूनतम फोर-लेन कनेक्टिविटी प्रदान करने का कार्य तेजी से प्रगति पर है, जिससे व्यापार, परिवहन, पर्यटन और औद्योगिक निवेश को व्यापक गति मिल रही है।

उत्पादन, उत्पादकता और कृषि अर्थव्यवस्था तीनों मोर्चों पर तेजी से आगे बढ़ा

विधानमंडल के संयुक्त अधिवेशन में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने अपने अभिभाषण में उत्तर प्रदेश के विकास की व्यापक और तथ्यपरक तस्वीर प्रस्तुत की। उन्होंने ऊर्जा आपूर्ति से लेकर कृषि-आधारित अर्थव्यवस्था, गन्ना किसानों के भुगतान, पशुपालन, पर्यावरण संरक्षण, खनन सुधार, सार्वजनिक परिवहन, सामाजिक सुरक्षा, महिला सशक्तिकरण, शहरी आवास और श्रमिक कल्याण तक सरकार की नीतियों और उनके ठोस परिणामों को क्रमबद्ध रूप से प्रस्तुत किया।

रोशनी, भरोसा और राहत

राज्यपाल ने ऊर्जा क्षेत्र में हुए व्यापक सुधारों को रेखांकित करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में बिजली आपूर्ति व्यवस्था में ऐतिहासिक परिवर्तन दर्ज किया गया है। वर्तमान में नगरीय मुख्यालयों को 24 घंटे, तहसील मुख्यालयों को 21 घंटे और ग्रामीण क्षेत्रों को 19 घंटे निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है। ‘इंटेंसिव डिस्ट्रीब्यूशन स्कीम’ के अंतर्गत अब तक 59.83 लाख स्मार्ट/इलेक्ट्रिक मीटर स्थापित किए जा चुके हैं, जबकि 37.45 लाख पुराने मीटरों का प्री-पेड में प्रतिस्थापन किया गया है। राज्यपाल ने यह भी स्पष्ट किया कि पिछले नौ वर्षों में बिजली दरों में कोई वृद्धि नहीं की गई, जिससे उपभोक्ताओं को स्थायी राहत मिली है और ऊर्जा क्षेत्र में भरोसे का वातावरण मजबूत हुआ है।

अन्नदाता की ताकत, प्रदेश की प्रगति

राज्यपाल ने कृषि क्षेत्र में हुई ऐतिहासिक प्रगति का विस्तृत विवरण प्रस्तुत करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश आज उत्पादन, उत्पादकता और कृषि अर्थव्यवस्था तीनों मोर्चों पर तेजी से आगे बढ़ रहा है। वर्ष 2016–17 में 557.46 लाख मीट्रिक टन रहा खाद्यान्न उत्पादन 2023–24 में बढ़कर 670.80 लाख मीट्रिक टन हो गया, और 2024–25 में यह 737.40 लाख मीट्रिक टन तक पहुंचा। कृषि क्षेत्र के सकल राज्य घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) में भी उल्लेखनीय उछाल दर्ज किया गया है, जो 2016–17 में ₹2.96 लाख करोड़ से बढ़कर वर्तमान में ₹6.95 लाख करोड़ हो गया है। यह 135 प्रतिशत वृद्धि के साथ लगभग 18 प्रतिशत वार्षिक विकास दर को दर्शाता है।

बागवानी बना ग्रामीण समृद्धि का मजबूत आधार

बागवानी क्षेत्र में भी प्रदेश ने नई ऊंचाइयां छुई हैं। खेती का क्षेत्रफल 21.40 लाख हेक्टेयर से बढ़कर 26 लाख हेक्टेयर तक पहुंच गया है, जबकि उत्पादन 3.80 करोड़ मीट्रिक टन से बढ़कर 6 करोड़ मीट्रिक टन हो गया है। बागवानी उत्पादों के निर्यात में ₹400 करोड़ से बढ़कर ₹1,700 करोड़ तक की उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। इन उपलब्धियों का सीधा लाभ किसानों को मिला है, जिससे फलों और सब्जियों से किसानों की आय ₹41,000 करोड़ से बढ़कर ₹1,25,000 करोड़ तक पहुंच गई है।

गन्ना किसानों को रिकॉर्ड भुगतान, चीनी उद्योग को नई मजबूती

राज्यपाल ने चीनी उद्योग और गन्ना किसानों को लेकर सरकार की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश ने गन्ना मूल्य भुगतान के क्षेत्र में अभूतपूर्व कीर्तिमान स्थापित किए हैं। उन्होंने बताया कि वर्ष 2017 के बाद से अब तक किसानों को ₹3,04,321 करोड़ से अधिक का भुगतान किया गया है, जो 1995 से 2017 के बीच हुए कुल भुगतान ₹2,13,519 करोड़ से ₹90,802 करोड़ अधिक है। राज्यपाल ने बताया कि 2017 के बाद पिपराइच, मुंडेरवा और रामाला में तीन नई चीनी मिलों की स्थापना से प्रदेश की पेराई क्षमता में प्रतिदिन 1.25 लाख क्विंटल की वृद्धि हुई है। किसानों के हित में गन्ना मूल्य में ₹30 प्रति क्विंटल की वृद्धि की गई है, वहीं गन्ना उत्पादकता 72.38 मीट्रिक टन प्रति हेक्टेयर से बढ़कर लगभग 84 मीट्रिक टन प्रति हेक्टेयर तक पहुंच गई है। स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से 59.75 करोड़ पौध किसानों तक पहुंचाई गईं तथा ₹76.88 करोड़ की वित्तीय सहायता प्रदान की गई। इन समन्वित प्रयासों का परिणाम है कि चीनी उद्योग और गन्ना क्षेत्र से जुड़े 10 लाख से अधिक लोगों को प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर प्राप्त हुए हैं।

गो-कल्याण ने ग्रामीण अर्थव्यवस्था को दी नई मजबूती

राज्यपाल ने पशुपालन और ग्रामीण अर्थव्यवस्था के सुदृढ़ीकरण पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में गो-कल्याण को केवल संरक्षण नहीं, बल्कि स्थायी आजीविका के सशक्त माध्यम के रूप में विकसित किया गया है। प्रदेश के 7,497 गो-आश्रय स्थलों में 12,38,547 निराश्रित गोवंश की देखभाल की जा रही है। मुख्यमंत्री सहभागिता योजना और पोषण मिशन के अंतर्गत 1,81,418 गोवंश गो-पालकों को सुपुर्द किए गए हैं, जिससे 1,13,631 परिवारों को स्थायी आजीविका प्राप्त हुई है। गो-पालन को आर्थिक रूप से सक्षम बनाने के लिए प्रति पशु प्रतिदिन ₹50 की दर से सहायता राशि सीधे डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित की जा रही है, जिसके अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2025–26 में अब तक ₹1,484 करोड़ से अधिक का भुगतान किया गया है। इन समन्वित प्रयासों से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को ठोस आधार मिला है और पशुपालन आत्मनिर्भरता की दिशा में प्रभावी साधन बनकर उभरा है।

जनभागीदारी से मजबूत हुआ पर्यावरण संरक्षण

राज्यपाल ने वनों और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में प्रदेश की उल्लेखनीय उपलब्धियों को रेखांकित करते हुए बताया कि वर्ष 2017 के बाद से अब तक 242.13 करोड़ पौधों का रोपण किया जा चुका है, जिसके परिणामस्वरूप प्रदेश का वनावरण बढ़कर 9.96 प्रतिशत तक पहुंच गया है। पर्यावरण संरक्षण को केवल सरकारी अभियान न मानकर सामाजिक जनभागीदारी से जोड़ने की रणनीति ने उत्तर प्रदेश को इस क्षेत्र में एक प्रभावी और अनुकरणीय मॉडल के रूप में स्थापित किया है। पौधरोपण, संरक्षण और संवर्धन के समन्वित प्रयासों से प्रदेश ने सतत विकास और पर्यावरणीय संतुलन की दिशा में ठोस प्रगति की है।

पारदर्शी खनन से बढ़ा राजस्व

राज्यपाल ने खनन क्षेत्र में किए गए व्यापक सुधारों का उल्लेख करते हुए बताया कि वर्ष 2017 के बाद से अब तक प्रदेश को ₹28,920 करोड़ का खनन राजस्व प्राप्त हुआ है, जबकि 2012–17 की अवधि में यह मात्र ₹7,712 करोड़ था। तकनीक-सक्षम निगरानी, ई-टेंडरिंग और पारदर्शी नीलामी व्यवस्था के चलते न केवल राजस्व में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है, बल्कि अवैध खनन पर भी प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित हुआ है।

सार्वजनिक परिवहन को नई गत

उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए राज्यपाल ने बताया कि निगम की 13,621 बसों ने 103.37 करोड़ किलोमीटर का संचालन किया, जिससे 37.10 करोड़ यात्रियों को सुरक्षित और सुलभ परिवहन सेवाएं उपलब्ध कराई गईं। इस कुशल प्रबंधन के परिणामस्वरूप निगम ने ₹3,810.63 करोड़ का राजस्व अर्जित किया, जो प्रदेश के सार्वजनिक परिवहन तंत्र की मजबूती और वित्तीय स्थिरता को दर्शाता है।

सामाजिक सुरक्षा और महिला सशक्तिकरण को मिला मजबूत आधार

सामाजिक सुरक्षा और जनकल्याण के क्षेत्र में हुई प्रगति को रेखांकित करते हुए राज्यपाल ने कहा कि प्रदेश में स्वयं सहायता समूह सामाजिक समावेशन और महिला सशक्तिकरण का सशक्त माध्यम बनकर उभरे हैं। इन समूहों में 64 प्रतिशत से अधिक सदस्य अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) समुदाय से हैं, जबकि 45,611 से अधिक अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति की महिलाएं भी सक्रिय रूप से जुड़ी हैं। स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से ₹109 करोड़ से अधिक की धनराशि सीधे लाभार्थियों तक पहुंचाई गई है, जिससे महिलाओं की आर्थिक स्वतंत्रता, सामाजिक सहभागिता और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को उल्लेखनीय मजबूती मिली है।

आरक्षण सुधार और लक्षित वित्तीय सहायता से सामाजिक न्याय को मजबूती

राज्यपाल ने कहा कि सामाजिक न्याय की भावना को केंद्र में रखते हुए सरकार ने बाबा साहेब अंबेडकर रोजगार प्रोत्साहन योजना में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए 23 प्रतिशत आरक्षण सुनिश्चित किया है, जिसमें इस वर्ग तथा दिव्यांगों के लिए अधिकतम ₹70,000 तक सब्सिडी का प्रावधान है। सामान्य श्रेणी में यह सब्सिडी प्रति यूनिट 25 प्रतिशत या अधिकतम ₹50,000 है। लक्षित वित्तीय सहायता की व्यवस्था ने पात्र लाभार्थियों को आर्थिक संबल प्रदान किया है और उन्हें योजनाओं का वास्तविक लाभ दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। ये सुधार समावेशी विकास और समान अवसर की दिशा में सरकार की प्रतिबद्धता को स्पष्ट रूप से दर्शाते हैं।

शहरी विकास और आवास क्षेत्र में हुई प्रगति पर राज्यपाल ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत 36.37 लाख आवासों का निर्माण किया गया है, जो लक्ष्य का 99.49 प्रतिशत और देश में सर्वाधिक है। इसी तरह मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत अब तक 3.67 लाख आवासों का निर्माण पूरी तरह पूर्ण हो चुका है। यह उपलब्धि गरीबों को सम्मानजनक आवास उपलब्ध कराने की दिशा में एक बड़ा कदम है।

श्रमिक कल्याण की सशक्त व्यवस्था, सामाजिक सुरक्षा का विस्तार

श्रम एवं श्रमिक कल्याण योजनाओं का उल्लेख करते हुए राज्यपाल ने कहा कि प्रदेश में असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा के दायरे में लाने के लिए अभूतपूर्व कार्य किए गए हैं। ई-श्रम पोर्टल पर अब तक 8 करोड़ 51 लाख से अधिक श्रमिकों का पंजीकरण किया जा चुका है, जो इस दिशा में प्रदेश की व्यापक पहुंच को दर्शाता है। प्रधानमंत्री श्रमयोगी मानधन योजना के अंतर्गत 7,01,484 श्रमिकों को पेंशन सुरक्षा से जोड़ा गया है, जिससे श्रमिकों के भविष्य को आर्थिक संबल मिला है और उत्तर प्रदेश श्रमिक हितैषी राज्य के रूप में अपनी मजबूत पहचान बना रहा है।

प्रशासनिक सुधारों, वित्तीय सुदृढ़ता और समावेशी विकास के सहारे अग्रणी राज्य बना यूपी

विधानमंडल के संयुक्त अधिवेशन में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के अभिभाषण के दौरान उत्तर प्रदेश के समग्र विकास की स्पष्ट तस्वीर सामने रखी। राज्यपाल ने शिक्षा के विस्तार से लेकर आकांक्षात्मक जिलों की प्रगति, आबकारी राजस्व में ऐतिहासिक वृद्धि और “विकसित भारत” की परिकल्पना तक सरकार की नीतियों, उपलब्धियों और भविष्य की दिशा को तथ्यात्मक और संतुलित ढंग से प्रस्तुत किया। अभिभाषण में यह संदेश प्रमुख रहा कि उत्तर प्रदेश अब प्रशासनिक सुधारों, वित्तीय सुदृढ़ता और समावेशी विकास के सहारे देश के अग्रणी राज्यों की पंक्ति में मजबूती से खड़ा हो रहा है।

शिक्षा का विस्तार

शिक्षा के क्षेत्र में हुई उपलब्धियों को रेखांकित करते हुए राज्यपाल ने बताया कि प्रदेश में 6,808 सहायक अध्यापकों और 1,939 राजकीय शिक्षकों की नियुक्ति की गई है, जिससे कुल 8,966 नई नियुक्तियों के माध्यम से शैक्षणिक ढांचे को सुदृढ़ किया गया है। विद्यालयों में 778 आईसीटी लैब की स्थापना, 1236 सरकारी माध्यमिक स्कूलों में स्मार्ट कक्षाओं की स्थापना, 6 नए राज्य विश्वविद्यालयों और 71 नए राजकीय महाविद्यालयों की स्थापना ने उच्च एवं तकनीकी शिक्षा की गुणवत्ता और पहुंच, दोनों को नई दिशा दी है।

आकांक्षात्मक जिलों की उड़ान

इसके साथ ही राज्यपाल ने आकांक्षात्मक जिलों की प्रगति का उल्लेख करते हुए बताया कि देश के 112 आकांक्षात्मक जिलों में शामिल उत्तर प्रदेश के 8 जिलों विशेषकर बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, सोनभद्र, चंदौली, फतेहपुर और बहराइच ने स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि और पोषण जैसे प्रमुख संकेतकों में उल्लेखनीय सुधार कर समावेशी विकास का मजबूत उदाहरण प्रस्तुत किया है।

आबकारी राजस्व में ऐतिहासिक उछाल, वित्तीय सुदृढ़ता को मजबूती

राज्यपाल ने आबकारी राजस्व में दर्ज की गई उल्लेखनीय वृद्धि पर प्रकाश डालते हुए बताया कि वर्ष 2016–17 में जहां प्रदेश का आबकारी राजस्व मात्र ₹14,273 करोड़ था, वहीं 2024–25 में यह बढ़कर ₹52,573 करोड़ तक पहुंच गया है। सुदृढ़ नीति, पारदर्शी व्यवस्था और प्रभावी प्रशासनिक नियंत्रण के परिणामस्वरूप वर्ष 2025–26 के लिए आबकारी राजस्व को ₹63,000 करोड़ तक ले जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जो उत्तर प्रदेश की वित्तीय मजबूती और राजस्व प्रबंधन की सफलता को स्पष्ट रूप से दर्शाता है।

विकसित भारत की ओर अग्रसर उत्तर प्रदेश

राज्यपाल ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार का स्पष्ट लक्ष्य विकास की गति को और अधिक तीव्र करना, प्रशासनिक पारदर्शिता को सुदृढ़ बनाना तथा प्रदेश को “विकसित भारत” की परिकल्पना के अनुरूप अग्रणी राज्य के रूप में स्थापित करना है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सुशासन, संवैधानिक मूल्यों और जनभागीदारी के समन्वित प्रयासों से उत्तर प्रदेश आने वाले समय में न केवल राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था को नई मजबूती देगा, बल्कि समावेशी, संतुलित और टिकाऊ विकास के प्रभावी मॉडल के रूप में देशभर में अपनी विशिष्ट और प्रेरक पहचान भी स्थापित करेगा।

विभिन्न योजनाओं में उत्तर प्रदेश की ‘नंबर वन’ उपलब्धियां प्रस्तुत

विधानमंडल के संयुक्त अधिवेशन में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के अभिभाषण के दौरान उत्तर प्रदेश को देश के अग्रणी और “नंबर वन” राज्यों में स्थापित करने वाली उपलब्धियों का विस्तृत लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया। कृषि, किसान कल्याण, ऊर्जा, आवास, सामाजिक सुरक्षा, उद्योग, स्वास्थ्य, पर्यावरण और प्रशासनिक सुधारों जैसे लगभग हर प्रमुख क्षेत्र की योजनाओं में उत्तर प्रदेश की प्रथम स्थान की उपलब्धियों को राज्यपाल ने तथ्यात्मक आधार के साथ रेखांकित किया। अभिभाषण में यह स्पष्ट संदेश दिया गया कि उत्तर प्रदेश अब केवल जनसंख्या के लिहाज से नहीं, बल्कि प्रदर्शन और परिणाम के आधार पर भी देश का नेतृत्व कर रहा है।

कृषि उत्पादन में देश का सिरमौर उत्तर प्रदेश

राज्यपाल ने बताया कि उत्तर प्रदेश आज खाद्यान्न, गन्ना, चीनी, दुग्ध, आम और आलू उत्पादन में देश में प्रथम स्थान पर है। खाद्यान्न उत्पादन 2016–17 के 557.46 लाख मीट्रिक टन से बढ़कर 2024–25 में 737.40 लाख मीट्रिक टन तक पहुंच गया है। यह उपलब्धि प्रदेश को न केवल आत्मनिर्भर बनाती है, बल्कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा में भी उसकी केंद्रीय भूमिका को दर्शाती है।

किसान कल्याण योजनाओं में शीर्ष पर प्रदेश

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में उत्तर प्रदेश देश में पहले स्थान पर रहा है। कृषि निवेश पर अनुदान का डीबीटी के माध्यम से भुगतान करने वाला उत्तर प्रदेश देश का पहला राज्य बना। गन्ना किसानों को रिकॉर्ड ₹3 लाख करोड़ से अधिक का भुगतान कर सरकार ने किसान हितैषी प्रशासन का मजबूत उदाहरण प्रस्तुत किया है।

ऊर्जा, एथेनॉल और हरित पहल में अग्रणी

राज्यपाल ने बताया कि पीएम सूर्य घर योजना में उत्तर प्रदेश देश में प्रथम स्थान पर है। इसके साथ ही एथेनॉल उत्पादन और आपूर्ति में भी प्रदेश देश का नेतृत्व कर रहा है, जिससे न केवल किसानों की आय बढ़ी है, बल्कि स्वच्छ ऊर्जा और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में भी ठोस योगदान मिला है।

आवास, स्वच्छता और बुनियादी सुविधाओं में नंबर वन

प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण व शहरी) के अंतर्गत आवास निर्माण में उत्तर प्रदेश देश में प्रथम स्थान पर है। ग्रामीण स्वच्छ शौचालय निर्माण में भी प्रदेश शीर्ष पर है, जो स्वच्छ भारत मिशन की जमीनी सफलता को दर्शाता है।

सामाजिक सुरक्षा योजनाओं में व्यापक कवरेज

राज्यपाल ने बताया कि अटल पेंशन योजना में पंजीकरण में उत्तर प्रदेश प्रथम स्थान पर है। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत 1.85 करोड़ गैस कनेक्शन देकर प्रदेश देश में पहले स्थान पर है। प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना और प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, दोनों में उत्तर प्रदेश देश में अग्रणी है।

उद्योग, एमएसएमई और रोजगार में नया रिकॉर्ड

96 लाख से अधिक सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योगों (एमएसएमई) की स्थापना के साथ उत्तर प्रदेश देश का अग्रणी राज्य बना है। जेम पोर्टल के माध्यम से सर्वाधिक सरकारी खरीद करने वाला राज्य भी उत्तर प्रदेश ही है, जिससे पारदर्शिता और स्थानीय उद्यमों को बढ़ावा मिला है।

प्रशासनिक दक्षता और डिजिटल गवर्नेंस में आगे

राज्यपाल ने बताया कि मिशन कर्मयोगी के तहत iGOT पोर्टल पर सर्वाधिक यूजर्स के साथ उत्तर प्रदेश प्रथम स्थान पर है। ई-प्रॉसिक्यूशन प्रणाली के प्रभावी उपयोग में भी प्रदेश देश में नंबर वन है। सर्वाधिक 20.98 लाख एक्टिव करदाताओं के साथ उत्तर प्रदेश कर अनुपालन में भी शीर्ष पर है।

स्वास्थ्य और डिजिटल हेल्थ में बड़ी उपलब्धि

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के अंतर्गत आभा आईडी निर्माण में उत्तर प्रदेश देश में प्रथम स्थान पर है। यह डिजिटल हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में प्रदेश की बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।

मुस्कान सिंह

लेखक के बारे में

मुस्कान सिंह

रिपोर्टर

सम्बंधित खबर

विज्ञापन

विज्ञापन

Logo

Office Address:Bargadi Magath BKT, Lucknow, (227202)

Contact Us :+91 9415122881

Email:bmaassociation24@gmail.com

Subscribe Now
Youtube

BMA7

Follow Us

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright BMA7 2025. All rights reserved.