ब्रेकिंग न्यूज़
UP - गाजियाबाद में फैक्टरी का ताला तोड़कर लाखों का सामान चोरीUP - गाजियाबाद में निगम ने इंदिरापुरम में शुरू किया निर्माण कार्यUP - गाजियाबाद में माॅल में अवैध हुक्काबार पर छापा, चार गिरफ्तारUP - गाजियाबाद में कुत्ते ने किया हमला, तालाब में गिरा बुजुर्गUP - गाजियाबाद में नंदग्राम भूखंडीय योजना में 77 प्लॉटों पर 750 आवेदक UP - गाजियाबाद में देर रात खुले नाले में गिरने से गई मजदूर की जानUP - गाजियाबाद में घरेलू विवाद में की खुदकुशी की कोशिशUP - नोएडा में चाकू से वार कर बेरहमी से उतारा मौत के घाट UP - एयरपोर्ट के साथ ही टेक ऑफ करेगा नोएडा-ग्रेनो का विकास, बनेगा AI कॉरिडोरUP - नोएडा में उद्घाटन के लिए जेवर एयरपोर्ट पहुंचे पीएम मोदी, हवाई अड्डे का कर रहे निरीक्षणUP - गाजियाबाद में फैक्टरी का ताला तोड़कर लाखों का सामान चोरीUP - गाजियाबाद में निगम ने इंदिरापुरम में शुरू किया निर्माण कार्यUP - गाजियाबाद में माॅल में अवैध हुक्काबार पर छापा, चार गिरफ्तारUP - गाजियाबाद में कुत्ते ने किया हमला, तालाब में गिरा बुजुर्गUP - गाजियाबाद में नंदग्राम भूखंडीय योजना में 77 प्लॉटों पर 750 आवेदक UP - गाजियाबाद में देर रात खुले नाले में गिरने से गई मजदूर की जानUP - गाजियाबाद में घरेलू विवाद में की खुदकुशी की कोशिशUP - नोएडा में चाकू से वार कर बेरहमी से उतारा मौत के घाट UP - एयरपोर्ट के साथ ही टेक ऑफ करेगा नोएडा-ग्रेनो का विकास, बनेगा AI कॉरिडोरUP - नोएडा में उद्घाटन के लिए जेवर एयरपोर्ट पहुंचे पीएम मोदी, हवाई अड्डे का कर रहे निरीक्षण
बड़ी खबर/न्यूज़/cm yogi takes cognizance of youtuber salim s case orders for strict action

यूट्यूबर सलीम के मामले का CM योगी ने लिया संज्ञान, कड़ी कार्रवाई के निर्देश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गाजियाबाद में यूट्यूबर सलीम वास्तिक पर हुए जानलेवा हमले का संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा है कि प्रदेश में आतंक फैलाने और कानून-व्यवस्था के साथ खिलवाड़ करने वालों के लिए कोई जगह नहीं है। उन्होंने पुलिस प्रशासन को आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित करने और मामले की निष्पक्ष जांच करने के निर्देश दिए हैं।

lucknow

5:22 PM, Feb 28, 2026

Share:

यूट्यूबर सलीम के मामले का CM योगी ने लिया संज्ञान, कड़ी कार्रवाई के निर्देश
logo

यूट्यूबर सलीम के मामले का CM योगी ने लिया संज्ञान by-bma7.in

Latest खबरों के लिए फॉलो करें:

Yt Icon

उत्तर प्रदेश। लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गाजियाबाद में यूट्यूबर सलीम वास्तिक पर हुए जानलेवा हमले का संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा है कि प्रदेश में आतंक फैलाने और कानून-व्यवस्था के साथ खिलवाड़ करने वालों के लिए कोई जगह नहीं है। उन्होंने पुलिस प्रशासन को आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित करने और मामले की निष्पक्ष जांच करने के निर्देश दिए हैं।

कार्यालय में हमला

गौरतलब है कि, शुक्रवार सुबह लोनी क्षेत्र के अल्वी नगर निवासी सलीम वास्तिक पर अली गार्डन कॉलोनी स्थित उनके कार्यालय में हमला किया गया था। जानकारी के अनुसार, बाइक सवार दो अज्ञात हमलावर सलीम के दफ्तर में घुसे और चाकुओं से उनके गले व पेट में कई वार किए। गंभीर रूप से घायल सलीम को तत्काल दिल्ली के गुरु तेग बहादुर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका ऑपरेशन किया गया। परिजनों के अनुसार, सलीम की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है।

पांच लोगों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज

इस मामले में सलीम के बेटे उस्मान की तहरीर पर शक के आधार पर पांच लोगों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज की गई है। आरोपियों में एआईएमआईएम नेता अजगर, अशरफ, शाहरुख, सोनू तथा भाटी बिल्डर शामिल हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दस विशेष टीमें गठित की गई हैं। इन टीमों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, ताकि फरार आरोपितों तक शीघ्र पहुंचा जा सके। बीती रात पुलिस ने चार स्थानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की। इनमें दो ठिकाने दिल्ली और दो गाजियाबाद में थे। छापेमारी के दौरान कुछ अहम सुराग हाथ लगे हैं, जिनके आधार पर दबिश और तेज कर दी गई है।

पुलिस अधिकारियों के द्वारा दी गई जानकारी

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि, हमले के पीछे संभावित रंजिश, वैचारिक मतभेद और अन्य कारणों की भी जांच की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और तकनीकी साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। प्रशासन ने क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर सतर्कता बढ़ा दी है। मुख्यमंत्री के सख्त रुख के बाद पुलिस कार्रवाई तेज कर दी गई है। प्रदेश सरकार ने दोहराया है कि कानून का राज सर्वोपरि है और किसी भी प्रकार की हिंसा या असामाजिक गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

मुस्कान सिंह

लेखक के बारे में

मुस्कान सिंह

रिपोर्टर

सम्बंधित खबर

विज्ञापन

विज्ञापन

Logo

Office Address:Bargadi Magath BKT, Lucknow, (227202)

Contact Us :+91 9415122881

Email:bmaassociation24@gmail.com

Subscribe Now
Youtube

BMA7

Follow Us

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright BMA7 2025. All rights reserved.