बक्शी का तालाब इलाके में स्कूटी की टक्कर से किसान की मौत,पुलिस जांच में जुटी
लखनऊ के बख्शी का तालाब थाना क्षेत्र में एक भीषण सडक हादसा होने की बात सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि,किसान गुरूवार की शाम अपने खेत से तुरई तोड़कर ठेलिया में लादकर घर वापस लौट रहे थे कि,तभी वहां पर एक तेज रफ्तार स्कूटी चला रही युवती ने सामने से जोरदार टक्कर मारी। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कूटी का टायर उनके सीने पर चढ़ गया और स्कूटी की नंबर प्लेट भी टूट गई।
lucknow
6:20 PM, Apr 17, 2026
Share:


बक्शी का तालाब इलाके में स्कूटी की टक्कर से किसान की मौत sketch by- google
उत्तर प्रदेश। लखनऊ के बख्शी का तालाब थाना क्षेत्र में एक भीषण सडक हादसा होने की बात सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि,किसान गुरूवार की शाम अपने खेत से तुरई तोड़कर ठेलिया में लादकर घर वापस लौट रहे थे कि,तभी वहां पर एक तेज रफ्तार स्कूटी चला रही युवती ने सामने से जोरदार टक्कर मारी। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कूटी का टायर उनके सीने पर चढ़ गया और स्कूटी की नंबर प्लेट भी टूट गई।
परिवार का रोकर बुरा हाल
मृतक की पहचान 55 वर्षीय मोहम्मद यासीन निवासी अस्थि गांव के रूप में हुई है उनके परिवार में उनके पीछे पत्नी अनीसन और दो बेटे असलान व शादाब हैं। परिवार को जब इस घटना की सारी बात मालूम हुई,तब उनके पैरों के नीचे से जमीन हट गई। उनकी तो सारी दुनिया एक ही पल में जैसे उजड़ गई है। परिजनो का रो — रोकर बुरा हो गया है।
भाई मोबीन ने दी हादसे की पूरी जानकारी
भाई मोबीन के द्वारा बताया है कि, भाई मोहम्मद यासीन खेत से तुरई तोड़कर ठेलिया में लादकर घर वापस जा रहे थे लेकिन यह हादसा हो गया है। उन्होने ने बताया कि,जब हादसा हुआ तब,तेलिया चला रहे यासीन गिर पड़े एवं स्कूटी का टायर उनके सीने पर चढ़ गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। वही स्कूटी सवारी युवतियों ने उनके मोबाइल फोन कर घर वालों को सूचना दी। जिसके बाद गंभीर हालत में इलाज के लिए उन्हें अस्पताल ले जाया गया।
मुकादमा दर्ज
पुलिस ने इस घटना के संबंध में बख्शी का तालाब थाने में समुचित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। भाई मोबीन की तहरीर पर स्कूटी चालक के खिलाफ कार्रवाई शुरू की गई है।पुलिस ने मृतक मोहम्मद यासीन के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सटीक कारणों की पुष्टि की जाएगी, जो कानूनी प्रक्रिया का अहम हिस्सा है।
युवतियों की भूमिका
सूुत्रो के अनुसार, पुलिस स्कूटी की नंबर प्लेट और स्कूटी सवार युवतियों द्वारा दी गई सूचना को आधार बनाकर जांच कर रही है। स्कूटी की तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के पहलुओं पर पुलिस साक्ष्य जुटा रही है। क्योंकि, स्कूटी सवार युवतियों ने ही घर वालों को फोन कर सूचना दी थी, पुलिस उनके बयान दर्ज कर रही है ताकि, दुर्घटना के समय की स्थिति स्पष्ट हो सके।

लेखक के बारे में
मुस्कान सिंह
रिपोर्टर