ब्रेकिंग न्यूज़
UP - दूध खराब होने पर किराना व्यापारी के बेटे को मारा फावड़ा, रिपोर्ट दर्जUP - डीसीपी ऑफिस के पास बेकाबू कार ने बाइक को मारी टक्करUP - गाजियाबाद में क्रिप्टो करंसी के नाम पर गंवाए 99 हजार रुपयेUP - गाजियाबाद में 1483 वाहन चालकों के डीएल किए जाएंगे रद्दUP - गाजियाबाद में दो गज पीछे अभियान के तहत रावली रोड से हटवाया अतिक्रमणUP - फतेहपुर में इनामिया भाजपा नेता मुठभेड़ में गिरफ्तारUP - कानपुर में नहर में गिरी कर्मचारियों से भरी बस UP - वाराणसी में गैस बुकिंग के नाम पर 10 दिन में ठगी के दो मामलेUP - वाराणसी में ऑपरेशन सिंदूर की वर्षगांठ पर निवेदिता शिक्षा सदन में ध्वजारोहण, छात्राओं ने गाया राष्ट्रगानUP - संदिग्ध आतंकियों से मांगा गया था वर्दीधारियों को गोली मारते वीडियोUP - सीएम योगी बोले - अब नौकरी के लिए सिफारिश और अनैतिक दबाव की जरूरत नहीं पड़तीUP - कानपुर में हाईवे पर खड़ी पिकअप में घुसी बाइक, किशोर की मौत और तीन बच्चे घायलUP - कानपुर मे अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर,डेयरी कर्मी की मौत और एक घायलUP - कानपुर-सागर हाईवे पर ईको वैन व डंपर की भिड़ंत, 16 लोग घायलUP - गोरखपुर में खुद को बैंककर्मी बताकर साइबर ठगी, युवक के खाते से 82 हजार रुपये उड़ाएUP - गोरखपुर में सीएम योगी ने जनता दर्शन के समय निजी तौर पर सुनी लोगो की शिकायतेंUP - वाराणसी में मंत्री ओमप्रकाश राजभर के एस्कॉर्ट में गनर रहा सिपाही दुष्कर्म में गिरफ्तारUP - वाराणसी स्टेशन पर 25 तक नहीं आएगी सूरत एक्सप्रेसUP - वाराणसी में सास ने पार की हैवानियत की हद UP - काशी पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ, विश्वनाथ धाम और कालभैरव मंदिर में किए दर्शनUP - राहुल गांधी के खिलाफ सीबीआई जांच की याचिका पर सुनवाई आजUP - दूध खराब होने पर किराना व्यापारी के बेटे को मारा फावड़ा, रिपोर्ट दर्जUP - डीसीपी ऑफिस के पास बेकाबू कार ने बाइक को मारी टक्करUP - गाजियाबाद में क्रिप्टो करंसी के नाम पर गंवाए 99 हजार रुपयेUP - गाजियाबाद में 1483 वाहन चालकों के डीएल किए जाएंगे रद्दUP - गाजियाबाद में दो गज पीछे अभियान के तहत रावली रोड से हटवाया अतिक्रमणUP - फतेहपुर में इनामिया भाजपा नेता मुठभेड़ में गिरफ्तारUP - कानपुर में नहर में गिरी कर्मचारियों से भरी बस UP - वाराणसी में गैस बुकिंग के नाम पर 10 दिन में ठगी के दो मामलेUP - वाराणसी में ऑपरेशन सिंदूर की वर्षगांठ पर निवेदिता शिक्षा सदन में ध्वजारोहण, छात्राओं ने गाया राष्ट्रगानUP - संदिग्ध आतंकियों से मांगा गया था वर्दीधारियों को गोली मारते वीडियोUP - सीएम योगी बोले - अब नौकरी के लिए सिफारिश और अनैतिक दबाव की जरूरत नहीं पड़तीUP - कानपुर में हाईवे पर खड़ी पिकअप में घुसी बाइक, किशोर की मौत और तीन बच्चे घायलUP - कानपुर मे अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर,डेयरी कर्मी की मौत और एक घायलUP - कानपुर-सागर हाईवे पर ईको वैन व डंपर की भिड़ंत, 16 लोग घायलUP - गोरखपुर में खुद को बैंककर्मी बताकर साइबर ठगी, युवक के खाते से 82 हजार रुपये उड़ाएUP - गोरखपुर में सीएम योगी ने जनता दर्शन के समय निजी तौर पर सुनी लोगो की शिकायतेंUP - वाराणसी में मंत्री ओमप्रकाश राजभर के एस्कॉर्ट में गनर रहा सिपाही दुष्कर्म में गिरफ्तारUP - वाराणसी स्टेशन पर 25 तक नहीं आएगी सूरत एक्सप्रेसUP - वाराणसी में सास ने पार की हैवानियत की हद UP - काशी पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ, विश्वनाथ धाम और कालभैरव मंदिर में किए दर्शनUP - राहुल गांधी के खिलाफ सीबीआई जांच की याचिका पर सुनवाई आज
क्राइम/न्यूज़/e rickshaw driver dragged by car for 50 meters in hasanganj died in trauma center

हसनगंज में ई-रिक्शा चालक को कार ने 50 मीटर तक घसीटा, ट्रामा सेंटर में मौत

हसनगंज थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार की सुबह एक रोंगटे खड़े कर देने वाला सड़क हादसा सामने आया है। मनकामेश्वर मंदिर के पास एक तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने ई-रिक्शा चालक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक वाहन के अगले हिस्से में फंस गया और चालक उसे लगभग 50 मीटर तक सड़क पर घसीटता हुआ ले गया। गंभीर रूप से घायल युवक को ट्रामा सेंटर ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

lucknow

3:50 PM, May 7, 2026

Share:

 हसनगंज में ई-रिक्शा चालक को कार ने 50 मीटर तक घसीटा, ट्रामा सेंटर में मौत
logo

तेज रफ्तार का कहर photo by - google

Latest खबरों के लिए फॉलो करें:

Yt Icon

लखनऊ। हसनगंज थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार की सुबह एक रोंगटे खड़े कर देने वाला सड़क हादसा सामने आया है। मनकामेश्वर मंदिर के पास एक तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने ई-रिक्शा चालक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक वाहन के अगले हिस्से में फंस गया और चालक उसे लगभग 50 मीटर तक सड़क पर घसीटता हुआ ले गया। गंभीर रूप से घायल युवक को ट्रामा सेंटर ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान 25 वर्षीय मोनू कश्यप के रूप में हुई है। मोनू मूल रूप से सीतापुर जिले के मछरेहटा का रहने वाला था और वर्तमान में हसनगंज स्थित मनकामेश्वर मंदिर के पास सड़क किनारे रहकर ई-रिक्शा चलाकर अपना जीवन यापन करता था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बृहस्पतिवार सुबह करीब 9:00 बजे मोनू सोकर उठा था और शौच के लिए सड़क पार कर रहा था। इसी दौरान एक अज्ञात तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया।

हादसे का सबसे भयावह पहलू यह रहा कि टक्कर मारने के बाद चालक ने गाड़ी रोकने के बजाय रफ्तार बढ़ा दी। मोनू गाड़ी के अगले हिस्से (बंपर) में फंस गया और लगभग 50 मीटर तक सड़क पर घिसटता चला गया। वहां मौजूद राहगीरों और दुकानदारों ने जब यह मंजर देखा, तो उन्होंने शोर मचाना शुरू कर दिया। लोगों के चिल्लाने पर चालक ने कुछ दूरी पर जाकर ब्रेक मारा, जिससे मोनू गाड़ी से अलग होकर गिर गया। इसके बाद चालक अपनी गाड़ी लेकर मौके से तेजी से फरार हो गया।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस ने एम्बुलेंस के जरिए मोनू को किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी के ट्रामा सेंटर भेजा और उसके परिजनों को सूचित किया। जब बड़ा भाई श्यामू अस्पताल पहुंचा, तो उसे मोनू की मौत की खबर मिली। मृतक तीन भाइयों में सबसे छोटा था। परिवार पहले से ही आर्थिक तंगहाली और दुखों से जूझ रहा है; पिछले साल ही मोनू के मंझले भाई रामसागर की लंबी बीमारी के कारण मृत्यु हो गई थी। अब छोटे भाई की इस तरह अचानक मौत से मां आशा और भाइयों का रो-रोकर बुरा हाल है। मोनू का दूसरा भाई सोनू अपनी मां के साथ मड़ियांव के फजुल्लागंज इलाके में रहता है और भुट्टा बेचकर परिवार की मदद करता है।

मृतक के भाई श्यामू ने पुलिस प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है। उसने मांग की है कि मनकामेश्वर मंदिर और आसपास के रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जाए ताकि उस कातिल वाहन और उसके चालक की पहचान हो सके। परिजनों का कहना है कि यह महज एक दुर्घटना नहीं बल्कि लापरवाही और क्रूरता का मामला है, क्योंकि चालक ने युवक के फंसने के बावजूद गाड़ी नहीं रोकी।

हसनगंज पुलिस के मुताबिक, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चलाने और गैर-इरादतन हत्या की धाराओं में मामला दर्ज किया जा रहा है। पुलिस इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि वाहन के नंबर का पता लगाया जा सके।

मुस्कान सिंह

लेखक के बारे में

मुस्कान सिंह

रिपोर्टर

सम्बंधित खबर

विज्ञापन

विज्ञापन

Logo

Office Address:Bargadi Magath BKT, Lucknow, (227202)

Contact Us :+91 9415122881

Email:bmaassociation24@gmail.com

Subscribe Now
Youtube

BMA7

Follow Us

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright BMA7 2025. All rights reserved.