ब्रेकिंग न्यूज़
UP - कानपुर और प्रयागराज में सबसे तेज रही लू, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्टUP - कानपुर में प्रेमी की संवेदनहीनता का हाईवे पर अंत, मां की लाश के पास बिलखते रहे दो मासूमUP - सोनभद्र में 103 मस्जिदों, 39 ईदगाहों में अदा की गई बकरीद की नमाज; ईदगाह पहुंचे डीएम व एसपीUP - वाराणसी में बीएचयू के डालमिया हॉस्टल में खाने में निकली छिपकली, आठ छात्र अस्पताल भेजे गएUP - वाराणसी में असलहा दिखाने के दौरान पुलिस पर फायरिंग, बदमाश को घायल कर किया गिरफ्तार UP - गोरखपुर में बाघागाड़ा-सिक्टौर फोरलेन पर दो ट्रकों में भीषण टक्कर, दो की जिंदा जलकर मौतUP - गोरखपुर में 26 वर्षीय युवक में महिलाओं जैसा होने लगा विकास, पत्नी छोड़कर गई मायकेUP - गोरखपुर में अलग-अलग मस्जिदों में हजारों ने पढ़ी बकरीद की नमाज, मांगी मुल्क में अमन की दुआUP - गोरखपुर में फोरलेन पर ट्रक-डंपर में भीषण भिड़ंत, लगी आग- चालक और क्लीनर जिंदा जलेKarnataka - सिद्धारमैया ने नाश्ता बैठक में सीएम पद छोड़ने का एलान किया UP - गाजियाबाद में अभय खंड में कूड़े की आग बिजली लाइन तक पहुंची, आपूर्ति बाधितUP - गाजियाबाद में जमीन का सौदा कर 40 लाख रुपये हड़पे, मामला दर्जUP - गाजियाबाद में बेसमेंट में चार्जिंग पर लगी ईवी कार में लगी आग,धुआं भरने से लोग फंसेUP - गाजीपुर में गांवों में चल रहे विकास कार्य बाधित नहीं होंगे, योजनाओं को मिलेगी गतिUP - गाजीपुर में हमीद सेतु पर आज नियंत्रित रहेगा यातायात, बेयरिंग की जांच होगीUP - गाजीपुर में जनगणना में तेजी लाने के निर्देश अब होगी दिन में तीन बार निगरानीUP - गाजीपुर में भदसा गांव में राशन वितरण ठप, वैकल्पिक व्यवस्था की मांगUP - गाजीपुर में बंद पड़े स्कूल में मिला का युवक शव, दुर्गंध आने पर पहुंचे थे लोग; परिजन बोले- हत्या की गई हैUP - वाराणसी में अपने बेटे को बचाने के लिए मां ने गंगा में फेंकी साड़ी, तीन मिनट में डूब गया युवकUP - अमेठी से सपा विधायक महाराजी प्रजापति के घर पर दबंगों का हमलाUP - गाजियाबाद में आग से 15 झुग्गियां जलीं, 5 वाहन और एक खोखा जला, जनहानि नहींUP - गाजियाबाद में बिजली समस्याओं को लेकर केबिनेट मंत्री ने की समीक्षा बैठकUP - गाजियाबाद में खराब श्रेणी में पहुंची हवा, एक्यूआई 311UP - गाजियाबाद में कंगन उतरवाकर थमा गए रद्दीUP - गोरखपुर में बुलेट सवार दबंगों ने ड्राइवर को पीटा, शीशा तोड़ लगाई आग- गांव में तनावUP - दिल्ली से गोरखपुर जा रही बस उन्नाव में पलटी, बिहार पुलिस के दरोगा समेत 7 की मौतUP - वाराणसी में ज्ञानवापी केस की आठ जुलाई को सुनवाई, मनीष हत्याकांड में पत्नी देगी धरनाUP - में टैंक में गिरने से सात वर्षीय मासूम की मौतUP - ट्रक से टकराई कैंची धाम से लाैट रही कार, चंदौली, बलिया, गाजीपुर और मिर्जापुर के चार लोगों की मौत; तीन घायलUP - 'कॉकरोच जनता पार्टी' के खिलाफ याचिका पर CJI सूर्यकांत का बड़ा बयानUP - गाजियाबाद में महापौर ने बिल्डर भवन निर्माण पर दिए जांच के निर्देशUP - गाजियाबाद में बाइकों की भिड़ंत में कबाड़ व्यापारी घायलUP - गाजियाबाद में गली में खेल रहे दो साल के मासूम को बाइक सवार ने मारी टक्करUP - गाजियाबाद में आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत और समाधान समारोह की तैयारी शुरूUP - गाजियाबाद में मुरादनगर में किसानों का प्रदर्शन, मोदीनगर में बिजलीघर पर हंगामाUP - वाराणसी में जमीन बंटवारे के तीन दिन बाद दंपती की मौतUP - लखनऊ में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, एक हफ्ते में चौथी बार बढ़े दामUP - बाराबंकी में घर के बाहर सो रहे परिवार पर चढ़ा डंपर, पिता के साथ दो बेटे और बेटी की मौतUP - भीषण गर्मी में बिजली कटौती का कहर, सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों ने सरकार पर दबाव बढ़ायाCHINA - चीन की कोयला खदान में भीषण हादसा, गैस विस्फोट में गई 82 लोगों की जाUP - बलिया में प्रोफेसर नरेंद्र कुमार शुक्ला होंगे जेएनसीयू के नए कुलपतिUP - बलिया में रुपये के लिए अस्पताल पर शव रोकने का आरोपUP - बलिया में छात्र ने उम्र घटाकर दो बार पास किया हाईस्कूलUP - बलिया में ई-रिक्शा में महिला का पर्स चोरी करने में बिहार की चार महिलाएं गिरफ्तारUP - बलिया में एमडी ने किया निरीक्षण जेई को किया निलंबितUP - बलिया में गंगा नदी में स्नान करते समय युवक की डूबकर मौतUP - बलिया में बस और बाइक की टक्कर, दो लोग घायलUP - बलिया में 120 गांवों में रात में हर घंटे कटौती, दिन भर ट्रिपिंगUP - कोर्ट से बरी बलिया के राज सिंह बोले- बंगाल पुलिस ने प्रताड़ित किया, कहा- झूठ बोलोगे तो गोली मार देंगेUP - भीषण गर्मी ने बढ़ाया कई शहरों का पारा, 45 डिग्री के पार तापमानUP - बहराइच में लाठीचार्ज के विरोध में अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शनUP - बहराइच में डीसीएम की टक्कर से बुआ की मौत, भतीजा घायलUP - बहराइच में ट्रक की टक्कर से पति की मौत, पत्नी घायलUP - बहराइच में बेटी की हत्या में पिता को आजीवन कारावासUP - बहराइच में सगे चाचा ने नौ माह की भतीजी का घोंट दिया गलाUP - सीतापुर में पत्नी की धारदार हथियार से हत्या के बाद पति ने लगाई फांसी, एक साल पहले हुई थी शादीUP - बहराइच में बेटे को बचाने के लिए तेंदुए से 10 मिनट तक भिड़ी महिला, हमले में तीन लोग घायल, गांव में दहशतUP - सीएम योगी बोले- विभाग व ठेकेदारों की गलती के लिए जनप्रतिनिधि जिम्मेदार नहीं, पीडब्ल्यूडी को सख्त चेतावनीUP - लखनऊ में बड़े मंगल के भंडारे और मोहर्रम के जुलूस के लिए भी लेनी होगी अनुमति UP - नीट पेपर लीक के खिलाफ जयपुर में बवालUP - दहेज हत्या मामले में पति को 10 साल का कठोर कारावासUP - नेशनल हाईवे पर अलग-अलग तीन हादसों में दो की मौत, छह घायलUP - अमरोह में दहेज के लिए पति ने दिया तीन तलाक, UP - अमरोह में बैंक अधिकारियों व राजस्व कर्मियों पर धोखाधड़ी और उत्पीड़न का आरोपUP - अमरोह में भाजपा तैयार करा रही विधायकों-प्रमुख दावेदारों का रिपोर्ट कार्ड UP - अमरोह में महिला अस्पताल में बच्चा चोरी का शोर, दो आरोपी पुलिस को सौंपेUP - अमरोह में हाईवे पर अज्ञात वाहन में घुसी कार, चालक समेत चार युवकों की मौत; दो युवक घायल UP - मुरादाबाद में मिट्टी खोदते समय ढांग धंसी, दो महिलाओं की जान गईUP - अमरोह में हाईवे पर अज्ञात वाहन में घुसी कार, चालक समेत चार युवकों की मौत; दो युवक घायलUP - देहरादून के अस्पताल में लगी आग; पीएम मोदी के इटली दौरे की तस्वीरेंUP - कानपुर और प्रयागराज में सबसे तेज रही लू, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्टUP - कानपुर में प्रेमी की संवेदनहीनता का हाईवे पर अंत, मां की लाश के पास बिलखते रहे दो मासूमUP - सोनभद्र में 103 मस्जिदों, 39 ईदगाहों में अदा की गई बकरीद की नमाज; ईदगाह पहुंचे डीएम व एसपीUP - वाराणसी में बीएचयू के डालमिया हॉस्टल में खाने में निकली छिपकली, आठ छात्र अस्पताल भेजे गएUP - वाराणसी में असलहा दिखाने के दौरान पुलिस पर फायरिंग, बदमाश को घायल कर किया गिरफ्तार UP - गोरखपुर में बाघागाड़ा-सिक्टौर फोरलेन पर दो ट्रकों में भीषण टक्कर, दो की जिंदा जलकर मौतUP - गोरखपुर में 26 वर्षीय युवक में महिलाओं जैसा होने लगा विकास, पत्नी छोड़कर गई मायकेUP - गोरखपुर में अलग-अलग मस्जिदों में हजारों ने पढ़ी बकरीद की नमाज, मांगी मुल्क में अमन की दुआUP - गोरखपुर में फोरलेन पर ट्रक-डंपर में भीषण भिड़ंत, लगी आग- चालक और क्लीनर जिंदा जलेKarnataka - सिद्धारमैया ने नाश्ता बैठक में सीएम पद छोड़ने का एलान किया UP - गाजियाबाद में अभय खंड में कूड़े की आग बिजली लाइन तक पहुंची, आपूर्ति बाधितUP - गाजियाबाद में जमीन का सौदा कर 40 लाख रुपये हड़पे, मामला दर्जUP - गाजियाबाद में बेसमेंट में चार्जिंग पर लगी ईवी कार में लगी आग,धुआं भरने से लोग फंसेUP - गाजीपुर में गांवों में चल रहे विकास कार्य बाधित नहीं होंगे, योजनाओं को मिलेगी गतिUP - गाजीपुर में हमीद सेतु पर आज नियंत्रित रहेगा यातायात, बेयरिंग की जांच होगीUP - गाजीपुर में जनगणना में तेजी लाने के निर्देश अब होगी दिन में तीन बार निगरानीUP - गाजीपुर में भदसा गांव में राशन वितरण ठप, वैकल्पिक व्यवस्था की मांगUP - गाजीपुर में बंद पड़े स्कूल में मिला का युवक शव, दुर्गंध आने पर पहुंचे थे लोग; परिजन बोले- हत्या की गई हैUP - वाराणसी में अपने बेटे को बचाने के लिए मां ने गंगा में फेंकी साड़ी, तीन मिनट में डूब गया युवकUP - अमेठी से सपा विधायक महाराजी प्रजापति के घर पर दबंगों का हमलाUP - गाजियाबाद में आग से 15 झुग्गियां जलीं, 5 वाहन और एक खोखा जला, जनहानि नहींUP - गाजियाबाद में बिजली समस्याओं को लेकर केबिनेट मंत्री ने की समीक्षा बैठकUP - गाजियाबाद में खराब श्रेणी में पहुंची हवा, एक्यूआई 311UP - गाजियाबाद में कंगन उतरवाकर थमा गए रद्दीUP - गोरखपुर में बुलेट सवार दबंगों ने ड्राइवर को पीटा, शीशा तोड़ लगाई आग- गांव में तनावUP - दिल्ली से गोरखपुर जा रही बस उन्नाव में पलटी, बिहार पुलिस के दरोगा समेत 7 की मौतUP - वाराणसी में ज्ञानवापी केस की आठ जुलाई को सुनवाई, मनीष हत्याकांड में पत्नी देगी धरनाUP - में टैंक में गिरने से सात वर्षीय मासूम की मौतUP - ट्रक से टकराई कैंची धाम से लाैट रही कार, चंदौली, बलिया, गाजीपुर और मिर्जापुर के चार लोगों की मौत; तीन घायलUP - 'कॉकरोच जनता पार्टी' के खिलाफ याचिका पर CJI सूर्यकांत का बड़ा बयानUP - गाजियाबाद में महापौर ने बिल्डर भवन निर्माण पर दिए जांच के निर्देशUP - गाजियाबाद में बाइकों की भिड़ंत में कबाड़ व्यापारी घायलUP - गाजियाबाद में गली में खेल रहे दो साल के मासूम को बाइक सवार ने मारी टक्करUP - गाजियाबाद में आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत और समाधान समारोह की तैयारी शुरूUP - गाजियाबाद में मुरादनगर में किसानों का प्रदर्शन, मोदीनगर में बिजलीघर पर हंगामाUP - वाराणसी में जमीन बंटवारे के तीन दिन बाद दंपती की मौतUP - लखनऊ में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, एक हफ्ते में चौथी बार बढ़े दामUP - बाराबंकी में घर के बाहर सो रहे परिवार पर चढ़ा डंपर, पिता के साथ दो बेटे और बेटी की मौतUP - भीषण गर्मी में बिजली कटौती का कहर, सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों ने सरकार पर दबाव बढ़ायाCHINA - चीन की कोयला खदान में भीषण हादसा, गैस विस्फोट में गई 82 लोगों की जाUP - बलिया में प्रोफेसर नरेंद्र कुमार शुक्ला होंगे जेएनसीयू के नए कुलपतिUP - बलिया में रुपये के लिए अस्पताल पर शव रोकने का आरोपUP - बलिया में छात्र ने उम्र घटाकर दो बार पास किया हाईस्कूलUP - बलिया में ई-रिक्शा में महिला का पर्स चोरी करने में बिहार की चार महिलाएं गिरफ्तारUP - बलिया में एमडी ने किया निरीक्षण जेई को किया निलंबितUP - बलिया में गंगा नदी में स्नान करते समय युवक की डूबकर मौतUP - बलिया में बस और बाइक की टक्कर, दो लोग घायलUP - बलिया में 120 गांवों में रात में हर घंटे कटौती, दिन भर ट्रिपिंगUP - कोर्ट से बरी बलिया के राज सिंह बोले- बंगाल पुलिस ने प्रताड़ित किया, कहा- झूठ बोलोगे तो गोली मार देंगेUP - भीषण गर्मी ने बढ़ाया कई शहरों का पारा, 45 डिग्री के पार तापमानUP - बहराइच में लाठीचार्ज के विरोध में अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शनUP - बहराइच में डीसीएम की टक्कर से बुआ की मौत, भतीजा घायलUP - बहराइच में ट्रक की टक्कर से पति की मौत, पत्नी घायलUP - बहराइच में बेटी की हत्या में पिता को आजीवन कारावासUP - बहराइच में सगे चाचा ने नौ माह की भतीजी का घोंट दिया गलाUP - सीतापुर में पत्नी की धारदार हथियार से हत्या के बाद पति ने लगाई फांसी, एक साल पहले हुई थी शादीUP - बहराइच में बेटे को बचाने के लिए तेंदुए से 10 मिनट तक भिड़ी महिला, हमले में तीन लोग घायल, गांव में दहशतUP - सीएम योगी बोले- विभाग व ठेकेदारों की गलती के लिए जनप्रतिनिधि जिम्मेदार नहीं, पीडब्ल्यूडी को सख्त चेतावनीUP - लखनऊ में बड़े मंगल के भंडारे और मोहर्रम के जुलूस के लिए भी लेनी होगी अनुमति UP - नीट पेपर लीक के खिलाफ जयपुर में बवालUP - दहेज हत्या मामले में पति को 10 साल का कठोर कारावासUP - नेशनल हाईवे पर अलग-अलग तीन हादसों में दो की मौत, छह घायलUP - अमरोह में दहेज के लिए पति ने दिया तीन तलाक, UP - अमरोह में बैंक अधिकारियों व राजस्व कर्मियों पर धोखाधड़ी और उत्पीड़न का आरोपUP - अमरोह में भाजपा तैयार करा रही विधायकों-प्रमुख दावेदारों का रिपोर्ट कार्ड UP - अमरोह में महिला अस्पताल में बच्चा चोरी का शोर, दो आरोपी पुलिस को सौंपेUP - अमरोह में हाईवे पर अज्ञात वाहन में घुसी कार, चालक समेत चार युवकों की मौत; दो युवक घायल UP - मुरादाबाद में मिट्टी खोदते समय ढांग धंसी, दो महिलाओं की जान गईUP - अमरोह में हाईवे पर अज्ञात वाहन में घुसी कार, चालक समेत चार युवकों की मौत; दो युवक घायलUP - देहरादून के अस्पताल में लगी आग; पीएम मोदी के इटली दौरे की तस्वीरें
राजनीति/न्यूज़/chief minister yogi adityanath spoke at a program organized at indira gandhi pratishthan on national youth day

राष्ट्रीय युवा दिवस’ पर इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित कार्यक्रम में बोले - मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने भारत की सनातन संस्कृति, आध्यात्मिक चेतना को वैश्विक मंच पर परिचित कराने में बड़ी भूमिका का निर्वहन किया था। उन्होंने भारत व भारतीयता को नई पहचान दिलाई। स्वामी विवेकानंद की प्रेरणा आगे बढ़ने के साथ ही हर परिस्थिति में हमारा मार्गदर्शन करती है। सीएम ने नरेंद्र से स्वामी विवेकानंद तक की उनकी यात्रा को साधक से युग प्रवर्तक की यात्रा बताया।

lucknow

3:58 PM, Jan 12, 2026

Share:

राष्ट्रीय युवा दिवस’ पर  इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित कार्यक्रम में बोले - मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
logo

राष्ट्रीय युवा दिवस’ पर इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित सौ0 RExpress भारत

Latest खबरों के लिए फॉलो करें:

Yt Icon

उत्तर प्रदेश। लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने भारत की सनातन संस्कृति, आध्यात्मिक चेतना को वैश्विक मंच पर परिचित कराने में बड़ी भूमिका का निर्वहन किया था। उन्होंने भारत व भारतीयता को नई पहचान दिलाई। स्वामी विवेकानंद की प्रेरणा आगे बढ़ने के साथ ही हर परिस्थिति में हमारा मार्गदर्शन करती है। सीएम ने नरेंद्र से स्वामी विवेकानंद तक की उनकी यात्रा को साधक से युग प्रवर्तक की यात्रा बताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने ‘उठो-जागो और लक्ष्य की प्राप्ति तक मत रुको’ को जीवन का मंत्र बनाया था। उनका संदेश था- जब तक लक्ष्य पर एकाग्रता, संकल्प पर दृढ़ता व कर्म में निरंतरता नहीं होगी, तब तक सफलता प्राप्त नहीं हो सकती। इस भाव को आत्मसात करने वाले को सफल होने से कोई रोक नहीं सकता। सीएम ने युवाओं से कहा कि इच्छाशक्ति और संकल्प हो तो बदलाव के वाहक बन सकते हैं। लीक से हटकर चलने की प्रेरणा हमें आगे बढ़ाती है।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘युवा शक्ति-राष्ट्र शक्ति’ के संकल्प के साथ इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में सोमवार को ‘राष्ट्रीय युवा दिवस’ पर आयोजित कार्यक्रम में उक्त विचार प्रकट किए। मुख्यमंत्री ने यहां प्रदर्शनी व लघु फिल्म का अवलोकन किया। उन्होंने 10 युवाओं, तीन युवक मंगल दल व तीन महिला मंगल दल को स्वामी विवेकानंद यूथ अवार्ड प्रदान किया। सीएम ने राष्ट्रनायक छत्रपति शिवाजी महाराज को गढ़ने वाली जीजाबाई मां साहिब की पावन जयंती पर उन्हें नमन किया।

भारत को भारतीयता के आत्मबोध से जागरूक करने में युवा संन्यासी की महती भूमिका

सीएम योगी ने कहा कि सुप्त चेतना के कारण जो भारत आत्मबोध लगभग खो चुका था, स्वामी विवेकानंद उस भारत का प्रतिनिधित्व करते थे। उस समय मुठ्ठी भर विदेशी आक्रांता भारत को गुलाम बनाने में सफल हो गए। चंद लोग भारत को लूट रहे थे। यहां की सभ्यता, संस्कृति और परंपरा को अपमानित किया जा रहा था, उस कालखंड में सुप्त चेतना को जागृत करने व भारत को भारतीयता के आत्मबोध से जागरूक करने के लिए युवा संन्यासी स्वामी विवेकानंद ने महती भूमिका का निर्वहन किया था।

मैं भारत की उस परंपरा से आया हूं, जिसने सदैव मानव कल्याण का मार्ग दिखाया है

सीएम योगी ने कहा कि शिकागो की धर्मसभा में स्वामी विवेकानंद ने कहा था कि मैं भारत की उस परंपरा से आया हूं, जिसने सदैव मानव कल्याण का मार्ग दिखाया है। हमारे पास बुद्धि, वैभव व बल था, लेकिन हमने जबरन अपनी बात नहीं थोपी, क्योंकि जब भी पीड़ित मानवता भारत की तरफ आई है तो भारत ने उसे शरण, संरक्षण व संवर्धन दिया है। मुझे गर्व है कि मैं हिंदू हूं। यह उद्घोष राष्ट्र को ऊर्जा से भर देने वाला था। भारत में हर हिंदू का संस्कार है कि वह इसे जीवन का मंत्र बनाए।

स्वामी विवेकानंद के विश्वास को मूर्त रूप लेते देख रहे

सीएम ने कहा कि स्वामी विवेकानंद का दृढ़ विश्वास था कि भारत युवा शक्ति, आध्यात्मिक चेतना के बल पर खुद को विश्व गुरु के रूप में स्थापित करेगा। हम आज उसे मूर्त रूप लेते देख रहे हैं। 1947 में आजादी के एक दिन पहले देश का दर्दनाक विभाजन हुआ। लाखों की संख्या में कत्लेआम हर भारतीय को आहत कर रहा था। हर भारतीय आजादी का उत्सव नहीं मना पाया, लेकिन जब देश आजादी के 75 वर्ष पूरा कर रहा था, तब पीएम मोदी के नेतृत्व में लोग आत्मिक व अंतःकरण से आजादी के अमृत महोत्सव से जुड़े। जो प्रत्यक्ष रूप से नहीं जुड़ सके, वे 'हर घर तिरंगा' का हिस्सा बनकर आगे बढ़े। पीएम मोदी ने 2022 में विकसित भारत का विजन देते हुए स्पष्ट किया कि आजादी के 100 वर्ष पूरे होने पर कैसा भारत चाहिए।

दुनिया में मची उथल-पुथल पर हर देश से आवाज आ रही है कि मोदी जी आप कुछ कीजिए

सीएम मोदी ने कहा कि जिस भारत की कोई सुनता नहीं था, आज उस भारत के बिना दुनिया का काम नहीं चलता। यह भारत की ताकत व सामर्थ्य है। आज मोदी जी बोलते हैं तो दुनिया उनका अनुसरण करती है। दुनिया में मची उथल-पुथल पर हर देश से आवाज आ रही है कि मोदी जी आप कुछ कीजिए। मोदी जी पर इस विश्वास की प्रतीक भारत की युवा शक्ति है। सीएम योगी ने युवा शक्ति से विकसित 2047 के अभियान से जुड़ने का आह्वान किया।

सीएम ने युवक व महिला मंगल दल से व्यक्त की अपनी अपेक्षा

सीएम ने युवक व महिला मंगल दल के समक्ष दो अपेक्षाएं रखीं। उन्होंने कहा कि हर ग्राम पंचायत में खेल मैदान, विकास खंड में मिनी स्टेडियम व हर जनपद में बड़े स्टेडियम के लिए कार्य हो रहा है। युवक व महिला मंगल दल भी इस प्रयास में सक्रिय भूमिका निभाएं और अभियान का हिस्सा बनें। ग्राम पंचायत स्तर पर खेलकूद, न्याय पंचायत स्तर पर अलग-अलग टीमें बनाएं, फिर ब्लॉक, जनपद, मंडल व प्रदेश स्तर पर प्रतिस्पर्धा का हिस्सा बनें, जिससे हर स्तर पर अच्छी टीमें तैयार होंगी। इससे नए युवाओं को आगे बढ़ने का प्लेटफॉर्म मिलेगा। सीएम ने पीएम मोदी के विजन 'खेलोगे तो खिलोगे' का जिक्र किया और बताया कि खेलो इंडिया, फिट इंडिया मूवमेंट, सांसद खेलकूद स्पर्धा, राज्य सरकार द्वारा ग्रामीण लीग, विधायक खेलकूद स्पर्धा चल रही है। युवा खेलकूद प्रतियोगिता में बढ़ेंगे तो टीमवर्क से गांव के विकास में बड़ी भूमिका निभाएंगे। उन्होंने युवाओं को नशे से दूर रहने की अपील की। कहा, नशे के खिलाफ अभियान चलाना होगा, आप गोपनीय सूचना दें, सरकार नशा कारोबारी की संपत्ति जब्त करेगी। नशा युवा पीढ़ी, समाज व राष्ट्र को खोखला बना देता है, इसलिए उसके खिलाफ प्रहार की आवश्यकता है।

सीएम का जल संरक्षण, एक पेड़ मां के नाम, जल सरंक्षण पर जोर

सीएम ने युवक व महिला मंगल दल के सदस्यों से जल संरक्षण पर जोर दिया। उन्होंने कहा, गांव में चेकडैम, अमृत सरोवर, पाटे गए पुराने कुओं का पुनरुद्धार कराएं। जल संरक्षण की दिशा में खड़े हों। अगली बार से पुरस्कार में पर्यावरण-जल संरक्षण पर विशेष जोर दिया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा, कार्यों की तकनीक व फिजिकल मॉनिटरिंग कराएंगे। जो इस प्रतिस्पर्धा में खरे उतरेंगे, उन्हें राज्य स्तरीय स्वामी विवेकानंद यूथ अवार्ड में विशेष महत्व देंगे। हर जनपद में पुरानी नदी है, लेकिन कई पर कब्जा है। ग्रामीणों को श्रमदान के लिए प्रेरित करें। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘विकसित भारत- जी राम जी’ की नई स्कीम दी है। इसके जरिए हर गांव में रोजगार का सृजन करना है। इसके पैसे का इस्तेमाल कर नदी के पुनरुद्धार की दिशा में बढ़ सकते हैं। बरसात में गांव में हर नागरिक द्वारा ‘एक पेड़ मां के नाम’ पर जोर देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि 8 वर्ष में यूपी में सघन पौधरोपण, विकास कार्य हुए और बड़े राज्यों में यूपी नंबर वन पर है, जिसने ग्रीन कवर को बढ़ाया है।

मुख्यमंत्री ने टीम भाव के लिए किया प्रेरित

सीएम ने पुरस्कृत युवाओं को खेलकूद प्रतियोगिता के साथ ही गांव में टीम भाव के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि खेल मैदान, मिनी स्टेडियम, स्टेडियम पर कोई कब्जा न करने पाए। जल संरक्षण अभियान, नदी-कुआं पुनरुद्धार, वृहद पौधरोपण करें। सीएम ने जुलाई के प्रथम सप्ताह में 35 करोड़ पौधरोपण का लक्ष्य दिया।

युवाओं से कहा- प्रयास से सब कुछ हो सकता है

सीएम ने युवाओं से कहा कि प्रयास करने से सब कुछ हो सकता है। युवाओं के लिए अनेक स्कीम चल रही हैं। डबल इंजन सरकार द्वारा मिशन रोजगार के अंतर्गत यूपी के नौ लाख युवाओं को सरकारी नौकरी दी गई है। अब सिफारिश, पैसे का लेनदेन और 'महाभारत के रिश्ते' वसूली के लिए नहीं निकल सकते, अब ऐसा किया तो जेल जाएंगे। धरातल पर 15 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव उतारे जा चुके हैं। ओडीओपी के माध्यम से परंपरागत उद्यम को प्रोत्साहित किया गया है। दोनों को मिलाकर दो करोड़ युवाओं को रोजगार व नौकरी की गारंटी मिली है। स्वरोजगार के लिए भी पीएम स्टार्टअप व पीएम स्टैंडअप की स्कीम लागू की। डिजिटली सक्षम बनाने के लिए दो करोड़ को युवाओं को स्मार्टफोन व टैबलेट वितरण किया जा रहा है, अब तक 50 लाख युवाओं को इससे जोड़ा जा चुका है। उन्होंने सीएम युवा स्कीम की भी संपूर्ण जानकारी दी और बताया कि अब तक एक लाख से अधिक युवा इसका लाभ प्राप्त कर चुके हैं।

यूपी में अनंत संभावनाएं, पर्यटन से भी बढ़ रहा रोजगार

सीएम ने कहा कि युवा नई तकनीक से जुड़ने के लिए एआई, मशीन लर्निंग, रोबोटिक्स, ड्रोन टेक्नोलॉजी आदि की जानकारी लें और इनका अधिक से अधिक उपयोग कर रोजगार का सृजन करें। इसके लिए यूपी में टाटा टेक्नोलॉजी, सैमसंग आदि के साथ साझेदारी करते हुए सेंटर भी विकसित किए गए हैं। आज सबसे कम बेरोजगारी दर यूपी में है। युवाओं को काम दिया और टेक्नोलॉजी में सक्षम बनाया। यूपी के अंदर अनंत संभावनाएं हैं। निवेश के साथ ही टूरिज्म भी रोजगार का बड़ा माध्यम बन रहा है। अब यूपी में कर्फ्यू-दंगा नहीं है, यहां सब चंगा है। महाकुंभ में 66 करोड़ से अधिक श्रद्धालु आए। पहले यूपी में लाखों लोग भी नहीं आते थे, अब 66-67 करोड़ लोग पर्यटन स्थल पर आते हैं। गाइड, टैक्सी चालक, होटल, रेस्तरां आदि के माध्यम से रोजगार सृजन हो रहा है।

तकनीक व प्रगति के साथ नैतिकता, अनुशासन व सामाजिक संवेदनशीलता भी आवश्यक

सीएम ने कहा कि युवाओं को इनोवेशन, रिसर्च-डेवलपमेंट व रोजगार के नए-नए क्षेत्र के लिए तैयार करना होगा। सीएम ने तकनीक की चुनौतियों पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि तकनीक व प्रगति के साथ नैतिकता, अनुशासन व सामाजिक संवेदनशीलता भी आवश्यक है। यूपी के पास बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर, स्टार्टअप का बेहतरीन ईको सिस्टम है। स्वामी विवेकानंद ने भी कहा था कि युवा देश के वास्तविक शिल्पकार हैं। भारत विश्वगुरू के रूप से तभी स्थापित हो पाएगा, जब युवा शक्ति मजबूती के साथ बढ़ेगी। इस दौरान उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, खेल व युवा कल्याण मंत्री गिरीश चंद्र यादव, महापौर सुषमा खर्कवाल, विधायक डॉ. नीरज बोरा, ओपी श्रीवास्तव, खेल व युवा कल्याण विभाग के सचिव सुहास एल. वाई आदि उपस्थित रहे।

मुस्कान सिंह

लेखक के बारे में

मुस्कान सिंह

रिपोर्टर

सम्बंधित खबर

विज्ञापन

विज्ञापन

Logo

Office Address:Bargadi Magath BKT, Lucknow, (227202)

Contact Us :+91 9415122881

Email:bmaassociation24@gmail.com

Subscribe Now
Youtube

BMA7

Follow Us

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright BMA7 2025. All rights reserved.