ब्रेकिंग न्यूज़
UP - गाजियाबाद में निवेश के नाम पर डॉक्टर समेत दो से ठगे 34.25 लाख रुपये, केस दर्जUP - गाजियाबाद में युवक की मौत मामले में डॉक्टर पर लगाया लापरवाही का आरोपUP - गाजियाबाद में महिला को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में पति गिरफ्तारUP - गाजियाबाद में परिवहन मंत्री के सामने उठा स्कूली वाहनों में ओवरलोडिंग का मुद्दाUP - गाजियाबाद में गर्मी की छुट्टी मनाने मामा के घर आई किशोरी लापताUP - गाजियाबाद में ट्रक की टक्कर से पलटा ई-रिक्शा, वृद्ध की मौतUP - गाजियाबाद में सोम बाजार में गोली चलाने वाले दो गिरफ्तारUP - गाजियाबाद में बुजुर्ग के हत्यारोपी बेटे की तलाश में धूल फांक रही पुलिसUP - गाजियाबाद में घर से लापता मासूम का मिला शव, मामा पर दुष्कर्म के बाद हत्या का आरोपUP - गाजियाबाद में शादी तय होने पर छोड़ा घर, कहा- जितना खर्च किया दे दूंगीUP - गाजियाबाद में हेरिटेज रन में एलआर कॉलेज के छात्र ने पूरी की हाफ मैराथॉन UP - नोएडा में सैलरी बढ़ाने की मांग को लेकर जबरदस्त प्रदर्शनUP - गाजियाबाद में निवेश के नाम पर डॉक्टर समेत दो से ठगे 34.25 लाख रुपये, केस दर्जUP - गाजियाबाद में युवक की मौत मामले में डॉक्टर पर लगाया लापरवाही का आरोपUP - गाजियाबाद में महिला को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में पति गिरफ्तारUP - गाजियाबाद में परिवहन मंत्री के सामने उठा स्कूली वाहनों में ओवरलोडिंग का मुद्दाUP - गाजियाबाद में गर्मी की छुट्टी मनाने मामा के घर आई किशोरी लापताUP - गाजियाबाद में ट्रक की टक्कर से पलटा ई-रिक्शा, वृद्ध की मौतUP - गाजियाबाद में सोम बाजार में गोली चलाने वाले दो गिरफ्तारUP - गाजियाबाद में बुजुर्ग के हत्यारोपी बेटे की तलाश में धूल फांक रही पुलिसUP - गाजियाबाद में घर से लापता मासूम का मिला शव, मामा पर दुष्कर्म के बाद हत्या का आरोपUP - गाजियाबाद में शादी तय होने पर छोड़ा घर, कहा- जितना खर्च किया दे दूंगीUP - गाजियाबाद में हेरिटेज रन में एलआर कॉलेज के छात्र ने पूरी की हाफ मैराथॉन UP - नोएडा में सैलरी बढ़ाने की मांग को लेकर जबरदस्त प्रदर्शन
बड़ी खबर/न्यूज़/drain broke during construction letter to mla to investigate corruption

निर्माण के दौरान ही टूट गया नाला, भ्रष्टाचार की जांच को विधायक को पत्र

नगर पंचायत बख्शी का तालाब अंतर्गत वार्ड नंबर–8 तरहिया में चल रहे सीसी नाला निर्माण कार्य ने अब राजनीतिक रंग ले लिया है। निर्माण कार्य के दौरान ही नाले का कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त हो जाना न सिर्फ कार्य की गुणवत्ता पर सवाल खड़े कर रहा है, बल्कि नगर पंचायत की कार्यप्रणाली और प्रशासनिक निगरानी को भी कटघरे में खड़ा कर रहा है।गौरतलब है कि प्रदेश में भाजपा की सरकार है और स्थानीय विधायक योगेश शुक्ला है

लखनऊ

3:25 PM, Feb 3, 2026

Share:

निर्माण के दौरान ही टूट गया नाला, भ्रष्टाचार की जांच को विधायक को पत्र
logo

निर्माण के दौरान ही टूटा सीसी नाला फोटो सौ.bma7

Latest खबरों के लिए फॉलो करें:

Yt Icon

उत्तर प्रदेश।लखनऊ।  बख्शी का तालाब अंतर्गत वार्ड नंबर–8 तरहिया में चल रहे सीसी नाला निर्माण कार्य ने अब राजनीतिक रंग ले लिया है। निर्माण कार्य के दौरान ही नाले का कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त हो जाना न सिर्फ कार्य की गुणवत्ता पर सवाल खड़े कर रहा है, बल्कि नगर पंचायत की कार्यप्रणाली और प्रशासनिक निगरानी को भी कटघरे में खड़ा कर रहा है।गौरतलब है कि प्रदेश में भाजपा की सरकार है और स्थानीय विधायक योगेश शुक्ला भी भाजपा से हैं, जबकि नगर पंचायत अध्यक्ष समाजवादी पार्टी से जुड़े हुए हैं। ऐसे में नाला निर्माण में सामने आई अनियमितताओं को लेकर भाजपा के ही मंडल अध्यक्ष संदीप यादव द्वारा विधायक को पत्र लिखकर भ्रष्टाचार की जांच की मांग ने सियासी हलकों में हलचल मचा दी है।

भाजपा नेता ने उठाए सवाल, सपा अध्यक्ष वाली नगर पंचायत पर भ्रष्टाचार के आरोप

Img

नाला निर्माण में हुए भ्रष्टाचार की जांच के लिए विधायक योगेश शुक्ला को लिखा गया पत्र फोटो सौ.bma7

भाजपा मंडल अध्यक्ष संदीप यादव ने अपने पत्र में आरोप लगाया है कि नाला निर्माण में मानकों की अनदेखी कर घटिया सामग्री का प्रयोग किया गया, जिसका नतीजा यह है कि काम पूरा होने से पहले ही नाला टूटने लगा है। उन्होंने इसे सरकारी धन की खुली बर्बादी बताते हुए निष्पक्ष तकनीकी जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।इस पूरे मामले में नगर पंचायत प्रशासन की भूमिका भी सवालों के घेरे में है। निर्माण कार्य की निगरानी की जिम्मेदारी जहां नगर पंचायत अध्यक्ष पर बनती है, वहीं अधिशासी अधिकारी शैलेन्द्र पांडेय की कार्यशैली और निगरानी व्यवस्था को लेकर भी चर्चाएं तेज हो गई हैं।

Img

मानक विहीन बन रहा सीसी नाला का फोटो सौ.bma7

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यदि नाले की यही हालत रही तो बरसात में जलभराव और गंदगी की गंभीर समस्या उत्पन्न हो सकती है। लोगों ने मांग की है कि राजनीति से ऊपर उठकर निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच कराई जाए।राजनीतिक जानकारों की मानें तो यह मामला अब भाजपा सरकार में पारदर्शिता बनाम सपा शासित नगर पंचायत की जवाबदेही का मुद्दा बनता जा रहा है। भाजपा नेता द्वारा अपनी ही सरकार में जांच की मांग को ज़ीरो टॉलरेंस नीति के रूप में देखा जा रहा है।अब निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि विधायक स्तर से इस शिकायत पर कब और क्या कार्रवाई होती है, और क्या नाला निर्माण में हुई कथित धांधली की परतें खुल पाती हैं या नहीं।

राज प्रताप सिंह

लेखक के बारे में

राज प्रताप सिंह

वरिष्ठ संवाददाता

सम्बंधित खबर

विज्ञापन

विज्ञापन

Logo

Office Address:Bargadi Magath BKT, Lucknow, (227202)

Contact Us :+91 9415122881

Email:bmaassociation24@gmail.com

Subscribe Now
Youtube

BMA7

Follow Us

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright BMA7 2025. All rights reserved.