ब्रेकिंग न्यूज़
UP - कानपुर में हाईवे पर खड़ी पिकअप में घुसी बाइक, किशोर की मौत और तीन बच्चे घायलUP - कानपुर मे अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर,डेयरी कर्मी की मौत और एक घायलUP - कानपुर-सागर हाईवे पर ईको वैन व डंपर की भिड़ंत, 16 लोग घायलUP - गोरखपुर में खुद को बैंककर्मी बताकर साइबर ठगी, युवक के खाते से 82 हजार रुपये उड़ाएUP - गोरखपुर में सीएम योगी ने जनता दर्शन के समय निजी तौर पर सुनी लोगो की शिकायतेंUP - वाराणसी में मंत्री ओमप्रकाश राजभर के एस्कॉर्ट में गनर रहा सिपाही दुष्कर्म में गिरफ्तारUP - वाराणसी स्टेशन पर 25 तक नहीं आएगी सूरत एक्सप्रेसUP - वाराणसी में सास ने पार की हैवानियत की हद UP - काशी पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ, विश्वनाथ धाम और कालभैरव मंदिर में किए दर्शनUP - राहुल गांधी के खिलाफ सीबीआई जांच की याचिका पर सुनवाई आजUP - कानपुर में हाईवे पर खड़ी पिकअप में घुसी बाइक, किशोर की मौत और तीन बच्चे घायलUP - कानपुर मे अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर,डेयरी कर्मी की मौत और एक घायलUP - कानपुर-सागर हाईवे पर ईको वैन व डंपर की भिड़ंत, 16 लोग घायलUP - गोरखपुर में खुद को बैंककर्मी बताकर साइबर ठगी, युवक के खाते से 82 हजार रुपये उड़ाएUP - गोरखपुर में सीएम योगी ने जनता दर्शन के समय निजी तौर पर सुनी लोगो की शिकायतेंUP - वाराणसी में मंत्री ओमप्रकाश राजभर के एस्कॉर्ट में गनर रहा सिपाही दुष्कर्म में गिरफ्तारUP - वाराणसी स्टेशन पर 25 तक नहीं आएगी सूरत एक्सप्रेसUP - वाराणसी में सास ने पार की हैवानियत की हद UP - काशी पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ, विश्वनाथ धाम और कालभैरव मंदिर में किए दर्शनUP - राहुल गांधी के खिलाफ सीबीआई जांच की याचिका पर सुनवाई आज
राजनीति/न्यूज़/cm yogi adityanath listened to the problems of 200 people in janata darshan

सीएम योगी आदित्यनाथ ने जनता दर्शन में सुनीं 200 लोगों की समस्याएं

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर प्रवास के दौरान लगातार दूसरे दिन बुधवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन में लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। जनता दर्शन में गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए आर्थिक सहायता की गुहार लेकर पहुंचे लोगों से उन्होंने आयुष्मान कार्ड के बारे में पूछा और आश्वस्त किया कि सरकार इलाज कराने में भरपूर मदद करेगी।

gorakhpur

4:18 PM, May 6, 2026

Share:

सीएम योगी आदित्यनाथ ने जनता दर्शन में सुनीं  200 लोगों की समस्याएं
logo

सीएम योगी आदित्यनाथ ने जनता दर्शन में सुनीं 200 लोगों की समस्याएं सौ0 bma7.in

Latest खबरों के लिए फॉलो करें:

Yt Icon

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर प्रवास के दौरान लगातार दूसरे दिन बुधवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन में लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। जनता दर्शन में गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए आर्थिक सहायता की गुहार लेकर पहुंचे लोगों से उन्होंने आयुष्मान कार्ड के बारे में पूछा और आश्वस्त किया कि सरकार इलाज कराने में भरपूर मदद करेगी। मुख्यमंत्री ने पास में मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिए कि हर जरूरतमंद, पात्र व्यक्ति का आयुष्मान कार्ड बनवाना सुनिश्चित किया जाए ताकि उन्हें इलाज के लिए परेशान न होना पड़े।

महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन के बाहर आयोजित जनता दर्शन के दौरान सीएम योगी करीब 200 लोगों से मिले। उनके पास जाकर उनकी समस्याएं सुनीं। उनके प्रार्थना पत्रों का अवलोकन कर समस्या, शिकायत का संज्ञान लिया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने लोगों से कहा कि वे परेशान न हों, सरकार हर जरूरतमंद के साथ खड़ी है। उन्होंने अलग-अलग मामलों के लिए संबंधित प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों को प्रार्थना पत्र संदर्भित करते हुए निर्देशित किया कि सभी समस्याओं का समयबद्ध, निष्पक्ष और संतुष्टिप्रद निस्तारण होना चाहिए।

जनता दर्शन में हर बार की तरह बुधवार को भी कुछ लोग इलाज के लिए आर्थिक मदद की गुहार लेकर आए थे। मुख्यमंत्री ने उनसे आयुष्मान कार्ड के बारे में पूछा, साथ ही भरोसा दिया कि धन के अभाव में किसी का इलाज नहीं रुकेगा। अस्पताल का एस्टीमेट मिलते ही विवेकाधीन कोष से आर्थिक सहायता उपलब्ध करा दी जाएगी। जनता दर्शन में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि, जनता की हर पीड़ा का निवारण सुनिश्चित किया जाए। इसमें किसी भी तरह की शिथिलता नहीं होनी चाहिए।

जनता दर्शन में कुछ महिलाओं के साथ उनके बच्चे भी आए थे। मुख्यमंत्री ने बच्चों को प्यार किया और उन्हें आशीर्वाद के साथ चॉकलेट दी। इस दौरान उन्होंने एक महिला के साथ आए दो बच्चों से हंसी-ठिठोली भी की और उन्हें स्कूल जाने के लिए प्रेरित किया।

मुस्कान सिंह

लेखक के बारे में

मुस्कान सिंह

रिपोर्टर

सम्बंधित खबर

विज्ञापन

विज्ञापन

Logo

Office Address:Bargadi Magath BKT, Lucknow, (227202)

Contact Us :+91 9415122881

Email:bmaassociation24@gmail.com

Subscribe Now
Youtube

BMA7

Follow Us

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright BMA7 2025. All rights reserved.