ब्रेकिंग न्यूज़
UP - मिर्जापुर में बिना मान्यता के चल रहे चार स्कूलों को बंद करने का आदेशUP - मिर्जापुर में मां विंध्यवासिनी मंदिर परिसर में गश खाकर गिरा पीआरडी कर्मी, मौतUP - मिर्जापुर में दहेज हत्या मामले में सास-ससुर की जमानत याचिका निरस्तUP - मिर्जापुर में गड्ढे में गिरने से ढाई साल के बच्चे की मौतUP - मिर्जापुर में ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार तीन मजदूरों की मौत UP - वाराणसी में 50 हजार के इनामी आरोपी की गिरफ्तारी के लिए बढ़ी सख्तीUP - वाराणसी में बीएचयू में छात्रों और प्रॉक्टोरियल बोर्ड के सुरक्षाकर्मियों में एक घंटे हुई पत्थरबाजी,कई लोग चोटिलUP - वाराणसी में तीन ट्रेलर आपस में टकराने से चालक की मौतUP - गर्मी की छुट्टियों में ठंडी रहेगी शिक्षकों की तबादला प्रक्रिया, मई के अंत में शुरू होगी जनगणना ड्यूटीUP - महिला आरक्षण बिल पर अखिलेश ने बीजेपी को घेराWEST BENGAL - बांकुरा में गरजे PM मोदी, कहा- TMC के गुंडों को 4 मई से पहले आत्मसमर्पण करने का आखिरी मौकाUP - गोरखपुर में बेटी की खुदकुशी के मामले में पिता गिरफ्तारUP - गोरखपुर में बेतियाहाता में कई और गाटा नंबर के मिले दस्तावेजUP - गोरखपुर में गैंगस्टर अंशिका सिंह गिरोह का एक और गुर्गा गिरफ्तारUP - गोरखपुर में लखीमपुर खीरी से रेस्क्यू कर गोरखपुर चिड़ियाघर लाया गया बाघ- स्वभाव से थोड़ा उग्रUP - गोरखपुर में रामगढ़ताल पर डबल लेन पुल तैयार, लोकार्पण जलकुंभी की सफाई तेजUP - कानपुर में ट्रांसपोर्टर और स्क्रैप कारोबारी के दो गोदामों पर छापा, एल्युमिनियम और कॉपर का स्क्रैप मिला UP - कानपुर में सपा सांसद के घर की नेमप्लेट पर 'जूता-चप्पल' की बारिश, BJP महिला कार्यकर्ताओं का जोरदार प्रदर्शनUP - वाराणसी में दो संगठनों के विवाद में जमकर हुआ पथराव, दरोगा समेत दो पुलिसकर्मी घायलUP - मिर्जापुर के 33 विद्यालयों में 75 इंच के इंटरएक्टिव पैनल लगे,पढ़ाई होगी आसानUP - मिर्जापुर में बिजली के पोल से टकराई बाइक, युवक की मौतUP - 'साइबर सिंघम' फौज की तकनीक के जाल में फंसेंगे अपराधी, 5 चरणों में 500 विशेषज्ञ होंगे तैयार UP - मिर्जापुर में बिना मान्यता के चल रहे चार स्कूलों को बंद करने का आदेशUP - मिर्जापुर में मां विंध्यवासिनी मंदिर परिसर में गश खाकर गिरा पीआरडी कर्मी, मौतUP - मिर्जापुर में दहेज हत्या मामले में सास-ससुर की जमानत याचिका निरस्तUP - मिर्जापुर में गड्ढे में गिरने से ढाई साल के बच्चे की मौतUP - मिर्जापुर में ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार तीन मजदूरों की मौत UP - वाराणसी में 50 हजार के इनामी आरोपी की गिरफ्तारी के लिए बढ़ी सख्तीUP - वाराणसी में बीएचयू में छात्रों और प्रॉक्टोरियल बोर्ड के सुरक्षाकर्मियों में एक घंटे हुई पत्थरबाजी,कई लोग चोटिलUP - वाराणसी में तीन ट्रेलर आपस में टकराने से चालक की मौतUP - गर्मी की छुट्टियों में ठंडी रहेगी शिक्षकों की तबादला प्रक्रिया, मई के अंत में शुरू होगी जनगणना ड्यूटीUP - महिला आरक्षण बिल पर अखिलेश ने बीजेपी को घेराWEST BENGAL - बांकुरा में गरजे PM मोदी, कहा- TMC के गुंडों को 4 मई से पहले आत्मसमर्पण करने का आखिरी मौकाUP - गोरखपुर में बेटी की खुदकुशी के मामले में पिता गिरफ्तारUP - गोरखपुर में बेतियाहाता में कई और गाटा नंबर के मिले दस्तावेजUP - गोरखपुर में गैंगस्टर अंशिका सिंह गिरोह का एक और गुर्गा गिरफ्तारUP - गोरखपुर में लखीमपुर खीरी से रेस्क्यू कर गोरखपुर चिड़ियाघर लाया गया बाघ- स्वभाव से थोड़ा उग्रUP - गोरखपुर में रामगढ़ताल पर डबल लेन पुल तैयार, लोकार्पण जलकुंभी की सफाई तेजUP - कानपुर में ट्रांसपोर्टर और स्क्रैप कारोबारी के दो गोदामों पर छापा, एल्युमिनियम और कॉपर का स्क्रैप मिला UP - कानपुर में सपा सांसद के घर की नेमप्लेट पर 'जूता-चप्पल' की बारिश, BJP महिला कार्यकर्ताओं का जोरदार प्रदर्शनUP - वाराणसी में दो संगठनों के विवाद में जमकर हुआ पथराव, दरोगा समेत दो पुलिसकर्मी घायलUP - मिर्जापुर के 33 विद्यालयों में 75 इंच के इंटरएक्टिव पैनल लगे,पढ़ाई होगी आसानUP - मिर्जापुर में बिजली के पोल से टकराई बाइक, युवक की मौतUP - 'साइबर सिंघम' फौज की तकनीक के जाल में फंसेंगे अपराधी, 5 चरणों में 500 विशेषज्ञ होंगे तैयार
क्राइम/न्यूज़/bdc ashish yadav s life lost due to speeding in dubagga area of lucknow case registered

लखनऊ के दुबग्गा इलाके में तेज रफ्तार के कहर में गई बीडीसी आशीष यादव की जान,मुकादमा दर्ज

लखनऊ के दुबग्गा थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार के कहर में एक युवक की मौत होने की खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि, शनिवार सुबह लगभग 10:00 बजे आशीष अपने दोस्त मनीष के साथ मोटरसाइकिल से कैसरबाग कोर्ट जा रहे थे। लेकिन तभी बेहटा चौराहे के पास एक तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मारी।टक्कर इतनी भीषण थी कि, आशीष और उनके साथी मनीष गंभीर रूप से घायल हो गए।

lucknow

2:52 PM, Apr 18, 2026

Share:

लखनऊ के दुबग्गा इलाके में तेज रफ्तार के कहर में गई बीडीसी आशीष यादव की जान,मुकादमा दर्ज
logo

लखनऊ के दुबग्गा इलाके में तेज रफ्तार के कहर में गई बीडीसी आशीष यादव की जान सौ0 bma7.in

Latest खबरों के लिए फॉलो करें:

Yt Icon

उत्तर प्रदेश। लखनऊ के दुबग्गा थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार के कहर में एक युवक की मौत होने की खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि, शनिवार सुबह लगभग 10:00 बजे आशीष अपने दोस्त मनीष के साथ मोटरसाइकिल से कैसरबाग कोर्ट जा रहे थे। लेकिन तभी बेहटा चौराहे के पास एक तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मारी।टक्कर इतनी भीषण थी कि, आशीष और उनके साथी मनीष गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस मौके पर मौजूद

घटना को लेकर स्थानीय लोगों ने 112 पर कॉल करके पुलिस को सूचना दी और आशीष के मोबाइल से परिजनों पूरी घटना की जानकारी दी गई। जानकारी पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने एम्बुलेंस के जरिए उन्हें सरोजिनी नगर सीएचसी भेजा, जहाँ डॉक्टरों ने आशीष को मृत घोषित कर दिया। वही दूसरी ओर दोस्त मनीष की हालत नाजुक बनी हुई और उसका इलाज किया जा रहा है।हादसे के बाद भागने की कोशिश कर रहे कार चालक को भीड़ ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

परिवार पर टूटा दुखो का पहाड़

हादसे में अपनी जान गवाने वाले 38 वर्षीय आशीष काकोरी स्थित खुर्रम पुर बेहटा के रहने वाले थे जो कि, सरोजिनी नगर ब्लॉक में बीडीसी पद पर थे। परिवार में पत्नी पूनम और तीन बच्चे पीहू, रूही और रौनक है। जिनकी सर पर से पिता का हाथ उठ चुका है। जिसको लेकर पत्नी रो— रोकर बहुत ही दुखी है। पत्नी ने केवल अपना पति ही नही ​बल्कि अपने बच्चो के पिता को भी खोया है। जिसको वजह से पूरे परिवार में मातम छाया हुआ है।

वाहनों की जब्ती

इस मामले में मौके से भागने की कोशिश कर रहे कार चालक को स्थानीय लोगों की मदद से पकड़कर पुलिस हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस ने आशीष यादव के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, ताकि मौत के कारणों की आधिकारिक पुष्टि हो सके।वही दूसरी ओर दुर्घटना में शामिल कार और मोटरसाइकिल दोनों को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है।

आरोपी के खिलाफ कार्यवाही 

भाई सतीश की तहरीर के आधार पर आरोपी चालक के खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चलाने और गैर-इरादतन हत्या के तहत मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।पुलिस घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज और चश्मदीदों के बयानों के आधार पर हादसे की सटीक वजहों की जांच कर रही है।

लोगो में भारी आक्रोश

इस घटना के बाद स्थानीय लोगों और आशीष यादव के परिचितों में काफी आक्रोश और शोक का माहौल है।बेहटा चौराहे और आसपास के क्षेत्रों में तेज रफ्तार वाहनों की आवाजाही को लेकर ग्रामीणों ने चिंता जताई है।लोगों का मानना है कि,संकरी सड़कों और चौराहों पर कार चालकों की लापरवाही निर्दोषों की जान ले रही है। ऐसे व्यस्त चौराहों पर ट्रैफिक नियंत्रण या पुलिस की मौजूदगी की कमी को भी हादसे की एक वजह माना जा रहा है।

परिवार के लिए न्याय की मांग

आशीष के परिजनों और ग्रामीणों के द्वारा मांग की जा रही है कि, आरोपी चालक के खिलाफ ऐसी कठोर कार्रवाई हो जिससे भविष्य में कोई इस तरह लापरवाही से गाड़ी न चलाए। इसके साथ ही, परिवार को उचित मुआवजा दिलाने की मांग भी उठ रही है। ताकि,परिवार को त़ोड़ी आर्थिक मदद की जा सके।

मुस्कान सिंह

लेखक के बारे में

मुस्कान सिंह

रिपोर्टर

सम्बंधित खबर

विज्ञापन

विज्ञापन

Logo

Office Address:Bargadi Magath BKT, Lucknow, (227202)

Contact Us :+91 9415122881

Email:bmaassociation24@gmail.com

Subscribe Now
Youtube

BMA7

Follow Us

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright BMA7 2025. All rights reserved.