कुशीनगर में भ्रष्टाचार के आरोप में SI आलोक कुमार सिंह पर केस दर्ज
कुशीनगर में भ्रष्टाचार के विरुद्ध एक बड़ी कार्रवाई करते हुए तरयासुजान थाने में तैनात उपनिरीक्षक आलोक कुमार सिंह के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। बताया जा रहा है कि,एसआई आलोक कुमार सिंह पर एक मारपीट के मामले में न्यायालय में चार्जशीट दाखिल करने के बदले पैसे मांगने का आरोप है।
kushinagar
1:14 PM, Mar 11, 2026
Share:


photo by- google
उत्तर प्रदेश। कुशीनगर में भ्रष्टाचार के विरुद्ध एक बड़ी कार्रवाई करते हुए तरयासुजान थाने में तैनात उपनिरीक्षक आलोक कुमार सिंह के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। बताया जा रहा है कि,एसआई आलोक कुमार सिंह पर एक मारपीट के मामले में न्यायालय में चार्जशीट दाखिल करने के बदले पैसे मांगने का आरोप है।
वायरल ऑडियो
सोशल मीडिया पर करीब 1 मिनट 24 सेकंड का एक ऑडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह कथित तौर पर चार्जशीट भेजने के लिए रिश्वत की बात कर रहे थे। जिसके बाद ऑडियो के संज्ञान में आने पर कुशीनगर के पुलिस अधीक्षककेशव कुमार ने तत्काल कार्रवाई करते हुए एसआई को निलंबित का दिया गया था।
ये भी पढ़ें: सारस की उड़ान बनी नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की पहचान
एफआईआर दर्ज
बताया जा राह है कि, प्रारंभिक विभागीय जांच में आरोपों की पुष्टि होने के बाद उसी थाने (तरयासुजान) में उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है जहाँ वे तैनात थे। सूत्रो के अनुसार, पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट संदेश दिया है कि, विभाग में किसी भी प्रकार का भ्रष्टाचार या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस मामले में जो भी दोषी पाया जाएगा। उस पर सख्ती से कार्यवाही होगी।

लेखक के बारे में
मुस्कान सिंह
रिपोर्टर