ब्रेकिंग न्यूज़
UP - गाजियाबाद में फैक्टरी का ताला तोड़कर लाखों का सामान चोरीUP - गाजियाबाद में निगम ने इंदिरापुरम में शुरू किया निर्माण कार्यUP - गाजियाबाद में माॅल में अवैध हुक्काबार पर छापा, चार गिरफ्तारUP - गाजियाबाद में कुत्ते ने किया हमला, तालाब में गिरा बुजुर्गUP - गाजियाबाद में नंदग्राम भूखंडीय योजना में 77 प्लॉटों पर 750 आवेदक UP - गाजियाबाद में देर रात खुले नाले में गिरने से गई मजदूर की जानUP - गाजियाबाद में घरेलू विवाद में की खुदकुशी की कोशिशUP - नोएडा में चाकू से वार कर बेरहमी से उतारा मौत के घाट UP - एयरपोर्ट के साथ ही टेक ऑफ करेगा नोएडा-ग्रेनो का विकास, बनेगा AI कॉरिडोरUP - नोएडा में उद्घाटन के लिए जेवर एयरपोर्ट पहुंचे पीएम मोदी, हवाई अड्डे का कर रहे निरीक्षणUP - गाजियाबाद में फैक्टरी का ताला तोड़कर लाखों का सामान चोरीUP - गाजियाबाद में निगम ने इंदिरापुरम में शुरू किया निर्माण कार्यUP - गाजियाबाद में माॅल में अवैध हुक्काबार पर छापा, चार गिरफ्तारUP - गाजियाबाद में कुत्ते ने किया हमला, तालाब में गिरा बुजुर्गUP - गाजियाबाद में नंदग्राम भूखंडीय योजना में 77 प्लॉटों पर 750 आवेदक UP - गाजियाबाद में देर रात खुले नाले में गिरने से गई मजदूर की जानUP - गाजियाबाद में घरेलू विवाद में की खुदकुशी की कोशिशUP - नोएडा में चाकू से वार कर बेरहमी से उतारा मौत के घाट UP - एयरपोर्ट के साथ ही टेक ऑफ करेगा नोएडा-ग्रेनो का विकास, बनेगा AI कॉरिडोरUP - नोएडा में उद्घाटन के लिए जेवर एयरपोर्ट पहुंचे पीएम मोदी, हवाई अड्डे का कर रहे निरीक्षण
बड़ी खबर/न्यूज़/dead fish thrown in gomti river were brought from the pond

गोमती नदी में फेंकी गई मरी मछलियां तालाब से लायी गई

लखनऊ के बख्शी का तालाब इलाके के इटौंजा स्थित हीरापुरवा के पास गोमती नदी में मरी मछलियां पास के गांव अकडरिया से लायी गई थी। मत्स्य पालक किसान रुपन की बेटी ने मछलियों को लेकर हंगामा बढ़ने की स्थित में कैबिनेट मंत्री मत्स्य डॉ संजय कुमार निषाद के सामने आकर यह स्वीकार कर किया है। उसने बताया कि,उसके पिता को पटटे में मिले पोखर में मछली पालन किया गया था। जो कि अकड़रिया गांव के बीच में है। इसी तालाब में प

lucknow

8:12 PM, Mar 24, 2026

Share:

 गोमती नदी में फेंकी गई मरी मछलियां तालाब से लायी गई
logo

Latest खबरों के लिए फॉलो करें:

Yt Icon

उत्तर प्रदेश। लखनऊ के बख्शी का तालाब इलाके के इटौंजा स्थित हीरापुरवा के पास गोमती नदी में मरी मछलियां पास के गांव अकडरिया से लायी गई थी। मत्स्य पालक किसान रुपन की बेटी ने मछलियों को लेकर हंगामा बढ़ने की स्थित में कैबिनेट मंत्री मत्स्य डॉ संजय कुमार निषाद के सामने आकर यह स्वीकार कर किया है। उसने बताया कि,उसके पिता को पटटे में मिले पोखर में मछली पालन किया गया था। जो कि अकड़रिया गांव के बीच में है। इसी तालाब में पूरे गांव का गंदा पानी आता है। इसकी वजह से रविवार को मछलियों के मरने का सिलसिला चालू हुआ। जो कि सोमवार तक चलता रहा। इस दौरान उसने छोटी नाव से लगभग दो कुंतल मछलियों का निकालकर साइकिल ठेलिया द्वारा गोमती नदी तक पहुंचा दिया और वहां पर पानी में फेंक दिया।

Img

गोमती नदी से निकालकर बाहर दबाई गई मछलियों को निवाला बनाते आवारा कुत्ते

पुलिस और मत्स्य विभाग की टीम ने विभागीय मंत्री के निरीक्षण के पहले गोमती से मछलियों को निकलवाकर पास ही गढढे में दबवा दिया।लेकिन जब विभागीय मंत्री मौके पर पहुंचे उस समय भी आवारा कुत्ते गढढे में दबाई गई मछलियों को खोदकर अपना पेट भरते देखे गए।जबकि गोमती के तेल बहाव में भारी मात्रा में मछलियां पानी में बहकर दूर निकल गई।

Img

गोमती नदी नही तालाब में प्रदूषण से मरी मछलियां

कैबिनेट मंत्री ने बताया कि,मछलियों की मौत प्रदूषण से हुई है। इसके लिए बोर्ड की टीम को तालाब,नदी से पानी का सैम्पल लेने के लिए कहा गया है। इसकी जांच करवाई जाएगी। इसके आलावा कठवारा गांव के पास ककरहा बाबा शिव मंदिर के पास थाई नूडल्स फैक्ट्री द्वारा विषैला पानी शिव मंदिर परिसर में फैलाया जा रहा है। वहां पर भी फैक्ट्री के भरे पानी का सैम्पल इकटठा करने का निर्देश दिया गया।

Img

सभी मत्स्य पटटा धारकों का प्रशिक्षण जरूरी—डॉ संजय कुमार निषाद

कैबिनेट मंत्री डॉ संजय कुमार निषाद ने विभाग के प्रमुख सचिव को निर्देशित किया है कि,प्रदेश में सभी पटटा धारक मत्स्य पालकों के लिए छह माह में एक बार प्रशिक्षण अनिवार्य करें। इसके साथ ही विभागीय हैचरियों से ही मछली बीज न लेकर बाहर से लेने वालों पर सख्ती करने की बात भी कही है।मौके पर मौजूद मत्स्य पालकों को उन्होने मछली पालन के टिप्स भी दिए।है। उन्होने कहा कि तालाब के आसपास ऐसी खेती को अपनाया जाए जिससे जल प्रदूषण को रोका जाए।

अनिल कुमार सिंह

लेखक के बारे में

अनिल कुमार सिंह

वरिष्ठ संवाददाता

सम्बंधित खबर

विज्ञापन

विज्ञापन

Logo

Office Address:Bargadi Magath BKT, Lucknow, (227202)

Contact Us :+91 9415122881

Email:bmaassociation24@gmail.com

Subscribe Now
Youtube

BMA7

Follow Us

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright BMA7 2025. All rights reserved.