अमौसी एयरपोर्ट से खाड़ी देशों की उड़ानें प्रभावित,दुबई, अबुधाबी और दम्माम की 8 फ्लाइट रद्द
लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय (अमौसी) एयरपोर्ट से खाड़ी देशों की उड़ानें ईरान-इजरायल संघर्ष और उसके परिणामस्वरूप ईरान व दुबई के एयरस्पेस बंद होने के कारण गंभीर रूप से प्रभावित हुई हैं। बताया जा रहा है कि,गुरुवार को दुबई, अबू धाबी और दम्माम जाने वाली कुल 8 उड़ानें रद्द रहीं और फ्लाइट्स रद्द होने से 450 से अधिक यात्रियों की यात्रा योजनाएं बाधित हुई हैं।
lucknow
1:18 PM, Mar 6, 2026
Share:


photo by- google
उत्तर प्रदेश।लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय (अमौसी) एयरपोर्ट से खाड़ी देशों की उड़ानें ईरान-इजरायल संघर्ष और उसके परिणामस्वरूप ईरान व दुबई के एयरस्पेस बंद होने के कारण गंभीर रूप से प्रभावित हुई हैं। बताया जा रहा है कि,गुरुवार को दुबई, अबू धाबी और दम्माम जाने वाली कुल 8 उड़ानें रद्द रहीं और फ्लाइट्स रद्द होने से 450 से अधिक यात्रियों की यात्रा योजनाएं बाधित हुई हैं।
रिफंड और टिकट
सूत्रो के अनुसार,एयरलाइंस ने अब तक प्रभावित यात्रियों को लगभग ₹2.25 लाख का रिफंड जारी किया है।कई एयरलाइंस ने फिलहाल नई बुकिंग रोक दी है और हालात सामान्य होने पर 8 मार्च के बाद ही नए टिकट जारी करने की संभावना जताई है।
ये भी पढ़ें: सारस की उड़ान बनी नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की पहचान
रद्द की गई प्रमुख उड़ानें
अबू धाबी (6E-1415), दम्माम (6E-097) और शारजाह (6E-1424) की उड़ानें निरस्त रहीं। दुबई जाने वाली (IX-193) और वहां से आने वाली (IX-198, IX-194) उड़ानें रद्द कर दी गईं। सलाह दी गई है कि, यात्री एयरपोर्ट जाने से पहले अपनी संबंधित एयरलाइन की आधिकारिक वेबसाइट या हेल्पलाइन के माध्यम से इंडिगो फ्लाइट स्टेटस या एयर इंडिया एक्सप्रेस स्टेटस ज़रूर चेक करें।

लेखक के बारे में
मुस्कान सिंह
रिपोर्टर