अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प,चली गोली
लखनऊ के बंथरा थाना क्षेत्र के अंबेडकर नगर गांव से एक बेहद ही गंभीर मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि, बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई। जिसके बाद मामले ने विकराल रूप ने लिया और फायरिंग चलाई गई है। जिसको लेकर पूरे इलाके में डर का माहौल हो गया है। लोगो के द्वारा इस घटना को लेकर कई प्रकार की प्रतिक्रिया दी जा रही है।
lucknow
2:31 PM, Apr 14, 2026
Share:


चेयरमैन के समर्थकों द्वारा की गई फायरिंग में सभासद आशीष कुमार के दाहिने हाथ में गोली लगी सौ0 bma7.in
उत्तर प्रदेश। लखनऊ के बंथरा थाना क्षेत्र के अंबेडकर नगर गांव से एक बेहद ही गंभीर मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि, बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई। जिसके बाद मामले ने विकराल रूप ने लिया और फायरिंग चलाई गई है। जिसको लेकर पूरे इलाके में डर का माहौल हो गया है। लोगो के द्वारा इस घटना को लेकर कई प्रकार की प्रतिक्रिया दी जा रही है।
कई लोग हुए घायल
बताया जा रहा है कि,नगर पंचायत बंथरा के चेयरमैन रंजीत रावत के पक्ष और सभासद आशीष कुमार के पक्ष के बीच अंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण करने को लेकर झड़प हुई।आरोप है कि, चेयरमैन के समर्थकों द्वारा की गई फायरिंग में सभासद आशीष कुमार के दाहिने हाथ में गोली लगी है। संघर्ष के दौरान दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई, जिसमें कई अन्य लोग भी घायल हुए हैं।इस हिंसक झड़प के दौरान चेयरमैन की फॉर्च्यूनर गाड़ियों को भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया गया है।
लोगो में भारी आक्रोश
सोशल मीडिया पर घटना का वीडियो बहुत ही तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें साफ — साफ दिखाई दे रहा है कि,सभासद आशीष कुमार के हाथ में गोली लगने की वजह से कितनी चोट आई है और बहुत ही ज्यादा उनके हाथो से खून बह रहा है। जिसकी वजह से आसपास के लोगो के बीच अफरा—तफरी मची हुई है। लोगो में इस तरह की घटना को लेकर भारी आक्रोश देखने को मिला है।
भारी संख्या में पुलिस तैनात
घटना को लेकर पुलिस को 112 पर कॉल करके घटना की जानकारी दी गई। जिसके बाद सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल मौके पर पहुँची और वहां पर मामले को शांत करने की पूरी कोशिश और उसमें सफल भी रही। पुलिस के द्वारा सभी घायलों को इलाज और मेडिकल परीक्षण के लिए सीएचसी सरोजनी नगर भेजा गया है। अभी पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

लेखक के बारे में
मुस्कान सिंह
रिपोर्टर