लखनऊ के निगोहां क्षेत्र में अज्ञात वाहन की टक्कर से किसान की मौत
लखनऊ के निगोहां थाना क्षेत्र में मंगलवार रात एक अज्ञात वाहन की टक्कर से किसान की मौत हो गई और उनके साढ़ू गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि,घर लौटते समय दुंदपुर मोड़ के पास एक अज्ञात वाहन ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी।
lucknow
5:01 PM, Apr 22, 2026
Share:


लखनऊ के निगोहां क्षेत्र में अज्ञात वाहन की टक्कर से किसान की मौत सौ0 bma7.in
उत्तर प्रदेश। लखनऊ के निगोहां थाना क्षेत्र में मंगलवार रात एक अज्ञात वाहन की टक्कर से किसान की मौत हो गई और उनके साढ़ू गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि,घर लौटते समय दुंदपुर मोड़ के पास एक अज्ञात वाहन ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी।
परिवार में मातम
मृतक की पहचान 45 वर्षीय राकेश कुमार निवासी ग्राम करनपुर, निगोहां के रूप मेे हुई जो कि,पेशे से किसान थे। वही दूसरी ओर उनके साढ़ू मुकेश गंभीर रूप हुई है। जिनका इलाज जारी है।मृतक के परिवार में पत्नी माधुरी एक बेटा विक्रांत है। जिनका रोकर बुरा हाल हो गया है। उन्होने ने कभी सोचा भी नही होगा कि,एक ही पल में यह सब हो जाएगा।
एक की मौत दूसरा घायल
बताया जा रहा है कि,मंगलवार को राकेश के घर में उनके चचेरे भाई अरविंद की बेटी का मुंडन संस्कार था। रात करीब 11:00 बजे कार्यक्रम समाप्त होने के बाद, राकेश अपने साढ़ू मुकेश के साथ उनकी मोटरसाइकिल पर पान मसाला लेने निकले थे।दुर्घटना के बाद दोनों को गंभीर हालत में मोहनलालगंज स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने राकेश कुमार को मृत घोषित कर दिया, जबकि घायल मुकेश का इलाज अस्पताल में चल रहा है।
मौके पर पुलिस मौजूद
हादसे के बाद जब पुलिस को सूचना प्राप्त हुई, तब पुलिस ने सूचना मिलते ही मौके पर पहुँचकर मृतक राकेश कुमार के शव को कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने घायल मुकेश को इलाज के लिए मोहनलालगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुँचाया, जहाँ उनका उपचार चल रहा है।
मुकादमा दर्ज
राकेश के परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आमतौर पर ऐसे मामलों में भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के तहत लापरवाही से गाड़ी चलाने और मौत का कारण बनने का मामला दर्ज किया जाता है। पुलिस घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि टक्कर मारने वाले अज्ञात वाहन और उसके चालक की पहचान की जा सके।

लेखक के बारे में
मुस्कान सिंह
रिपोर्टर