ब्रेकिंग न्यूज़
UP - कानपुर और प्रयागराज में सबसे तेज रही लू, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्टUP - कानपुर में प्रेमी की संवेदनहीनता का हाईवे पर अंत, मां की लाश के पास बिलखते रहे दो मासूमUP - सोनभद्र में 103 मस्जिदों, 39 ईदगाहों में अदा की गई बकरीद की नमाज; ईदगाह पहुंचे डीएम व एसपीUP - वाराणसी में बीएचयू के डालमिया हॉस्टल में खाने में निकली छिपकली, आठ छात्र अस्पताल भेजे गएUP - वाराणसी में असलहा दिखाने के दौरान पुलिस पर फायरिंग, बदमाश को घायल कर किया गिरफ्तार UP - गोरखपुर में बाघागाड़ा-सिक्टौर फोरलेन पर दो ट्रकों में भीषण टक्कर, दो की जिंदा जलकर मौतUP - गोरखपुर में 26 वर्षीय युवक में महिलाओं जैसा होने लगा विकास, पत्नी छोड़कर गई मायकेUP - गोरखपुर में अलग-अलग मस्जिदों में हजारों ने पढ़ी बकरीद की नमाज, मांगी मुल्क में अमन की दुआUP - गोरखपुर में फोरलेन पर ट्रक-डंपर में भीषण भिड़ंत, लगी आग- चालक और क्लीनर जिंदा जलेKarnataka - सिद्धारमैया ने नाश्ता बैठक में सीएम पद छोड़ने का एलान किया UP - गाजियाबाद में अभय खंड में कूड़े की आग बिजली लाइन तक पहुंची, आपूर्ति बाधितUP - गाजियाबाद में जमीन का सौदा कर 40 लाख रुपये हड़पे, मामला दर्जUP - गाजियाबाद में बेसमेंट में चार्जिंग पर लगी ईवी कार में लगी आग,धुआं भरने से लोग फंसेUP - गाजीपुर में गांवों में चल रहे विकास कार्य बाधित नहीं होंगे, योजनाओं को मिलेगी गतिUP - गाजीपुर में हमीद सेतु पर आज नियंत्रित रहेगा यातायात, बेयरिंग की जांच होगीUP - गाजीपुर में जनगणना में तेजी लाने के निर्देश अब होगी दिन में तीन बार निगरानीUP - गाजीपुर में भदसा गांव में राशन वितरण ठप, वैकल्पिक व्यवस्था की मांगUP - गाजीपुर में बंद पड़े स्कूल में मिला का युवक शव, दुर्गंध आने पर पहुंचे थे लोग; परिजन बोले- हत्या की गई हैUP - वाराणसी में अपने बेटे को बचाने के लिए मां ने गंगा में फेंकी साड़ी, तीन मिनट में डूब गया युवकUP - अमेठी से सपा विधायक महाराजी प्रजापति के घर पर दबंगों का हमलाUP - गाजियाबाद में आग से 15 झुग्गियां जलीं, 5 वाहन और एक खोखा जला, जनहानि नहींUP - गाजियाबाद में बिजली समस्याओं को लेकर केबिनेट मंत्री ने की समीक्षा बैठकUP - गाजियाबाद में खराब श्रेणी में पहुंची हवा, एक्यूआई 311UP - गाजियाबाद में कंगन उतरवाकर थमा गए रद्दीUP - गोरखपुर में बुलेट सवार दबंगों ने ड्राइवर को पीटा, शीशा तोड़ लगाई आग- गांव में तनावUP - दिल्ली से गोरखपुर जा रही बस उन्नाव में पलटी, बिहार पुलिस के दरोगा समेत 7 की मौतUP - वाराणसी में ज्ञानवापी केस की आठ जुलाई को सुनवाई, मनीष हत्याकांड में पत्नी देगी धरनाUP - में टैंक में गिरने से सात वर्षीय मासूम की मौतUP - ट्रक से टकराई कैंची धाम से लाैट रही कार, चंदौली, बलिया, गाजीपुर और मिर्जापुर के चार लोगों की मौत; तीन घायलUP - 'कॉकरोच जनता पार्टी' के खिलाफ याचिका पर CJI सूर्यकांत का बड़ा बयानUP - गाजियाबाद में महापौर ने बिल्डर भवन निर्माण पर दिए जांच के निर्देशUP - गाजियाबाद में बाइकों की भिड़ंत में कबाड़ व्यापारी घायलUP - गाजियाबाद में गली में खेल रहे दो साल के मासूम को बाइक सवार ने मारी टक्करUP - गाजियाबाद में आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत और समाधान समारोह की तैयारी शुरूUP - गाजियाबाद में मुरादनगर में किसानों का प्रदर्शन, मोदीनगर में बिजलीघर पर हंगामाUP - वाराणसी में जमीन बंटवारे के तीन दिन बाद दंपती की मौतUP - लखनऊ में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, एक हफ्ते में चौथी बार बढ़े दामUP - बाराबंकी में घर के बाहर सो रहे परिवार पर चढ़ा डंपर, पिता के साथ दो बेटे और बेटी की मौतUP - भीषण गर्मी में बिजली कटौती का कहर, सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों ने सरकार पर दबाव बढ़ायाCHINA - चीन की कोयला खदान में भीषण हादसा, गैस विस्फोट में गई 82 लोगों की जाUP - बलिया में प्रोफेसर नरेंद्र कुमार शुक्ला होंगे जेएनसीयू के नए कुलपतिUP - बलिया में रुपये के लिए अस्पताल पर शव रोकने का आरोपUP - बलिया में छात्र ने उम्र घटाकर दो बार पास किया हाईस्कूलUP - बलिया में ई-रिक्शा में महिला का पर्स चोरी करने में बिहार की चार महिलाएं गिरफ्तारUP - बलिया में एमडी ने किया निरीक्षण जेई को किया निलंबितUP - बलिया में गंगा नदी में स्नान करते समय युवक की डूबकर मौतUP - बलिया में बस और बाइक की टक्कर, दो लोग घायलUP - बलिया में 120 गांवों में रात में हर घंटे कटौती, दिन भर ट्रिपिंगUP - कोर्ट से बरी बलिया के राज सिंह बोले- बंगाल पुलिस ने प्रताड़ित किया, कहा- झूठ बोलोगे तो गोली मार देंगेUP - भीषण गर्मी ने बढ़ाया कई शहरों का पारा, 45 डिग्री के पार तापमानUP - बहराइच में लाठीचार्ज के विरोध में अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शनUP - बहराइच में डीसीएम की टक्कर से बुआ की मौत, भतीजा घायलUP - बहराइच में ट्रक की टक्कर से पति की मौत, पत्नी घायलUP - बहराइच में बेटी की हत्या में पिता को आजीवन कारावासUP - बहराइच में सगे चाचा ने नौ माह की भतीजी का घोंट दिया गलाUP - सीतापुर में पत्नी की धारदार हथियार से हत्या के बाद पति ने लगाई फांसी, एक साल पहले हुई थी शादीUP - बहराइच में बेटे को बचाने के लिए तेंदुए से 10 मिनट तक भिड़ी महिला, हमले में तीन लोग घायल, गांव में दहशतUP - सीएम योगी बोले- विभाग व ठेकेदारों की गलती के लिए जनप्रतिनिधि जिम्मेदार नहीं, पीडब्ल्यूडी को सख्त चेतावनीUP - लखनऊ में बड़े मंगल के भंडारे और मोहर्रम के जुलूस के लिए भी लेनी होगी अनुमति UP - नीट पेपर लीक के खिलाफ जयपुर में बवालUP - दहेज हत्या मामले में पति को 10 साल का कठोर कारावासUP - नेशनल हाईवे पर अलग-अलग तीन हादसों में दो की मौत, छह घायलUP - अमरोह में दहेज के लिए पति ने दिया तीन तलाक, UP - अमरोह में बैंक अधिकारियों व राजस्व कर्मियों पर धोखाधड़ी और उत्पीड़न का आरोपUP - अमरोह में भाजपा तैयार करा रही विधायकों-प्रमुख दावेदारों का रिपोर्ट कार्ड UP - अमरोह में महिला अस्पताल में बच्चा चोरी का शोर, दो आरोपी पुलिस को सौंपेUP - अमरोह में हाईवे पर अज्ञात वाहन में घुसी कार, चालक समेत चार युवकों की मौत; दो युवक घायल UP - मुरादाबाद में मिट्टी खोदते समय ढांग धंसी, दो महिलाओं की जान गईUP - अमरोह में हाईवे पर अज्ञात वाहन में घुसी कार, चालक समेत चार युवकों की मौत; दो युवक घायलUP - देहरादून के अस्पताल में लगी आग; पीएम मोदी के इटली दौरे की तस्वीरेंUP - कानपुर और प्रयागराज में सबसे तेज रही लू, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्टUP - कानपुर में प्रेमी की संवेदनहीनता का हाईवे पर अंत, मां की लाश के पास बिलखते रहे दो मासूमUP - सोनभद्र में 103 मस्जिदों, 39 ईदगाहों में अदा की गई बकरीद की नमाज; ईदगाह पहुंचे डीएम व एसपीUP - वाराणसी में बीएचयू के डालमिया हॉस्टल में खाने में निकली छिपकली, आठ छात्र अस्पताल भेजे गएUP - वाराणसी में असलहा दिखाने के दौरान पुलिस पर फायरिंग, बदमाश को घायल कर किया गिरफ्तार UP - गोरखपुर में बाघागाड़ा-सिक्टौर फोरलेन पर दो ट्रकों में भीषण टक्कर, दो की जिंदा जलकर मौतUP - गोरखपुर में 26 वर्षीय युवक में महिलाओं जैसा होने लगा विकास, पत्नी छोड़कर गई मायकेUP - गोरखपुर में अलग-अलग मस्जिदों में हजारों ने पढ़ी बकरीद की नमाज, मांगी मुल्क में अमन की दुआUP - गोरखपुर में फोरलेन पर ट्रक-डंपर में भीषण भिड़ंत, लगी आग- चालक और क्लीनर जिंदा जलेKarnataka - सिद्धारमैया ने नाश्ता बैठक में सीएम पद छोड़ने का एलान किया UP - गाजियाबाद में अभय खंड में कूड़े की आग बिजली लाइन तक पहुंची, आपूर्ति बाधितUP - गाजियाबाद में जमीन का सौदा कर 40 लाख रुपये हड़पे, मामला दर्जUP - गाजियाबाद में बेसमेंट में चार्जिंग पर लगी ईवी कार में लगी आग,धुआं भरने से लोग फंसेUP - गाजीपुर में गांवों में चल रहे विकास कार्य बाधित नहीं होंगे, योजनाओं को मिलेगी गतिUP - गाजीपुर में हमीद सेतु पर आज नियंत्रित रहेगा यातायात, बेयरिंग की जांच होगीUP - गाजीपुर में जनगणना में तेजी लाने के निर्देश अब होगी दिन में तीन बार निगरानीUP - गाजीपुर में भदसा गांव में राशन वितरण ठप, वैकल्पिक व्यवस्था की मांगUP - गाजीपुर में बंद पड़े स्कूल में मिला का युवक शव, दुर्गंध आने पर पहुंचे थे लोग; परिजन बोले- हत्या की गई हैUP - वाराणसी में अपने बेटे को बचाने के लिए मां ने गंगा में फेंकी साड़ी, तीन मिनट में डूब गया युवकUP - अमेठी से सपा विधायक महाराजी प्रजापति के घर पर दबंगों का हमलाUP - गाजियाबाद में आग से 15 झुग्गियां जलीं, 5 वाहन और एक खोखा जला, जनहानि नहींUP - गाजियाबाद में बिजली समस्याओं को लेकर केबिनेट मंत्री ने की समीक्षा बैठकUP - गाजियाबाद में खराब श्रेणी में पहुंची हवा, एक्यूआई 311UP - गाजियाबाद में कंगन उतरवाकर थमा गए रद्दीUP - गोरखपुर में बुलेट सवार दबंगों ने ड्राइवर को पीटा, शीशा तोड़ लगाई आग- गांव में तनावUP - दिल्ली से गोरखपुर जा रही बस उन्नाव में पलटी, बिहार पुलिस के दरोगा समेत 7 की मौतUP - वाराणसी में ज्ञानवापी केस की आठ जुलाई को सुनवाई, मनीष हत्याकांड में पत्नी देगी धरनाUP - में टैंक में गिरने से सात वर्षीय मासूम की मौतUP - ट्रक से टकराई कैंची धाम से लाैट रही कार, चंदौली, बलिया, गाजीपुर और मिर्जापुर के चार लोगों की मौत; तीन घायलUP - 'कॉकरोच जनता पार्टी' के खिलाफ याचिका पर CJI सूर्यकांत का बड़ा बयानUP - गाजियाबाद में महापौर ने बिल्डर भवन निर्माण पर दिए जांच के निर्देशUP - गाजियाबाद में बाइकों की भिड़ंत में कबाड़ व्यापारी घायलUP - गाजियाबाद में गली में खेल रहे दो साल के मासूम को बाइक सवार ने मारी टक्करUP - गाजियाबाद में आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत और समाधान समारोह की तैयारी शुरूUP - गाजियाबाद में मुरादनगर में किसानों का प्रदर्शन, मोदीनगर में बिजलीघर पर हंगामाUP - वाराणसी में जमीन बंटवारे के तीन दिन बाद दंपती की मौतUP - लखनऊ में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, एक हफ्ते में चौथी बार बढ़े दामUP - बाराबंकी में घर के बाहर सो रहे परिवार पर चढ़ा डंपर, पिता के साथ दो बेटे और बेटी की मौतUP - भीषण गर्मी में बिजली कटौती का कहर, सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों ने सरकार पर दबाव बढ़ायाCHINA - चीन की कोयला खदान में भीषण हादसा, गैस विस्फोट में गई 82 लोगों की जाUP - बलिया में प्रोफेसर नरेंद्र कुमार शुक्ला होंगे जेएनसीयू के नए कुलपतिUP - बलिया में रुपये के लिए अस्पताल पर शव रोकने का आरोपUP - बलिया में छात्र ने उम्र घटाकर दो बार पास किया हाईस्कूलUP - बलिया में ई-रिक्शा में महिला का पर्स चोरी करने में बिहार की चार महिलाएं गिरफ्तारUP - बलिया में एमडी ने किया निरीक्षण जेई को किया निलंबितUP - बलिया में गंगा नदी में स्नान करते समय युवक की डूबकर मौतUP - बलिया में बस और बाइक की टक्कर, दो लोग घायलUP - बलिया में 120 गांवों में रात में हर घंटे कटौती, दिन भर ट्रिपिंगUP - कोर्ट से बरी बलिया के राज सिंह बोले- बंगाल पुलिस ने प्रताड़ित किया, कहा- झूठ बोलोगे तो गोली मार देंगेUP - भीषण गर्मी ने बढ़ाया कई शहरों का पारा, 45 डिग्री के पार तापमानUP - बहराइच में लाठीचार्ज के विरोध में अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शनUP - बहराइच में डीसीएम की टक्कर से बुआ की मौत, भतीजा घायलUP - बहराइच में ट्रक की टक्कर से पति की मौत, पत्नी घायलUP - बहराइच में बेटी की हत्या में पिता को आजीवन कारावासUP - बहराइच में सगे चाचा ने नौ माह की भतीजी का घोंट दिया गलाUP - सीतापुर में पत्नी की धारदार हथियार से हत्या के बाद पति ने लगाई फांसी, एक साल पहले हुई थी शादीUP - बहराइच में बेटे को बचाने के लिए तेंदुए से 10 मिनट तक भिड़ी महिला, हमले में तीन लोग घायल, गांव में दहशतUP - सीएम योगी बोले- विभाग व ठेकेदारों की गलती के लिए जनप्रतिनिधि जिम्मेदार नहीं, पीडब्ल्यूडी को सख्त चेतावनीUP - लखनऊ में बड़े मंगल के भंडारे और मोहर्रम के जुलूस के लिए भी लेनी होगी अनुमति UP - नीट पेपर लीक के खिलाफ जयपुर में बवालUP - दहेज हत्या मामले में पति को 10 साल का कठोर कारावासUP - नेशनल हाईवे पर अलग-अलग तीन हादसों में दो की मौत, छह घायलUP - अमरोह में दहेज के लिए पति ने दिया तीन तलाक, UP - अमरोह में बैंक अधिकारियों व राजस्व कर्मियों पर धोखाधड़ी और उत्पीड़न का आरोपUP - अमरोह में भाजपा तैयार करा रही विधायकों-प्रमुख दावेदारों का रिपोर्ट कार्ड UP - अमरोह में महिला अस्पताल में बच्चा चोरी का शोर, दो आरोपी पुलिस को सौंपेUP - अमरोह में हाईवे पर अज्ञात वाहन में घुसी कार, चालक समेत चार युवकों की मौत; दो युवक घायल UP - मुरादाबाद में मिट्टी खोदते समय ढांग धंसी, दो महिलाओं की जान गईUP - अमरोह में हाईवे पर अज्ञात वाहन में घुसी कार, चालक समेत चार युवकों की मौत; दो युवक घायलUP - देहरादून के अस्पताल में लगी आग; पीएम मोदी के इटली दौरे की तस्वीरें
बड़ी खबर/न्यूज़/cm yogi inaugurated the renovated bdo office in jangal kauria block

जंगल कौड़िया ब्लॉक में पुनर्निर्मित बीडीओ कार्यालय का सीएम योगी ने किया उद्घाटन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को जंगल कौड़िया ब्लॉक में पुनर्निर्मित बीडीओ कार्यालय का उद्घाटन करने के बाद उपस्थित जनसमूह को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कैम्पियरगंज में बने गिद्धराज जटायु संरक्षण केंद्र का उल्लेख करते हुए कहा कि कृतज्ञता ज्ञापित करना हमारी भारतीय संस्कृति का अभिन्न अंग है। हमारे लिए किसी ने कुछ किया तो उसके प्रति कृतज्ञ होना हमारी जीवनशैली का हिस्सा है।

gorakhpur

3:46 PM, Feb 14, 2026

Share:

जंगल कौड़िया ब्लॉक में पुनर्निर्मित बीडीओ कार्यालय का सीएम योगी ने किया उद्घाटन
logo

यूपी में विकास के साथ दमघोंटू वातावरण से मुक्ति by- bma7.in

Latest खबरों के लिए फॉलो करें:

Yt Icon

उत्तर प्रदेश।गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को जंगल कौड़िया ब्लॉक में पुनर्निर्मित बीडीओ कार्यालय का उद्घाटन करने के बाद उपस्थित जनसमूह को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कैम्पियरगंज में बने गिद्धराज जटायु संरक्षण केंद्र का उल्लेख करते हुए कहा कि कृतज्ञता ज्ञापित करना हमारी भारतीय संस्कृति का अभिन्न अंग है। हमारे लिए किसी ने कुछ किया तो उसके प्रति कृतज्ञ होना हमारी जीवनशैली का हिस्सा है। गिद्धराज जटायु की मानव जाति पर बड़ी कृपा रही। माता सीता का हरण कर ले जा रहे रावण का पहला प्रतिकार गिद्धराज जटायु ने किया था। वह सृष्टि के पालनकर्ता भगवान विष्णु की सवारी भी हैं। आज केमिकल और पेस्टिसाइड्स के इस्तेमाल के चलते गिद्धराज की संख्या कम होती जा रही, वे मर रहे हैं। ऐसे में गिद्धराज के प्रति कृतज्ञता जताने और उनको संरक्षण देने के लिए कैम्पियरगंज में संरक्षण केंद्र बनाया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि, कैम्पियरगंज में बनने जा रहे प्रदेश के पहले वानिकी एवं उद्यान विज्ञान विश्वविद्यालय (फॉरेस्ट्री एंड हॉर्टिकल्चर यूनिवर्सिटी) की डिग्री नौजवानों के लिए नौकरी की गारंटी होगी। इस विश्वविद्यालय से डिग्री और डिप्लोमा लेकर निकलने वाले युवाओं के लिए देश और दुनिया में रोजगार के व्यापक अवसर होंगे। साथ ही यह विश्वविद्यालय अन्नदाता किसानों की आमदनी बढ़ाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

नौकरी की गारंटी होगी प्रदेश के वानिकी विश्वविद्यालय की डिग्री

मुख्यमंत्री ने कहा कि, अब कैम्पियरगंज में प्रदेश का पहला वानिकी एवं उद्यान विज्ञान विश्वविद्यालय बनाया जाएगा। यहां युवाओं को जो डिप्लोमा व डिग्री मिलेगी, वह देश-दुनिया में नौकरी की गारंटी वाली होगी। आज दुनिया के सामने सबसे बड़ी चुनौती पर्यावरण प्रदूषण की है। वायु प्रदूषण से फेफड़े खराब होंगे और धीरे-धीरे पूरा शरीर खराब हो जाएगा। जब प्रदूषण नहीं होगा तो बीमारी भी नहीं होगी। उन्होंने वायु प्रदूषण को लेकर दिल्ली की चर्चा करते हुए कहा कि वहां डॉक्टर दमा रोगियों, बुजुर्गों और बच्चों को घर से बाहर न निकलने की सलाह देते हैं। यह स्थिति पर्यावरण के साथ खिलवाड़ से बनती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश में विकास भी है और दमघोंटू वातावरण से मुक्ति भी। इसी क्रम में कैम्पियरगंज में बनने जा रहा वानिकी विश्वविद्यालय पर्यावरण की चुनौतियों से निपटने में और कारगर सिद्ध होगा। यह वनाच्छादन बढ़ाने और किसानों की आमदनी में वृद्धि का भी नया प्रयास होगा।

नीयत साफ हो तो परिणाम अपने आप आ जाते 

मुख्यमंत्री ने वर्ष 2017 के बाद प्रदेश और गोरखपुर के विकास की चर्चा करते हुए कहा कि जब नीयत साफ हो तो परिणाम अपने आप आ जाते हैं। अच्छी दिशा में किए गए प्रयास से आज गोरखपुर में खाद कारखाना चालू हो चुका है। गोरखपुर में एम्स सेवाएं दे रहा है, बीआरडी मेडिकल कॉलेज चिकित्सा का उत्कृष्ट केंद्र बन चुका है। पिपराइच में चीनी मिल दोबारा चालू हो गई है। धुरियापार में कम्प्रेस्ड बायो गैस का प्लांट लग चुका है। गीडा में उद्योग ही उद्योग नजर आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि गोरखपुर और प्रदेश में विकास के बहुत बड़े-बड़े कार्य हो रहे हैं। विकास की सोच ही वर्तमान और भावी पीढ़ी के भविष्य को उज्ज्वल बनाने में सहायक होगी।

जंगल कौड़िया के हर गांव से जुड़ाव

अपने संबोधन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जंगल कौड़िया ब्लॉक के हर गांव से जुड़ाव का जिक्र किया। कहा कि वह यहां एक-एक गांव गए हैं। हर गांव की समस्या जानते हैं, समस्या समाधान के लिए संघर्ष किया है। बाढ़ की स्थिति में पानी में घुसकर लोगों तक पहुंचे हैं। समस्याओं की तस्वीर पहले से सामने थी तो लखनऊ से उन सभी समस्याओं का समाधान भी करा दिया है।

जंगल कौड़िया, कैम्पियरगंज का विकास कल्पनाओं से भी परे

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जंगल कौड़िया ब्लॉक व कैम्पियरगंज विधानसभा क्षेत्र में आज विकास की जो स्थिति है, वह लोगों की कल्पनाओं से भी परे है। यहां कालेसर-जंगल कौड़िया बाईपास बन जाने से लोग सीधे लखनऊ पहुंच जाते हैं, वह भी सिर्फ तीन-साढ़े तीन घंटे में। चिउटहा से कुशीनगर जाने में सिर्फ आधा घंटा लगता है। क्षेत्र की हर प्रमुख सड़क फोरलेन हो गई है। बाढ़ की समस्या का स्थायी समाधान हो रहा है। जंगल कौड़िया में पूज्य ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ जी महाराज की स्मृति में डिग्री कॉलेज बन गया है। यहां 2 हजार से अधिक विद्यार्थियों को शिक्षा मिल रही है। स्टेडियम बन गया है। कुश्ती के प्रशिक्षण और अभ्यास की सुविधा से क्षेत्र के पहलवानों को आगे बढ़ने का अवसर मिल रहा है। विकास के साथ ही गरीबों के कल्याण के कार्य हुए हैं। आवास, शौचालय, राशन, आयुष्मान भारत, पेंशन का लाभ हर पात्र को उपलब्ध हुआ है। यह सब विकास के प्रति भाव रखने का ही परिणाम है।

पूर्व प्रमुख रामपति यादव को याद किया सीएम ने

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने जंगल कौड़िया के पूर्व ब्लॉक प्रमुख स्वर्गीय रामपति यादव को भी श्रद्धापूर्वक याद किया। कहा कि 1952 से आजीवन गोरक्षपीठ से जुड़े रहे रामपति यादव 1962 में जंगल कौड़िया के प्रमुख बने और तभी इस ब्लॉक मुख्यालय की स्थापना हुई थी। उन्होंने शालीनता और सहजता के साथ लंबे समय तक लोगों की सेवा की।

मुख्यमंत्री ने वर्तमान प्रमुख के कार्यों की सराहना की

मुख्यमंत्री ने जंगल कौड़िया के वर्तमान ब्लॉक प्रमुख बृजेश यादव के कार्यों की सराहना की। कहा कि उन्होंने सवा करोड़ रुपये की ब्लॉक निधि और विकसित भारत जीरामजी योजना का बेहतर उपयोग किया है। ब्लॉक भवन में वातानुकूलित सभागार बनवाया है, साथ में सोलर पैनल की भी व्यवस्था की है। विकास के पैसे का ऐसा ही इस्तेमाल हो तो हर ब्लॉक चमकता दिखेगा। सीएम योगी ने भरोहिया ब्लॉक के विकास की तारीफ की। उन्होंने कहा कि जंगल कौड़िया के लोगों के साथ वह हमेशा खड़े हैं। विकास की हर मांग को वह पूरा करने के लिए तैयार हैं। सीएम योगी ने सभी लोगों को महाशिवरात्रि पर्व की शुभकामनाएं दीं और कहा कि यह पर्व शुभता का प्रतीक है।

सीएम की प्रेरणा से कैम्पियरगंज में बनेगी एशिया की सबसे बड़ी फॉरेस्ट्री यूनिवर्सिटी

लोकार्पण समारोह में कैम्पियरगंज के विधायक फतेह बहादुर सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में कानून व्यवस्था, औद्योगिक प्रगति, रोजगार, महिला सुरक्षा और जनकल्याण के कार्यक्रम नजीर पेश कर रहे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में अपने विधानसभा क्षेत्र में हुए अभूतपूर्व कार्यों की विस्तार से चर्चा की। साथ ही बताया कि सीएम योगी की प्रेरणा और मंशा के अनुरूप एशिया की सबसे बड़ी फॉरेस्ट्री यूनिवर्सिटी कैम्पियरगंज में बनने जा रही है। शीघ्र ही इसका शिलान्यास मुख्यमंत्री जी द्वारा किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए जंगल कौड़िया के ब्लॉक प्रमुख बृजेश यादव ने कहा कि सीएम योगी के मार्गदर्शन से यह ब्लॉक विकास के पैमाने पर पचास साल आगे चल रहा है। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश मत्स्य निगम के चेयरमैन रमाकांत निषाद, भरोहिया के ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि संजय सिंह, पूर्वांचल विकास बोर्ड के सदस्य विजय शंकर यादव, पूर्व ब्लॉक प्रमुख गोरख सिंह, भाजपा के जिला मंत्री सदानंद शर्मा आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

सीएम योगी ने पुर्ननिर्माण कार्य का निरीक्षण और पौधरोपण किया

मंचीय कार्यक्रम से पूर्व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जंगल कौड़िया ब्लॉक परिसर में हुए पुनर्निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। साथ ही स्वर्गीय द्वारिका पांडेय शहीद स्मारक स्थल और पूर्व प्रमुख स्वर्गीय रामपति यादव की प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस अवसर पर उन्होंने ब्लॉक परिसर में रुद्राक्ष का पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

मुस्कान सिंह

लेखक के बारे में

मुस्कान सिंह

रिपोर्टर

सम्बंधित खबर

विज्ञापन

विज्ञापन

Logo

Office Address:Bargadi Magath BKT, Lucknow, (227202)

Contact Us :+91 9415122881

Email:bmaassociation24@gmail.com

Subscribe Now
Youtube

BMA7

Follow Us

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright BMA7 2025. All rights reserved.