मृतक किसान के परिजनों के लिए शासकीय मदद न मिलने पर तहसील में प्रदर्शन
लखनऊ के बख्शी का तालाब तहसील में बुधवार को महिला संगठन एपवा और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) लिबरेशन द्वारा प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन की अगुवाई कर रही महिला नेत्री कमला गौतम और जिला सचिव रमेश सेंगर ने आरोप लगाया कि, बराखेमपुर गांव निवासी किसान मुन्नूलाल की हत्या के बाद परिवार को आजतक जमीन का पटटा और बीमा राशि नही मिल सकी। इसकी मांग को लेकर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी
lucknow
8:34 PM, Jan 21, 2026
Share:


तहसील परिसर में संगठन के पदाधिकारी एसडीएम को ज्ञापन सौपते हुए सौ0 bma7in
उत्तर प्रदेश। लखनऊ के बख्शी का तालाब तहसील में बुधवार को महिला संगठन एपवा और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) लिबरेशन द्वारा प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन की अगुवाई कर रही महिला नेत्री कमला गौतम और जिला सचिव रमेश सेंगर ने आरोप लगाया कि, बराखेमपुर गांव निवासी किसान मुन्नूलाल की हत्या के बाद परिवार को आजतक जमीन का पटटा और बीमा राशि नही मिल सकी। इसकी मांग को लेकर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) लिबरेशन व एपवा महिला संगठन द्वारा तहसील परिसर में स्थित एसडीएम कार्यालय पर प्रदर्शन किया। इसके लिए एसडीएम को एक ज्ञापन सौपा गया है।
एसडीएम सहिल कुमार ने मदद पाने की बताई राह
प्रदर्शन की अगुवाई कर रही कमला गौतम और जिला सचिव रमेश सेंगर ने बताया कि,महिंगवा के बराखेमपुर गांव में 30 सितम्बर 2025 की रात मारपीट के मामले में घायल मुन्नूलाल की मौत हो गई। परिजनों ने दूसरे दिन पोस्टमार्टम के बाद उनके हत्यारोपियो की गिरफ्तारी को लेकर महिंगवा के पहाड़पुर चौराहे पर शव रखकर प्रदर्शन किया। जहां पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने पहुंचकर प्रदर्शन शान्त करवााया। परिजनों का कहना है कि,मृतक मुन्नूलाल के परिवार को जमीन का पटटा और किसान बीमा के तहत पांच लाख रुपये की धनराशि देने का आस्वासन दिया गया था। लेकिन मृतक के परिवार को अभी तक किसी प्रकार का सरकार से कोई मदद नही मिल सकी है।
किसान के परिवार को मदद दिलाने के लिए प्रदर्शन में यह हुए शामिल
इस प्रदर्शन में मृतक की पत्नी मुन्नी देवी,बेटा नीरज गौतम,सुभाष कुमार गौतम,मनीष कुमार गौतम,शिवनी गौतम,मनीषा गौतम,नन्हकू,ननकी,गुड़िया,सविता गौतम,सूरज कुमार गौतम,अखिलेश कुमार गौतम,राजेन्द्र कुमार,अजय कुमार गौतम, लवकुश गौतम कैलाश गौतम,जितेन्द्र कुमार गौतम,सचिन रावत शामिल हुए।

लेखक के बारे में
अनिल कुमार सिंह
वरिष्ठ संवाददाता