लखनऊ के सैरपुर इलाके में किसान की डूब कर मौत,परिजनो के बीच हड़कंप
लखनऊ के सैरपुर क्षेत्र में नदी में नहाने गए किसान की डूब कर मौत होने की खबर उजागर हुई है। बताया जा रहा है कि, इस घटना को लेकर परिवार के लोगो का रो— रोकर बुरा हाल हो गया है। जिसको लेकर पूरे इलाके में मातम छाया हुआ है।
lucknow
2:49 PM, Apr 21, 2026
Share:


नदी में नहाने गए किसान की डूब कर मौत sketch by- google
उत्तर प्रदेश। लखनऊ के सैरपुर क्षेत्र में नदी में नहाने गए किसान की डूब कर मौत होने की खबर उजागर हुई है। बताया जा रहा है कि, इस घटना को लेकर परिवार के लोगो का रो— रोकर बुरा हाल हो गया है। जिसको लेकर पूरे इलाके में मातम छाया हुआ है।
मृतक की हुई पहचान
मृतक की पहचान 31 वर्षीय सावन लाल कनौजिया जो कि,लखनऊ के सैरपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सरौरा गांव के निवासी थे। वे पेशे से किसान थे। सावन अविवाहित थे।सावन सोमवार सुबह अपने घर के पास स्थित नदी में नहाने के लिए निकले थे।
परिजनों की खोजबीन
परिजनो ने बताया कि,जब वे शाम तक घर नहीं लौटे, तो उनके भाई गोपाल और अन्य परिजनों ने तलाश शुरू की। नदी के किनारे सावन के कपड़े और सामान पड़ा देख परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताई और तुरंत सैरपुर पुलिस को इसकी सूचना दी।
शव की बरामदगी
रात भर चले तलाशी अभियान के बाद, मंगलवार सुबह ग्रामीणों और परिजनों ने सावन का शव नदी में उतराता हुआ देखा। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव को पानी से बाहर निकलवाया।रात भर चले तलाशी अभियान के बाद, मंगलवार सुबह ग्रामीणों और परिजनों ने सावन का शव नदी में उतराता हुआ देखा। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव को पानी से बाहर निकलवाया।
परिवार की ओर से नही कोई आरोप
उनके भाई गोपाल ने बताया कि, परिवार में उनकी शादी की बातचीत चल रही थी, लेकिन इस हादसे ने खुशियों को मातम में बदल दिया परिवार ने किसी भी व्यक्ति पर किसी तरह का कोई संदेह या आरोप नहीं जताया है और इसे एक आकस्मिक दुर्घटना माना जा रहा है।सैरपुर पुलिस अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतज़ार कर रही है ताकि, जांच को अंतिम रूप दिया जा सके

लेखक के बारे में
मुस्कान सिंह
रिपोर्टर