सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों का यूपी में पालन, कक्षा 8 की NCERT किताब को लेकर निर्देश
सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का पालन करते हुए यूपी सरकार ने कक्षा 8 की एनसीआरटीकी सामाजिक विज्ञान की किताब को स्कूलों में पढ़ाने पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है।यह निर्णय किताब के एक विवादास्पद अध्याय के कारण लिया गया है, जिसमें न्यायपालिका में भ्रष्टाचार और केसों के भारी बैकलॉग जैसे विषयों का उल्लेख किया गया था। सुप्रीम कोर्ट ने इस पर कड़ी नाराजगी जताते हुए इसे न्यायपालिका की छवि को धूमिल करने वाला
uttar pradesh
1:31 PM, Mar 6, 2026
Share:


photo by- google
उत्तर प्रदेश। सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का पालन करते हुए यूपी सरकार ने कक्षा 8 की एनसीआरटीकी सामाजिक विज्ञान की किताब को स्कूलों में पढ़ाने पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है।यह निर्णय किताब के एक विवादास्पद अध्याय के कारण लिया गया है, जिसमें न्यायपालिका में भ्रष्टाचार और केसों के भारी बैकलॉग जैसे विषयों का उल्लेख किया गया था। सुप्रीम कोर्ट ने इस पर कड़ी नाराजगी जताते हुए इसे न्यायपालिका की छवि को धूमिल करने वाला एक "सुनियोजित कदम" बताया है।
मुख्य निर्देश और आदेश
बताया जा रहा है कि,यूपी के सभी स्कूलों (बेसिक और माध्यमिक) में इस किताब के इस्तेमाल पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया है। इसके अलावा, यदि कहीं यह किताब वितरित की जा चुकी है, तो उसे तुरंत वापस लेने के निर्देश दिए गए हैं।सभी संबंधित अधिकारियों को इस आदेश के अनुपालन की रिपोर्ट 9 मार्च 2026 तक जमा करने के निर्देश दिए गए हैं।
ये भी पढ़ें: सारस की उड़ान बनी नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की पहचान
जिम्मेदार अधिकारी
बेसिक और माध्यमिक शिक्षा विभाग ने सभी जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी और मंडलीय शिक्षा निदेशकों को इस आदेश का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के लिए कहा है।सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए किताब के प्रकाशन, पुनर्मुद्रण और डिजिटल वितरण पर भी देशव्यापी रोक लगा दी है। NCERT ने इस मामले में माफी मांगते हुए स्पष्ट किया है कि यह सामग्री अनजाने में शामिल हो गई थी और इसे संशोधित किया जाएगा।

लेखक के बारे में
मुस्कान सिंह
रिपोर्टर