ब्रेकिंग न्यूज़

UP- हरियाणा के आईडीएफसी फर्स्ट बैंक में धोखाधड़ी, मास्टरमाइंड बैंक मैनेजर सहित चार लोग गिरफ्तार

UP- भोपाल की लड़कियों से बार-बार दुष्कर्म, अहमदाबाद-मुंबई का कनेक्शन, हिंदू युवतियों का शोषण

UP- संसद के संबोधन में बोले डोनाल्ड ट्रंप, हम ईरान के पास परमाणु हथियार नहीं होने देंगे

UP- दिलचस्प हैं ग्रुप-2 के समीकरण, क्या सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई कर सकता है पाकिस्तान?

UP- नीले ड्रम हत्याकांड में नया खुलासा, नौ साल पहले ही बाप-बेटे में दरार, मानवेंद्र का दूसरी महिला से रिश्ता

UP- इस्राइल रवाना होने से पहले पीएम मोदी के बोल, दोनों देशों के बीच मजबूत और रणनीतिक साझेदारी

UP - लखनऊ मेंपढ़ाई के दबाव की वजह से बेटे ने की बाप की हत्या

UP - लखनऊ में गुटखे के प्रचार को लेकर हाईकोर्ट सख्त

UP - लखनऊ में लविवि में जर्जर बारादरी मामले में एक बार फिर माहौल गरमाया

UP - बंगाल एसआईआर पर सुप्रीम कोर्ट का अहम आदेश

DELHI - दिल्ली में विमान की आपात लैंडिंग

UP- मेरठ में कपड़ा कारोबारी का मकान बना आग का गोला, तीन बच्चों समेत छह की मौत

DELHI- रांची से दिल्ली के लिए रवाना हुई एयर एम्बुलेंस क्रैश, मरीज सहित सात लोगों की मौत

UP- बाप को उतारा मौत के घाट, ड्रम में मिला धड़, कारोबारी हत्याकांड से मचा हड़कंप

UP- एआई प्रदर्शन में यूथ कांग्रेस अध्यक्ष उदय भानु चिब गिरफ्तार, आठ आरोपी लगे पुलिस के हाथ

DELHI- दिल्ली में क्या चिंगारी दिखने पर इमरजेंसी लैंडिंग, उतारनी पड़ी 150 यात्रियों वाली उड़ान

UP - चंदौली में टैंकर और पिकअप की आमने-सामने टक्कर,हड़कप मचा

UP - पुलिस के काशी पहुंचने पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद बोले- कहीं भाग नहीं रहा हूं, पूरा सहयोग करूंगा

UP - सीएम योगी सिंगापुर दौरे पर

UP- दिल्ली शहर में उतर गई मेट्रो, नमो भारत और मेरठ मेट्रो का शुरू संचालन

UP- पंजाब के गुरदासपुर में सेकेंड लाइन ऑफ डिफेंस में तैनात दो जवानों की हत्या से उठे सवाल

UP- अमेरिका का मोस्ट वांटेड, मैक्सिको के सबसे खूंखार ताकतवर ड्रग कार्टेल की मौत

UP- नेपाल में यात्रियों की बस नदी में जा गिरी, 18 लोगों की मौत, विदेशी पर्यटक भी थे सवार

UP- दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारत को 76 रनों से मिली हार, टीम मैनेजमेंट पर उठे सवाल

UP- कौशल विकास में खुलेंगे निवेश के द्वार, कई कंपनियां उत्सुक

UP- चांदी की कीमतों में 14500 रुपये की बढोत्तरी, सोना की कीमत बढकर हुई 1.60 लाख

UP - गोरखपुर में नाबालिग छात्रा को बदनाम करने की धमकी

UP - गोरखपुर में पिकअप की ठोकर से बाइक सवार छात्र की मौत

UP - वाराणसी में 10 मिनट की देरी से पहुंची छात्रा का छूट गया पेपर

UP - वाराणसी में एमएस ने एमसीएच विंग से बाहर फिंकवाईं जांच किट

UP - वाराणसी में काठियावाड़ी कुर्ता और मुंडू में महादेव, बांधनी-पटोला में सजेंगी मां गौरा

UP - वाराणसी में मंडलीय शाक भाजी एवं पुष्प प्रदर्शनी में दिखी उन्नत खेती की तस्वीर

UP - वाराणसी में दालमंडी में व्यापारियों से मिलने जा रही सपा नेत्री पूजा यादव को पुलिस ने किया गिरफ्तार

UP - स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने अदालत के आदेश का स्वागत किया

UP - विधानसभा चुनाव से पहले यूपी में हो सकता है बड़ा राजनीतिक बदलाव

TAMIL NADU - तमिलनाडु से पकड़े गए छह संदिग्ध, ISI और बांग्लादेश के आतंकी संगठनों से जुड़े तार

राजनीति/न्यूज़/budget of rs 14 lakh allocated for 28 districts of up under road safety mitra program

सड़क सुरक्षा मित्र कार्यक्रम के तहत यूपी के 28 जनपदों के लिए 14 लाख का बजट आवंटित

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में प्रदेश में सड़क दुर्घटनाओं को रोकने और जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से 'सड़क सुरक्षा मित्र' कार्यक्रम और 'राहवीर' योजना को बढ़ावा दिया जा रहा है। सीएम के निर्देश के बाद इन दोनों योजनाओं के तहत प्रदेश के सभी जनपदों में सक्रियता बढ़ाई गई है। इन योजनाओं का उद्देश्य युवाओं में सड़क सुरक्षा जागरूकता फैलाना

uttar pradesh

3:21 PM, Dec 23, 2025

Share:

 सड़क सुरक्षा मित्र कार्यक्रम के तहत यूपी के 28 जनपदों के लिए 14 लाख का बजट आवंटित
logo

सीएम योगी के मार्गदर्शन में 'सड़क सुरक्षा मित्र' और 'राहवीर' योजनाएं सड़क सुरक्षा को दे रही नया आयाम सौ0 RExpressभारत

Latest खबरों के लिए फॉलो करें:

Yt Icon

उत्तर प्रदेश।  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में प्रदेश में सड़क दुर्घटनाओं को रोकने और जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से 'सड़क सुरक्षा मित्र' कार्यक्रम और 'राहवीर' योजना को बढ़ावा दिया जा रहा है। सीएम के निर्देश के बाद इन दोनों योजनाओं के तहत प्रदेश के सभी जनपदों में सक्रियता बढ़ाई गई है। इन योजनाओं का उद्देश्य युवाओं में सड़क सुरक्षा जागरूकता फैलाना और दुर्घटना पीड़ितों की त्वरित सहायता और चिकित्सकीय सुविधा सुनिश्चित करना है। जिससे एक ओर तो रोड एक्सीडेंट के मामलों में प्रभावी कमी लाई जा सके, दूसरी ओर दुर्घटना की स्थिति में मौत की संख्या को कम करना है। राज्य सरकार ने इनकी निगरानी के लिए जिला सड़क सुरक्षा समितियों को जिम्मेदारी सौंपी है, जिसके माध्यम से सड़क सुरक्षा को जन-आंदोलन का रूप दिया जा रहा है।

प्रदेश के 28 जनपदों में सक्रिय है सड़क सुरक्षा मित्र कार्यक्रम

केंद्र सरकार का 'सड़क सुरक्षा मित्र' कार्यक्रम वर्तमान में प्रदेश के 28 जनपदों में सक्रिय है, यह योजना युवाओं को सड़क सुरक्षा अभियानों में सक्रिय भागीदार बनाने पर केंद्रित है। कार्यक्रम के तहत यूपी में अब तक 423 युवा स्वयंसेवकों ने 'माय भारत' पोर्टल पर पंजीकरण कराया है और प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। इसके तहत राज्य लोक सेवा फाउंडेशन ने गौतम बुद्ध नगर, नोएडा में पहला प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया था। जिसमें स्वयंसेवकों को सड़क सुरक्षा नियमों, दुर्घटना प्रबंधन और जागरूकता अभियानों की ट्रेनिंग दी गई। इस कार्यक्रम के लिए 14 लाख रुपये का बजट अनुमोदित किया गया है, जिसमें सभी 28 जनपदों के लिए 50,000 रुपये का प्रावधान है। यह धनराशि सड़क सुरक्षा प्रशिक्षण, जागरूकता और क्षेत्रीय गतिविधियों के लिए उपयोग की जाएगी। सड़क सुरक्षा मित्र कार्यक्रम के सफल संचालन से प्रदेश में न केवल दुर्घटनाओं में कमी आएगी, बल्कि युवाओं में जागरूकता और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना का भी विकास होगा।

बस्ती, कौशांबी, सीतापुर, अलीगढ़ और कासगंज से चुने जा चुके हैं 5 राहवीर

'राहवीर' योजना सड़क दुर्घटनाओं के गोल्डन आवर, दुर्घटना के पहले एक घंटे में त्वरित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने पर फोकस करती है। सड़क एवं परिवहन मंत्रालय द्वारा शुरू की गई यह योजना आम नागरिकों को प्रेरित करती है कि वे दुर्घटना पीड़ितों की तत्काल सहायता प्रदान करें। योजना के तहत, जो राहवीर पीड़ित को गोल्डन आवर में अस्पताल पहुंचाता है, उसे 25,000 रुपये का पुरस्कार दिया जाता है। इसका उद्देश्य रोड एक्सीडेंट के मामलों में मौत की संख्या में कमी लाना है। प्रत्येक जनपद में सहायक क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी को इस योजना का नोडल अधिकारी बनाया गया है। यूपी में इस योजना के तहत अब तक पांच 'राहवीर' चुने जा चुके हैं जो जनपद बस्ती, कौशांबी, सीतापुर, अलीगढ़ और कासगंज से संबंधित हैं। ये योजनाएं उत्तर प्रदेश जैसे सबसे ज्यादा हाईवे और विशाल रोड नेटवर्क वाले राज्य में सड़क सुरक्षा को नया आयाम दे रही हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में राज्य परिवहन विभाग ने आगामी महीनों में और अधिक प्रशिक्षण शिविरों की योजना तैयार की है। साथ ही नागरिकों, विशेष रूप से युवाओं से अपील है कि वे इन योजनाओं में सक्रिय रूप से भागीदारी करें और प्रदेश की सड़कों को सुरक्षित बनाने में योगदान दें।

मुस्कान सिंह

लेखक के बारे में

मुस्कान सिंह

रिपोर्टर

सम्बंधित खबर

विज्ञापन

विज्ञापन

Logo

Office Address:Bargadi Magath BKT, Lucknow, (227202)

Contact Us :+91 9415122881

Email:bmaassociation24@gmail.com

Subscribe Now
Youtube

BMA7

Follow Us

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright BMA7 2025. All rights reserved.