नशे की समस्या ने ली एक और जान, क्षेत्र में शोक की लहर
शियाना थाना क्षेत्र के किला मोहम्मदी इलाके में बुधवार को एक दुखद घटना सामने आई। यहाँ एक 30 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गई। परिजनों के अनुसार, युवक लंबे समय से नशे की लत से जूझ रहा था, जिसके कारण वह मानसिक तनाव में था।
lucknow
3:37 PM, May 7, 2026
Share:


नशे की हालत में युवक फंदे से लटका सौ0 google
लखनऊ। के आशियाना थाना क्षेत्र के किला मोहम्मदी इलाके में बुधवार को एक दुखद घटना सामने आई। यहाँ एक 30 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गई। परिजनों के अनुसार, युवक लंबे समय से नशे की लत से जूझ रहा था, जिसके कारण वह मानसिक तनाव में था।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, किला मोहम्मदी निवासी 30 वर्षीय योगेश अवस्थी एक निजी संस्थान में कार्यरत थे।मृतक अविवाहित थे उनके भाई आशुतोष ने बताया कि, योगेश नशे की गंभीर लत का शिकार थे। इस समस्या के कारण उनका काम और व्यक्तिगत जीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा था। बुधवार को जब काफी देर तक योगेश के कमरे में कोई हलचल नहीं हुई, तो परिजनों ने अनहोनी की आशंका में जांच की।अचेत अवस्था में पाए जाने पर परिजन उन्हें तत्काल लोक बंधु अस्पताल ले गए, जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस और स्थानीय प्रशासन इस मामले की जांच कर रहे हैं। यह घटना समाज में बढ़ती नशे की लत और उसके घातक परिणामों की ओर ध्यान आकर्षित करती है। विशेषज्ञों का कहना है कि नशा न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को हानि पहुँचाता है, बल्कि व्यक्ति को गहरे अवसाद की ओर भी ले जाता है।

लेखक के बारे में
मुस्कान सिंह
रिपोर्टर