ब्रेकिंग न्यूज़
UP - गोरखपुर में 43 केंद्रों पर 20,811 अभ्यर्थी आज देंगे नीट की परीक्षाUP - आजमगढ़ में पशुओं की हत्या करने वाला घायल, गिरफ्तारUP - यूपी एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: झारखंड के बैंक में चार किलो सोने की डकैती में तीन गिरफ्तारUP - वाराणसी में बैंक कर्मी की कनपटी पर पिस्टल रखी, स्ट्रॉन्ग रूम खुलवाया, 4 किलो सोना और 42 लाख की डकैतीUP - मिर्जापुर में लॉ के छठवें सेमेस्टर की परीक्षा में नकल करते हुए तीन परीक्षार्थी पकड़े गएUP - मिर्जापुर में समाधान दिवस में थाना प्रभारी का झपकी लेते वीडियो वायरलUP - मिर्जापुर में हाईकोर्ट में मुकदमे बढ़ा रहे हैं जिला विद्यालय निरीक्षकUP - मिर्जापुर में पेट दर्द में बच्चे की अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट में बता कैंसर और पथरी, दूसरी जगह कराई जांच में निकला सामान्यUP - मिर्जापुर में विंध्य कॉरिडोर में दुकान के सामने बाइक खड़ा करने के लिए मारपीट का वीडियो वायरलUP - मिर्जापुर में जयमाल के दौरान युवक की गोली मारकर हत्या, बिना निमंत्रण के आया थाUP - लखनऊ सहित अवध के कई जिलों में शनिवार देर रात बारिश, कल पूरे प्रदेश में आंधी-बरसात का अलर्टUP - अखिलेश का दोनों डिप्टी सीएम पर बड़ा हमला, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का तीखा पलटवारलखनऊ में सभासद की फर्जी मुहर और दस्तावेज के जरिए जारी करवाए 34जाति प्रमाण पत्र मचा हड़कम्पUP - गोरखपुर में पत्नी से विवाद के बाद पति ने फंदा लगाकर दी जान,दरवाजा तोड़कर फंदे से उतारा गयाUP - चदौली में एसएमवीटी बंगलूरू-दानापुर स्पेशल रही 15 घंटे लेटUP - नायाब स्पोर्ट्स कप में रनर अप रही पूर्वांचल स्पोर्ट्स चंदौलीUP - चदौली में अलीनगर पुलिस ने आगरा से 50 हजार के इनामी को पकड़ा UP - चदौली में बस से उतर कर पार कर रहा था सड़क, ट्रेलर की चपेट में आने से हुई मौतUP -सैदूपुर में लगी प्रदर्शनी में दिखा बुद्ध का जीवन उपदेशUP - चदौली में मानवाधिकार आयोग ने डीएम चंदौली को किया तलबUP - वाराणसी में पुलिस पर ट्रैक्टर चढ़ाने की कोशिश और फायरिंग, मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर घायल UP - वाराणसी में शादी समारोह में मातम, बेटे की लाश पकड़कर रोया पितात्र,पहुंची पुलिसUP - 22 मई से शुरू होगी प्रदेश में 16वीं जनगणना, 5.25 लाख कर्मियों की लगेगी ड्यूटीUP - गाजियाबाद में एमएमजी अस्पताल की बर्न यूनिट में नहीं मिल रहा झुलसों को समुचित उपचारUP - निवाड़ी के जंगल में बड़े पैमाने पर गोकशी, हिंदू संगठनों का फूटा गुस्साUP - मेडिकल कॉलेज और औद्योगिक क्षेत्रों में महिलाएं खोलेंगी कैंटीन UP - दुकान में घुस कर 12वीं की छात्रा से छेड़छाड़ की, रिपोर्ट दर्ज कीUP - गाजियाबाद में पुलिस की अलग-अलग मुठभेड़ में दो बदमाश गिरफ्तार हुए, पैरों में गोली लगीUP - गाजियाबाद में 27 करोड़ रुपये की कर चोरी के आरोप में कारोबारी पर रिपोर्ट दर्जUP - गोरखपुर में 43 केंद्रों पर 20,811 अभ्यर्थी आज देंगे नीट की परीक्षाUP - आजमगढ़ में पशुओं की हत्या करने वाला घायल, गिरफ्तारUP - यूपी एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: झारखंड के बैंक में चार किलो सोने की डकैती में तीन गिरफ्तारUP - वाराणसी में बैंक कर्मी की कनपटी पर पिस्टल रखी, स्ट्रॉन्ग रूम खुलवाया, 4 किलो सोना और 42 लाख की डकैतीUP - मिर्जापुर में लॉ के छठवें सेमेस्टर की परीक्षा में नकल करते हुए तीन परीक्षार्थी पकड़े गएUP - मिर्जापुर में समाधान दिवस में थाना प्रभारी का झपकी लेते वीडियो वायरलUP - मिर्जापुर में हाईकोर्ट में मुकदमे बढ़ा रहे हैं जिला विद्यालय निरीक्षकUP - मिर्जापुर में पेट दर्द में बच्चे की अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट में बता कैंसर और पथरी, दूसरी जगह कराई जांच में निकला सामान्यUP - मिर्जापुर में विंध्य कॉरिडोर में दुकान के सामने बाइक खड़ा करने के लिए मारपीट का वीडियो वायरलUP - मिर्जापुर में जयमाल के दौरान युवक की गोली मारकर हत्या, बिना निमंत्रण के आया थाUP - लखनऊ सहित अवध के कई जिलों में शनिवार देर रात बारिश, कल पूरे प्रदेश में आंधी-बरसात का अलर्टUP - अखिलेश का दोनों डिप्टी सीएम पर बड़ा हमला, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का तीखा पलटवारलखनऊ में सभासद की फर्जी मुहर और दस्तावेज के जरिए जारी करवाए 34जाति प्रमाण पत्र मचा हड़कम्पUP - गोरखपुर में पत्नी से विवाद के बाद पति ने फंदा लगाकर दी जान,दरवाजा तोड़कर फंदे से उतारा गयाUP - चदौली में एसएमवीटी बंगलूरू-दानापुर स्पेशल रही 15 घंटे लेटUP - नायाब स्पोर्ट्स कप में रनर अप रही पूर्वांचल स्पोर्ट्स चंदौलीUP - चदौली में अलीनगर पुलिस ने आगरा से 50 हजार के इनामी को पकड़ा UP - चदौली में बस से उतर कर पार कर रहा था सड़क, ट्रेलर की चपेट में आने से हुई मौतUP -सैदूपुर में लगी प्रदर्शनी में दिखा बुद्ध का जीवन उपदेशUP - चदौली में मानवाधिकार आयोग ने डीएम चंदौली को किया तलबUP - वाराणसी में पुलिस पर ट्रैक्टर चढ़ाने की कोशिश और फायरिंग, मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर घायल UP - वाराणसी में शादी समारोह में मातम, बेटे की लाश पकड़कर रोया पितात्र,पहुंची पुलिसUP - 22 मई से शुरू होगी प्रदेश में 16वीं जनगणना, 5.25 लाख कर्मियों की लगेगी ड्यूटीUP - गाजियाबाद में एमएमजी अस्पताल की बर्न यूनिट में नहीं मिल रहा झुलसों को समुचित उपचारUP - निवाड़ी के जंगल में बड़े पैमाने पर गोकशी, हिंदू संगठनों का फूटा गुस्साUP - मेडिकल कॉलेज और औद्योगिक क्षेत्रों में महिलाएं खोलेंगी कैंटीन UP - दुकान में घुस कर 12वीं की छात्रा से छेड़छाड़ की, रिपोर्ट दर्ज कीUP - गाजियाबाद में पुलिस की अलग-अलग मुठभेड़ में दो बदमाश गिरफ्तार हुए, पैरों में गोली लगीUP - गाजियाबाद में 27 करोड़ रुपये की कर चोरी के आरोप में कारोबारी पर रिपोर्ट दर्ज
बड़ी खबर/न्यूज़/farmer crying tears of blood land barren due to poisonous water now there will be an all out fight against the factory

खून के आंसू रो रहा किसान: जहरीले पानी से बंजर हुई जमीन, अब फैक्ट्री पर होगा आर-पार का संग्राम

बख्शी का तालाब। क्षेत्र में स्थित महींगवा और पहाड़पुर के ग्रामीण इन दिनों एक गंभीर पर्यावरणीय संकट से जूझ रहे हैं। आरोप है कि, क्षेत्र में संचालित 'पुरुषोत्तम राम फूड्स' (ग्लूकोज फैक्ट्री) द्वारा फैलाया जा रहा रासायनिक प्रदूषण अब रिहायशी इलाकों और दूर-दराज के गांवों तक पहुंच गया है। भारतीय किसान यूनियनने इस मामले को लेकर मोर्चा खोल दिया है और फैक्ट्री प्रबंधन के खिलाफ उग्र प्रदर्शन की चेतावनी दी ह

lucknow

2:07 PM, May 3, 2026

Share:

खून के आंसू रो रहा किसान: जहरीले पानी से बंजर हुई जमीन, अब फैक्ट्री पर होगा आर-पार का संग्राम
logo

टैंकरों से गांव-गांव बहाया जा रहा रासायनिक जहर सौ0 bma7.in

Latest खबरों के लिए फॉलो करें:

Yt Icon

बख्शी का तालाब। क्षेत्र में स्थित महींगवा और पहाड़पुर के ग्रामीण इन दिनों एक गंभीर पर्यावरणीय संकट से जूझ रहे हैं। आरोप है कि, क्षेत्र में संचालित 'पुरुषोत्तम राम फूड्स' (ग्लूकोज फैक्ट्री) द्वारा फैलाया जा रहा रासायनिक प्रदूषण अब रिहायशी इलाकों और दूर-दराज के गांवों तक पहुंच गया है। भारतीय किसान यूनियनने इस मामले को लेकर मोर्चा खोल दिया है और फैक्ट्री प्रबंधन के खिलाफ उग्र प्रदर्शन की चेतावनी दी है।

स्थानीय ग्रामीणों और किसान नेताओं का आरोप है कि फैक्ट्री प्रशासन अपनी लागत बचाने के लिए मानकों को ताक पर रख रहा है। फैक्ट्री से निकलने वाला काला और दुर्गंधयुक्त रासायनिक पानी टैंकरों में भरकर रात के अंधेरे में बाहरी गांवों के खेतों और खाली जमीनों पर बहाया जा रहा है। इससे न केवल खड़ी फसलें बर्बाद हो रही हैं, बल्कि आने वाले कई वर्षों के लिए उपजाऊ भूमि के बंजर होने का खतरा पैदा हो गया है। ग्रामीणों का कहना है कि यह पानी इतना जहरीला है कि इसके संपर्क में आते ही पालतू जानवर बीमार पड़ रहे हैं।

पहाड़पुर, अतरौरा और पुर जैसे गांवों की स्थिति और भी बदतर है। फैक्ट्री की चिमनियों से निकलने वाला काला धुआं और खुले में बहते केमिकल के कारण हवा और पानी दोनों जहरीले हो चुके हैं। क्षेत्र के बच्चों और बुजुर्गों में दमा, सांस लेने में तकलीफ और त्वचा संबंधी गंभीर बीमारियां तेजी से फैल रही हैं। स्थानीय निवासियों के अनुसार, भूजल भी दूषित हो चुका है, जिससे पीने के पानी का संकट खड़ा हो गया है।

भारतीय किसान यूनियन के जिला स्तरीय पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि प्रदूषण विभाग और स्थानीय प्रशासन पूरी तरह से फैक्ट्री मालिक की मुट्ठी में है। भाकियू नेताओं का कहना है कि कई बार शिकायत करने और प्रदूषण विभाग द्वारा नमूने लेने के बावजूद आज तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। रिपोर्ट को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया है। इसी "प्रशासनिक साठगांठ" के विरोध में भाकियू ने 3 मई को फैक्ट्री गेट पर विशाल धरने का आह्वान किया है। संगठन का स्पष्ट कहना है कि जब तक फैक्ट्री के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं होती और जहरीले पानी का निकास बंद नहीं होता, आंदोलन जारी रहेगा।

पूर्व में स्थानीय विधायक योगेश शुक्ला ने भी फैक्ट्री का निरीक्षण किया था और वहां फैली गंदगी व दुर्गंध पर कड़ी नाराजगी जताई थी। उन्होंने प्रबंधन को 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया था, लेकिन धरातल पर स्थिति जस की तस बनी हुई है। फैक्ट्री की इस "तानाशाही" ने अब क्षेत्र के हजारों किसानों को सड़क पर उतरने के लिए मजबूर कर दिया है। अब देखना यह है कि प्रशासन इस जन आक्रोश को शांत करने के लिए क्या कदम उठाता है।

मुस्कान सिंह

लेखक के बारे में

मुस्कान सिंह

रिपोर्टर

सम्बंधित खबर

विज्ञापन

विज्ञापन

Logo

Office Address:Bargadi Magath BKT, Lucknow, (227202)

Contact Us :+91 9415122881

Email:bmaassociation24@gmail.com

Subscribe Now
Youtube

BMA7

Follow Us

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright BMA7 2025. All rights reserved.