DCM केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट पर आपातकालीन लैंडिंग
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की शनिवार को लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (अमौसी एयरपोर्ट) पर आपातकालीन लैंडिंग कराई गई। बताया जा रहा है कि, इस घटना में उपमुख्यमंत्री सहित हेलीकॉप्टर में सवार सभी 6 लोग पूरी तरह सुरक्षित हैं। इस मामले को लेकर लोगो के बीच तेजी से चर्चा बनी हुई है
lucknow
2:15 PM, Mar 7, 2026
Share:


उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट पर आपातकालीन लैंडिंग सौ0 भारत
उत्तर प्रदेश। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की शनिवार को लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (अमौसी एयरपोर्ट) पर आपातकालीन लैंडिंग कराई गई। बताया जा रहा है कि, इस घटना में उपमुख्यमंत्री सहित हेलीकॉप्टर में सवार सभी 6 लोग पूरी तरह सुरक्षित हैं। इस मामले को लेकर लोगो के बीच तेजी से चर्चा बनी हुई है।
तकनीकी खराबी
उपमुख्यमंत्री लखनऊ के ला मार्टिनियर कॉलेज ग्राउंड से कौशाम्बी में 'सरस महोत्सव' का उद्घाटन करने जा रहे थे।उड़ान भरने के लगभग 15 मिनट बाद, जब हेलीकॉप्टर 2000 फीट की ऊंचाई पर था, अचानक उसका डिस्प्ले सिस्टम बंद हो गया। तकनीकी खराबी के तुरंत बाद केबिन और कॉकपिट में धुआं भरने लगा। पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत लखनऊ एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) से संपर्क किया और इमरजेंसी लैंडिंग की अनुमति मांगी।
ये भी पढ़ें: सारस की उड़ान बनी नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की पहचान
जांच और आगे की यात्रा
हेलीकॉप्टर को बछरावां (लखनऊ से करीब 50 किमी दूर) से वापस मोड़ा गया और अमौसी एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतारा गया। लैंडिंग के बाद सुरक्षा और तकनीकी टीमों ने तुरंत घेराबंदी कर उपमुख्यमंत्री को सुरक्षित बाहर निकाला। विशेषज्ञों की टीम वर्तमान में खराबी के कारणों की जांच कर रही है। सूत्रों के अनुसार, उपमुख्यमंत्री के लिए दूसरे हेलीकॉप्टर की व्यवस्था की गई है ताकि वे अपनी कौशाम्बी यात्रा पूरी कर सकें।

लेखक के बारे में
मुस्कान सिंह
रिपोर्टर