ब्रेकिंग न्यूज़
UP - गाजियाबाद में फैक्टरी का ताला तोड़कर लाखों का सामान चोरीUP - गाजियाबाद में निगम ने इंदिरापुरम में शुरू किया निर्माण कार्यUP - गाजियाबाद में माॅल में अवैध हुक्काबार पर छापा, चार गिरफ्तारUP - गाजियाबाद में कुत्ते ने किया हमला, तालाब में गिरा बुजुर्गUP - गाजियाबाद में नंदग्राम भूखंडीय योजना में 77 प्लॉटों पर 750 आवेदक UP - गाजियाबाद में देर रात खुले नाले में गिरने से गई मजदूर की जानUP - गाजियाबाद में घरेलू विवाद में की खुदकुशी की कोशिशUP - नोएडा में चाकू से वार कर बेरहमी से उतारा मौत के घाट UP - एयरपोर्ट के साथ ही टेक ऑफ करेगा नोएडा-ग्रेनो का विकास, बनेगा AI कॉरिडोरUP - नोएडा में उद्घाटन के लिए जेवर एयरपोर्ट पहुंचे पीएम मोदी, हवाई अड्डे का कर रहे निरीक्षणUP - गाजियाबाद में फैक्टरी का ताला तोड़कर लाखों का सामान चोरीUP - गाजियाबाद में निगम ने इंदिरापुरम में शुरू किया निर्माण कार्यUP - गाजियाबाद में माॅल में अवैध हुक्काबार पर छापा, चार गिरफ्तारUP - गाजियाबाद में कुत्ते ने किया हमला, तालाब में गिरा बुजुर्गUP - गाजियाबाद में नंदग्राम भूखंडीय योजना में 77 प्लॉटों पर 750 आवेदक UP - गाजियाबाद में देर रात खुले नाले में गिरने से गई मजदूर की जानUP - गाजियाबाद में घरेलू विवाद में की खुदकुशी की कोशिशUP - नोएडा में चाकू से वार कर बेरहमी से उतारा मौत के घाट UP - एयरपोर्ट के साथ ही टेक ऑफ करेगा नोएडा-ग्रेनो का विकास, बनेगा AI कॉरिडोरUP - नोएडा में उद्घाटन के लिए जेवर एयरपोर्ट पहुंचे पीएम मोदी, हवाई अड्डे का कर रहे निरीक्षण
बड़ी खबर/न्यूज़/fir lodged against maulana who made controversial remarks on cm yogi s mother

सीएम योगी की मां पर विवादित टिप्पणी करने वाले मौलाना के खिलाफ दर्ज हुई FIR

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी पर विवादित और अपमानजनक टिप्पणी करने के मामले में मौलाना अब्दुल्ला सलीम के खिलाफ कानूनी कार्रवाई तेज हो गई है। बताया जा रहा है कि,बलरामपुर जिले में भाजपा के जिलाध्यक्ष रवि कुमार मिश्रा की तहरीर पर पुलिस ने मौलाना सलीम के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। यह मामला मुख्य रूप से धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने और मुख्यमंत्री की माताजी के खिलाफ अभद्र भाषा के इस्तेमाल से संबं

lucknow

1:14 PM, Mar 9, 2026

Share:

सीएम योगी की मां पर विवादित टिप्पणी करने वाले मौलाना के खिलाफ दर्ज हुई FIR
logo

photo by- google

Latest खबरों के लिए फॉलो करें:

Yt Icon

उत्तर प्रदेश।लखनऊ।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी पर विवादित और अपमानजनक टिप्पणी करने के मामले में मौलाना अब्दुल्ला सलीम के खिलाफ कानूनी कार्रवाई तेज हो गई है। बताया जा रहा है कि,बलरामपुर जिले में भाजपा के जिलाध्यक्ष रवि कुमार मिश्रा की तहरीर पर पुलिस ने मौलाना सलीम के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। यह मामला मुख्य रूप से धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने और मुख्यमंत्री की माताजी के खिलाफ अभद्र भाषा के इस्तेमाल से संबंधित है।

पूरे प्रदेश में आक्रोश

बलरामपुर के अलावा उत्तर प्रदेश के 83 अन्य थानों में भी मौलाना के खिलाफ शिकायतें दी गई हैं। विभिन्न हिंदू संगठनों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, भाजपा कार्यकर्ताओं और छात्रों ने एकजुट होकर पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की है।मौलाना अब्दुल्ला सलीम, जो मूल रूप से बिहार के निवासी बताए जा रहे हैं, ने एक धार्मिक जलसे के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां और गौ माता को लेकर आपत्तिजनक और अमर्यादित टिप्पणी की थी। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पूरे प्रदेश में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए।

आंदोलन की चेतावनी

लखनऊ के हजरतगंज सहित प्रदेश के कई हिस्सों में प्रदर्शनकारियों ने मौलाना का पुतला फूंका है। संगठनों ने पुलिस और प्रशासन को अल्टीमेटम दिया है कि यदि मौलाना को जल्द से जल्द गिरफ्तार नहीं किया गया, तो वे पूरे प्रदेश में बड़ा आंदोलन और प्रदर्शन करेंगे।पुलिस ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता  की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मुस्कान सिंह

लेखक के बारे में

मुस्कान सिंह

रिपोर्टर

सम्बंधित खबर

विज्ञापन

विज्ञापन

Logo

Office Address:Bargadi Magath BKT, Lucknow, (227202)

Contact Us :+91 9415122881

Email:bmaassociation24@gmail.com

Subscribe Now
Youtube

BMA7

Follow Us

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright BMA7 2025. All rights reserved.