मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 12 मार्च 2026 को अयोध्या दौरे पर रहेंगे
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 12 मार्च 2026 अयोध्या के दौरे पर रहेंगे। उनका यह दौरा 19 मार्च को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की प्रस्तावित यात्रा की तैयारियों का जायजा लेने के लिए निर्धारित है। बताया जा रहा है कि, मुख्यमंत्री राष्ट्रपति के दौरे के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था, प्रोटोकॉल और अन्य प्रबंधों की समीक्षा करेंगे।
ayodhya
1:44 PM, Mar 11, 2026
Share:


photo by - google
उत्तर प्रदेश।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 12 मार्च 2026 अयोध्या के दौरे पर रहेंगे। उनका यह दौरा 19 मार्च को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की प्रस्तावित यात्रा की तैयारियों का जायजा लेने के लिए निर्धारित है। बताया जा रहा है कि, मुख्यमंत्री राष्ट्रपति के दौरे के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था, प्रोटोकॉल और अन्य प्रबंधों की समीक्षा करेंगे।
अधिकारियों के साथ बैठक
सीएम जिला प्रशासन और पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों को अंतिम रूप देंगे।उन्होंने नवरात्रि और राष्ट्रपति के आगमन से पहले मंदिरों और धार्मिक स्थलों के आसपास विशेष सफाई अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं।
ये भी पढ़ें: सारस की उड़ान बनी नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की पहचान
19 मार्च को राष्ट्रपति का कार्यक्रम
ष्ट्रपति राम मंदिर निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले लगभग 400 श्रमिकों को सम्मानित करेंगी।वह राम मंदिर की दूसरी मंजिल पर श्री राम यंत्र की स्थापना और अन्य वैदिक अनुष्ठानों में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी।यह दौरा हिंदू नव वर्ष के अवसर पर हो रहा है।राष्ट्रपति मंदिर परिसर में लगभग साढ़े तीन से चार घंटे का समय बिताएंगी।

लेखक के बारे में
मुस्कान सिंह
रिपोर्टर