CM योगी आगामी त्यौहारों के संबंध में क़ानून व्यवस्था पर करेंगे समीक्षा बैठक
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार रात 9 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कानून-व्यवस्था की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक करेंगे। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी त्योहारों, विशेष रूप से होली और महाशिवरात्रि, के दौरान सुरक्षा और शांति व्यवस्था सुनिश्चित करना है। जिसको लेकर लोगो के बीच तेजी से चर्चा बनी हुई है।
lucknow
3:08 PM, Feb 28, 2026
Share:


photo by- google
उत्तर प्रदेश। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार रात 9 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कानून-व्यवस्था की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक करेंगे। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी त्योहारों, विशेष रूप से होली और महाशिवरात्रि, के दौरान सुरक्षा और शांति व्यवस्था सुनिश्चित करना है। जिसको लेकर लोगो के बीच तेजी से चर्चा बनी हुई है।
अधिकारियों की भागीदारी
बताया जा रहा है कि,बैठक में प्रदेश के सभी मंडलायुक्तों, जिलाधिकारियों, पुलिस आयुक्तों और पुलिस अधीक्षकों के साथ-साथ थाना स्तर तक के फील्ड अधिकारियों के जुड़ने की संभावना है।: सीएम ने पहले ही स्पष्ट कर दिया है कि त्योहारों के दौरान शांति बिगाड़ने वाले अराजक तत्वों के खिलाफ 'जीरो टॉलरेंस' की नीति अपनाई जाएगी और किसी भी नई परंपरा की अनुमति नहीं दी जाएगी।
ये भी पढ़ें: सारस की उड़ान बनी नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की पहचान
सुरक्षा के लिए इंतजाम
वेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती और फुट पेट्रोलिंग बढ़ाना और सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी निगरानी रखना होगा। होली के दौरान होलिका दहन केवल पारंपरिक स्थलों पर सुनिश्चित करना और सड़कों के बीचों-बीच नहीं करना होगा।कानून-व्यवस्था के साथ-साथ मुख्यमंत्री परीक्षाओं की शुचिता और सार्वजनिक शिकायतों के त्वरित निस्तारण पर भी जोर दे सकते हैं।

लेखक के बारे में
मुस्कान सिंह
रिपोर्टर