अरुणाचल प्रदेश से अयोध्या जा रही तीर्थयात्रियों की डबल डेकर बस हादसे का शिकार
लखनऊ के बख्शी का तालाब थाना क्षेत्र के किसान पथ पर अरुणाचल प्रदेश से अयोध्या जा रही तीर्थयात्रियों की एक डबल डेकर बस हादसे का शिकार हो गई। बताया जा रहा है कि, तेज रफ्तार लोडर ने बस को टक्कर मारी दी,लेकिन गनीमत रही कि, बस में सवार सभी तीर्थयात्री सुरक्षित हैं और कोई घायल नहीं हुआ। मगर टक्कर इतनी जोरदार थी कि, बस को काफी नुकसान पहुंचा है।
lucknow
1:03 PM, Apr 22, 2026
Share:


अरुणाचल प्रदेश से अयोध्या जा रही तीर्थयात्रियों की डबल डेकर बस हादसे का शिकार
उत्तर प्रदेश। लखनऊ के बख्शी का तालाब थाना क्षेत्र के किसान पथ पर अरुणाचल प्रदेश से अयोध्या जा रही तीर्थयात्रियों की एक डबल डेकर बस हादसे का शिकार हो गई। बताया जा रहा है कि, तेज रफ्तार लोडर ने बस को टक्कर मारी दी,लेकिन गनीमत रही कि, बस में सवार सभी तीर्थयात्री सुरक्षित हैं और कोई घायल नहीं हुआ। मगर टक्कर इतनी जोरदार थी कि, बस को काफी नुकसान पहुंचा है।
हादसे के बाद चालक फरार
बख्शी का तालाब के किसान पथ पर हुए इस हादसे के वक्त यात्रियों के बीच चीख-पुकार और दहशत का माहौल बन गया था।माहौल बन गया था।टक्कर के बाद लोडर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।हादसे के कारण किसान पथ पर कुछ समय के लिए यातायात बाधित रहा और जाम जैसी स्थिति बन गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया। जिसके बाद सबकुछ सामान्य हो गया।
यात्रियो में भारी आक्रोश
बताया जा रहा है कि,तेज रफ्तार लोडर की टक्कर इतनी जोरदार थी कि, सोते हुए यात्री अपनी सीटों से उछल गए। डबल डेकर बस होने के कारण ऊपर की सीटों पर बैठे लोग गिरने के डर से सहम गए। बस के क्षतिग्रस्त होते ही यात्री फौरन नीचे उतरने लगे, जिससे सड़क पर भीड़ जमा हो गई।लोडर चालक के मौके से भाग जाने के कारण वहां मौजूद लोगों और यात्रियों में काफी गुस्सा देखा गया।
पुलिस मौके पर माजूद
हादसा होते ही वहां मौजूद स्थानीय राहगीरों और यात्रियों ने शोर मचाया, जिसके तुरंत बाद स्थानीय पुलिस को 112 पर कॉल करे को सूचना दी गई।सूचना मिलते ही पुलिस की पेट्रोलिंग टीम और पीआरवी तत्काल मौके पर पहुंची। हादसे के कारण किसान पथ पर भीषण जाम लग गया था, जिसे पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद सुचारू कराया।
पुलिस की कार्रवाई
टक्कर मारने वाले लोडर का चालक वाहन छोड़कर मौके से भाग गया। पुलिस ने वाहन को अपने कब्जे में लेकर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश के लिए टीमें लगाई गई हैं।पुलिस ने सबसे पहले यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की। इस हादसे में कोई गंभीर रूप से घायल नहीं था, इसलिए यात्रियों को प्राथमिक सहायता देकर उनकी यात्रा के लिए वैकल्पिक व्यवस्था में सहयोग किया।क्षतिग्रस्त डबल डेकर बस को क्रेन या वैकल्पिक माध्यम से सड़क के किनारे हटवाया गया ताकि अन्य वाहनों को परेशानी न हो। फिलहाल पुलिस लोडर के रजिस्ट्रेशन नंबर के जरिए मालिक और फरार चालक की पहचान करने की कोशिश कर रही है।

लेखक के बारे में
मुस्कान सिंह
रिपोर्टर